उच्च रक्तचाप में फायदेमंद है हींग का सेवन, जानें और भी कई फायदे

उच्च रक्तचाप में फायदेमंद है हींग का सेवन, जानें और भी कई फायदे

बहुत से घरों में सब्ज़ियों व दालों में हींग का इस्तेमाल किया जाता है। यह खाने का जायका बढ़ा देती है|  इससे खाने को एक अच्छी खुश्बू मिलती है| खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ साथ हींग के बहुत सारे फायदे हैं जिसकी वजह से इसका उपयोग लगभग हर किचन में किया जाता है।

हींग एक पौधे से निकला हुआ चिकना रस है| इस रस को निकालकर सुखा लिया जाता है। हींग का स्वाद और गंध दोनों ही बहुत ही तीखी होती है। इसका सेवन भूख को बढ़ाता है| यह कफ और वात को भी खत्म करती है| इसके औषधीय गुण कई सारे है|

महिलाओ में होने वाले मासिक धर्म में भी हींग राहत पहुचाती है| यदि कोई महिला मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द से परेशान रहती हैं तो उसे लगभग आधा ग्राम भूनी हुई हींग को तीन दिन तक सुबह पानी के साथ लेना चाहिए।

इससे उसका पेट दर्द दूर हो जाएगा। इस प्रयोग को मासिक धर्म शुरू होने वाले दिन से करना चाहिए| इसके और भी अधिक फायदों को जानने के लिए पढ़िए Hing Benefits in Hindi.
 

Hing Benefits in Hindi: जानिए हींग के आश्चर्यजनक लाभ

  Hing Benefits in Hindi  

त्वचा के लिए फायदेमंद

बहुत कम लोग इस बात से परिचित है लेकिन हींग त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है| यदि आपकी त्वचा में दाद हो गया हो तो थोड़ी सी हींग पानी में घिसकर प्रभावित अंग पर लगाएं| इससे दाद की समस्या ठीक हो जाती है। हींग त्वचा की कई समस्याओं से निजात दिलाता है। आप शायद इस बात को नहीं जानते होंगे की बहुत से स्किन प्रोडक्ट में भी हींग का इस्तेमाल किया जाता है।  

जुकाम ठीक करे

जुकाम होने पर भी हींग का प्रयोग कारगर है| जुकाम से निजाद पाने के लिए एक एक ग्राम मात्रा में हींग, सोंठ और मुलहठी को बारीक पीस लें। फिर इस मिश्रण में गुड़ या शहद मिलाकर छोटी-छोटी गोलियां बना लें। एक गोली सुबह और एक शाम के वक्त चूसें, जुकाम ठीक हो जाएगा।  

शरीर के दर्द में राहत

हींग से कई तरह के दर्द में राहत मिलती है| इससे मासिक धर्म में होने वाला दर्द, दांत का दर्द, माइग्रेन का दर्द आदि ठीक किया जा सकता है? हींग में एंटीऑक्सीडेंट्स और दर्द निवारक तत्व मौजूद होते हैं, जिससे आपको दर्द से निजाद मिलती है| जब भी आपको दर्द हो तब एक गिलास गर्म पानी ले और उसमे एक चुटकी हींग मिलाकर पी जाये आपको राहत मिलेगी| यदि आपको दांत में दर्द हो तो हींग और नींबू के रस का पेस्ट दाँतो में लगाएं|  

आप यह भी पढ़ सकते है:- हरड़ पाचन क्रिया से लेकर अनेक बीमारियों में लाभप्रद 

 

पेट के कीड़े खत्म करे

बहुत बार छोटे बच्चों के पेट में कीडे हो जाते है| उनसे निजाद पाने के लिए जरा सी हींग एक चम्मच पानी में घोले| फिर रूई के फाहे को उसमें डुबोकर बच्चे के पॉटी होल में रख दें| ऐसा करने से जब बच्चा पॉटी करेगा तो सारे कीड़े मर कर पॉटी के साथ निकल जाएंगे। अगर बड़ो को भी पेट में कीड़े पड़ गए है तो वो भी यह उपाय अपना सकते है|  

रक्त में शर्करा का स्तर कम करे

जिन लोगो के रक्त में शर्करा का स्तर बहुत अधिक बढ़ गया हो उनके लिए भी हींग का सेवन लाभकारी है| रक्त से शर्करा की मात्रा को कम करने के लिए खाने में हींग जरूर मिलाना चाहिए। यह इन्सुलिन को नियंत्रित करता है और रक्त से शर्करा की मात्रा कम होती है|  

उच्च रक्तचाप नियंत्रित करें

हींग में कोमरिन्स नामक तत्व मौजूद होता है| यह रक्त को पतला करता है और रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है| इस कारणवश जो लोग हींग का सेवन करते है उनके खून में थक्के नहीं जमते है| यह बेड कोलेस्ट्रोल को कम करने में भी सहायक है| इसलिए दिल की सेहत के लिए यह फायदेमंद है|  

अन्य फायदे इन्हें भी जाने:-

  1. यदि आपको पेट में गैस की परेशानी हो गयी हो तो हींग को पानी में धोलकर नाभि के आसपास लेप करें। इससे पेट की गैस निकल जाएगी और यदि गैस के कारण पेट दर्द हो रहा हो तो वो भी ठीक हो जायेगा| छोटे बच्चों के लिए तो यह उपाय बहुत ही कारगर है।
  2. दांतों में होने वाली समस्या से निजाद पाने के लिए हींग बहुत फायदेमंद है। यदि आपके दांतों में कीड़ा लग गया हो तो रात में सोते वक्त दांतों में हींग दबाकर सोएं। ऐसा करने से कीड़े अपने-आप निकल जाएंगे।
  3. Asafoetida Benefits कई है| शरीर के किसी भी हिस्से में कांटा चुभ जाने पर उस स्थान पर हींग का घोल भर दीजिए। इससे चुभन की पीड़ा समाप्त हो जाएगी और कांटा भी अपने-आप निकल जाएगा।
  4. हींग को शहद और अदरक के साथ मिलाकर खाने से खांसी की समस्या में आराम मिलता है। यह एक शक्तिशाली श्वसन उत्तेजक है जो प्राकृतिक रूप से बलगम दूर करके छाती के कंजेस्शन को ठीक करता है।
  ऊपर आपने जाना Hing Benefits in Hindi. हींग कई परेशनियों में जैसे अपच, पेट दर्द, जी मिचलाना, सिरदर्द आदि में फायदेमंद है|  यदि आप भी उपरोक्त लाभ उठाना चाहते है तो अपने आहार में हींग का उपयोग जरूर करे|
Subscribe to