अस्थमा से राहत पाने के लिए घरेलू उपचारों को जाने

अस्थमा से राहत पाने के लिए घरेलू उपचारों को जाने

दमे की बिमारी से हम सभी भलीभांति परिचित है| यह फेफड़ो की बिमारी है| यह किसी भी उम्र के लोगो को हो सकती है, पर ज्यादातर यह बचपन में होती है| अस्थमा से व्यक्ति को बार बार घबराहट, सांस लेने में तकलीफ, सीने में जकड़न, खांसी आना आदि समस्याए होती है|

इसे श्वसन तंत्र की बीमारी भी कहा जाता है| इस बिमारी के कारण सांस लेना मुश्किल हो जाता है। दरहसल दमे से पीड़ित व्यक्ति के श्वसन मार्ग में सूजन आ जाती है जिस कारणवश वह संकुचित हो जाती है। इससे छोटी-छोटी सांस लेनी पड़ती है, नतिजनत छाती मे कसाव जैसा महसूस होता है, सांस फूलती है और बार-बार खांसी आती है।

आजकल वातावरण में प्रदूषण काफी बढ़ गया है, खान-पान में मिलावट होने लगी है, जिसके चलते दमा के रोगियों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है| यह रोंग बहुत ही कष्टदाई है, दमा के कई मामलो में तो मौत भी हो जाती है| किन्तु कुछ घरेलू उपचारों द्वारा इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है| आइये जानते है Home Remedies for Asthma.
 

Home Remedies for Asthma in Hindi: अस्थमा के घरेलू उपाय

 

Home Remedies for Asthma in Hindi.

  वैसे तो दमा होने पर चिकित्स्य परामर्श लेना चाहिए, किन्तु इसके अलावा कुछ प्रभावी घरेलू उपचार भी है जिससे दमा में राहत मिलती है, आइये जाने:-  

सरसों का तेल

  • अपनी आवश्यकता के अनुसार एक कटोरी में सरसों के तेल में कपूर डालकर अच्छी तरह से गर्म करें।
  • अब इस मिश्रण को थोडा गुनगुना होने दे|
  • इस मिश्रण से सीने और पीठ में मालिश करें।
  • कुछ दिनों तक इस तेल से मालिश करने पर दमा के लक्षणों से कई हद तक आराम मिलता है।
 

मेथी दाना

  • मेथी दाने के अनेक फायदों में से एक एलर्जी से निजात दिलाना भी है|
  • प्रयोग के लिए 10 ग्राम मैथी के बीज एक गिलास पानी मे उबालें|
  • इसे तब तक उबालना है जब तक तीसरा हिस्सा ना रह जाये|
  • अब इस पानी को ठंडा करलें और पी जाएं।
 

शहद

  • शहद अस्‍थमा के इलाज के लिये प्रयोग किये जाने वाला एक प्रभावी घरेलू उपचार है|
  • जब भी दमा का अटैक आये तब शहद वाले पानी से भाप लेने से राहत मिलती है।
  • इसके अतिरिक्त रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में शहद डालकर पिने से इस बिमारी में फायदा मिलता है|
  • शहद अस्‍थमा की परेशानी पैदा करने वाले बलगम को ठीक करता है| Cure for Asthma के लिए यह प्रयोग जरुर करे|
 

सूखे अंजीर

  • 4 से 5 अंजीर रात भर पानी मे भिगो कर रखे|
  • फिर इन अंजीर को सुबह खाली पेट खाले|
  • इससे श्वास नली में जमा बलगम ढीला होकर बाहर निकल जाता है|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- रोगों में फायदेमंद घरेलू औषधियाँ, जाने और अपनाये

 

अन्य घरेलू उपचार इन्हें भी जानिए :-

  1. दमा के रोगी को गरमागरम कॉफी पीने से आराम मिलता है। क्योंकि गरम काफी श्वसनी के मार्ग को साफ करके, साँस लेने की प्रक्रिया को आसान बनाती है|
  2. कच्चे प्याज़ में अधिक मात्रा में सल्फर मौजूद होता है इससे भी दमा के मरीजो को बहुत लाभ मिलता है।
  3. गर्म पानी में अजवाइन डालकर भाप लेने से भी दमे को नियंत्रि‍त करने में मदद मिलती है| यह एक प्रभावी Asthma Remedies में से एक है|
  4. अस्‍थमा के मरीज़ों के लिये विटामिन सी अच्छा होता है| इसलिए साइट्रस फूड जैसे संतरे का जूस, हरी गोभी का भरपूर सेवन करना चाहिए|
  5. पावडर एक कटोरी में दो छोटे चम्मच आंवला पाउडर ले और उसमें एक छोटा चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह से मिला लें। नियमित सुबह के वक्त इस मिश्रण का सेवन करें।
  6. ओमेगा 3 फैटी एसिड, फेफड़ों में हुई सूजन को कम करने में मददगार है| इसके लिए मछलियों का सेवन करे| यह अस्थमा के अटैक से भी बचाने में सहायक है|
 

इन बातो का भी रखे ख्याल

  • दमा के रोगी को शीतल खाद्य पदार्थो और पेयों का सेवन नहीं करना चाहिए|
  • दमा होने पर अत्यधिक मिर्च-मसाले व अम्लीय रस से बने खाद्य पधार्त भी ना ले|
  • ठण्ड के मौसम में दमा का रोग, भयंकर रूप धारण करता है। इसलिए ऐसे समय में इन्हेलर हमेशा अपने पास रखें|
  • मुँह से साँस लेने की आदत है तो इसे छोड़ दे, मुँह से साँस लेने पर ठंड भीतर जाती है और रोंग को बढ़ावा देती है|
  ऊपर आपने जाना Home Remedies for Asthma in Hindi. यह घरेलू उपाय बहुत ही प्रभावी है यह आपको दमा से राहत दिलाने में मदद करेंगे| इसके अतिरिक्त यदि आपकी समस्या बहुत अधिक है तो चिकित्सीय परामर्श जरुर ले|
Subscribe to