जानिए तनाव दूर करने के आसान व प्रभावी उपाय

जानिए तनाव दूर करने के आसान व प्रभावी उपाय

आजकल के भाग-दौड़ भरे माहौल ने लाइफ को तनाव से भर दिया है| अमीर हो या गरीब, छोटे बच्चे हो या बड़े हर कोई तनाव से ग्रस्त है| जहा बड़ो को अपने परिवार को चलाने की चिंता है वही बच्चो को भी पढाई का बहुत बोझ है| आगे बढ़ने की होड़, पैसे कमाने की चिंता, इन सब ने हमारे मन को अशांत कर दिया है|

तनाव कई बीमारियो का बढ़ावा देने का कारण है| इससे न केवल शारारिक बल्कि मानसिक विकार होने का खतरा भी रहता है| जब तनाव निरंतर बना रहता है और हद से ज्यादा बढ़ जाता है, ऐसी स्तिथि में हमारा मानसिक सन्तुलन बिगड़ सकता है| मनोचिकित्सकों की माने तो, तनाव के कारण कई तरह के मनोरोग जैसे डिप्रेशन, पैनिक डिसऑर्डर, हिस्टीरिया आदि समस्याए हो सकती है|

लगातार तनावग्रस्त रहना जीवन में हानिकारक है। इसलिए इससे दूर रहना जरुरी है| वैसे तो आज की जीवनशैली में पूर्णरूप से तनाव मुक्त जीवन पाना एक कल्पना की तरह ही है, लेकिन कुछ तरीको को अपनाकर इससे निजाद पायी जा सकती है| यहाँ जानिए Stress Relief Tips in Hindi. इन तरीको को आप आसानी से अपना सकते है और कई हद तक तनाव से छुटकारा पा सकते है|
 

Stress Relief Tips in Hindi: तनाव दूर करने के उपाय

 

Stress Relief Tips in Hindi

  अब जब आपने तनाव से निजाद पाने का निर्णय बना ही लिया है तो सबसे पहले खुद को व्यवस्थित कर लीजिए| व्यवस्थित करने से हमारा तात्पर्य यह है की आपको अपने काम काज को करने का तरीका सही करना है, इसके अलावा व्यायाम को अपनी जीवन शैली में जगह देना है और सेहतमंद भोजन लेना है| इन सब तरीको को अपनाकर आप सेहतमंद होते है| सेहतमंद शरीर से भी तनाव को कई हद तक कम किया जा सकता है|  

तनाव का कारण जाने

तनाव से निजाद पाने के लिए यह भी बहुत जरुरी है की आप उसके कारण को जाने| आपको यह पता होगा की आपका तनाव किस कारण से बढ़ रहा हैं, तो आपके लिए यह जानना आसान हो जायेगा की आप कैसे इससे अपने आपको बहार निकाल सकते है। स्वयं को पांच से दस मिनट दे ताकि आप यह जान सके की आप तनाव और दबाव मैं क्यों जी रहे हैं। अपनी लिस्ट तैयार करे और हर एक चीज़ को अच्छे से पहचानने के बाद उसका परिवर्तन करे।  

शान्त वातावरण का चुनाव

कई बार शोर शराबे वाले स्थान पर लगातार काम करने से भी तनाव और सर दर्द जैसी स्तिथि उतपन्न होने लगती है| ऐसे में तनाव से बचने का सबसे सरल उपाय यह है की जितना हो सके खुद को शान्त वातावरण मैं रखे| इससे ना केवल आपको अच्छा लगेगा बल्कि आपका तनाव भी दूर हो जायेगा। क्योकि यदि आपके आस पास का वातावरण तनावग्रस्त है, तो आप कभी भी अपनी जीवनी शैली को शान्त नहीं रख पाएंगे|  

काम को बाटना सीखे

बहुत बार हमारे पास इतने काम होते है की उन्हें करना तो दूर उन्हें कैसे किया जाये यह सोच सोच कर ही हमें तनाव होने लगता है| ऐसे में काम को बाट लेना सही रहता है| आप अपने दोस्तों या फिर ऑफिस में अपने जूनियर्स की मदद ले सकते है| यह एक Quick Stress Relief Tips है| ऐसा करने से आपका काम का बोझ कम हो जायेगा और आपके अंदर से तनाव खुद ब खुद खत्म हो जायेगा|  
आप यह भी पढ़ सकते है:- घरेलू उपचार से पाइए सिरदर्द से निजात
 

ध्यान से पाये तनावमुक्त जिंदगी

ध्यान भी तनाव को दूर करने का एक बहुत अच्छा विकल्प है| ध्यान करने के कई सारे फायदे है, पहला तो यह की आप अपने आपको रिलेक्स महसूस करते है, इससे शरीर की थकान भी कम होने लगाती है, शरीर को ताज़गी और मजबूती मिलती हैं, और इसका सबसे बड़ा फायदा यह हैं की इससे हमारा तनाव कम होने लगता हैं। तो ध्यान करना जरूर शुरू कर दे| आप चाहे तो Yoga for Stress Relief भी अपना सकते है|  

हमेशा खुश रहे

ख़ुशी हमारी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा है, और तनाव दूर करने का सबसे अच्छा उपाय भी| दरहसल खुश रहने वाले लोग सारे तनाव भूल कर, जिंदगी को अलग नजरिये से देखते है| देखा जाये तो जिंदगी इतनी कठिन भी नहीं है जितना की हम उसको बना लेते हैं। भगवान ने हर किसी के लिए कुछ न कुछ सोचा है| इसलिए चिंता करना छोड़ कर हमेशा खुश रहना चाहिए, ऐसा करने से आप स्वयं को हल्का, तरो ताज़ा और अच्छा महसूस करेंगे|  

अपनी समस्या शेयर करे

अपनी समस्या को शेयर करने से भी तनाव से छुटकारा मिलता है| अपनी समस्या किसी को बताने से न केवल आप अच्छा महसूस करेंगे बल्कि हो सकता है इससे आपकी चल रही परेशनियों का हल भी निकल आये। जब अपनी समस्या किसी से शेयर करते है, और सामने वाले से हमें सत्भावना मिलती है तो हम अपने आप को अकेला महसूस नहीं करते|  

काम को न टाले

जिंदगी मैं समय का बहुत अधिक महत्व हैं| कई लोगो में काम को टालने की बहुत बुरी आदत होती है| ऐसे में उनके पास बहुत सारा काम जमा हो जाता है| इतने काम को देखकर लोगो में चिड़चिड़ा पन आने लगता हैं, इससे तनाव बढ़ने का खतरा और ज्यादा बन जाता हैं| इसलिए काम को टालने की आदत छोड़ दे और सुबह जल्दी उठने की कोशिस करे ताकि वक्त पर आपके काम निपट जाये और आपको तनाव न हो|

आज आपने जाना Stress Relief Tips in Hindi. तो जब भी आपको तनाव महसूस हो ऊपर दिए गए तरीको को अपनाना शुरू कर दे| इसके अलावा अपने भोजन में संतुलित आहार जैसे की सब्जिया, फल, सूखे मेवे आदि को शामिल करे| संतुलित आहार लेने से मन स्वस्थ और खुश रहता है।

Subscribe to