ब्राइडल ब्यूटी टिप्स: शादी से पहले दुल्हन की सुंदरता निखारने के उपाय

ब्राइडल ब्यूटी टिप्स: शादी से पहले दुल्हन की सुंदरता निखारने के उपाय

शादी का दिन हर लड़की के लिए स्पेशल होता है| इस दिन दुल्हन चाहती है की वो सबसे खांस लगे और अपने सजना के दिल में हमेशा के लिए बस जाये| खूबसूरत दिखने के लिए वो मेकअप करती है| लेकिन मेकअप करने के साथ-साथ बहुत ज़रूरी होता है कि त्वचा की देखभाल पर भी ध्यान दिया जाए|

यदि आपकी त्वचा स्वस्थ है तो आप भी हमेशा खूबसूरत और आकर्षक नजर आएंगी| त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए दुल्हन कई तरह के प्रयत्न करती है| दरहसल सुंदरता पाना एक दिन का काम नहीं है| महीनो पहले से ही इसके लिए तैयारी कर सकते है|

सुंदर त्वचा पाने के लिए आप कई तरीके अपना सकते है| फेशियल, क्लीनिंग यह सभी तरीके आपकी त्वचा में चमक भर देते है| स्वस्थ और चमकदार त्वचा दुल्हन की प्राकृतिक सुंदरता का एक अनिवार्य हिस्सा है|

शादी के दिन जैसे-जैसे नजदीक आते जाते है वैसे-वैसे बनने वाली दुल्हन काफी तनावपूर्ण हो जाती है| उन्हें समझ नहीं आता है की त्वचा की देखभाल किस तरह की जाये| यदि आप इस तरह की दुविधा में है तो ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है| यहाँ जानिए Bridal Beauty Tips in Hindi.
 

Bridal Beauty Tips in Hindi: दुल्हनो के लिए ब्यूटी टिप्स

  Bridal Beauty Tips in Hindi   यदि ब्यूटी टिप्स की बात की जाये तो इसका मतलब यह नहीं है की आपको अपने चेहरे को ही संवारना है| आपको आपकी शादी के लिए अपना चेहरा, आँखेंं, बाल, हाथ और पैर सभी चीज़ो का ख्याल रखना पढता है| यह सभी चीज़े एक दो दिन में पाना संभव नहीं है| इसलिए दो महीने पहले से आप सारी तैयारी शुरू कर दे|  

त्वचा की सफाई के लिए फेस क्लीनिंग

यह फेसियल की तरह ही होता है| लेकिन इसमें केवल जेल से मसाज की जाती है| इससे चेहरे की सफाई अच्छी तरह हो जाती है| जिन लोगो को मुहांसो की समस्या होती है उनके लिए यह बेहद ही फायदेमंद है| आप चाहे तो इसे हर 15 दिन में करवा सकते है|  

त्वचा में चमक लाने के लिए फेशियल

त्वचा में चमक लाने के लिए फेशियल बेहद जरुरी है| दरहसल फेशियल करने से त्वचा में रक्त संचार काफी अच्छा होता है और चेहरे पर एक प्राकृतिक चमक आती है| इसलिए ही फेशियल करने के बाद त्वचा का रंग भी गोरा लगने लगता है|

आप अपनी त्वचा के अनुरूप फेशियल करवा सकते है जैसे यदि आपका रंग गोरा है तो आप गोल्ड फेशियल करवा सकती है वही यदि आपका रंग गेहुवा हो तो आप पर्ल फेशियल करवा सकती है|
 

अनचाहे बाल छुपाने के लिए ब्लीचिंग

दुल्हन की सुंदरता निखारने के लिए फेशियल के बाद अगला नंबर आता है ब्लीचिंग का| जिन लड़कियों की त्वचा पर बहुत बाल होते है उनका चेहरा काला दिखाई देता है| ब्लीचिंग के जरिये बालो को छुपाया जा सकता है|   ब्लीचिंग का प्रयोग त्वचा के दाग, धब्बे हटाने के लिए भी काफी मददगार है। ब्लीच का चुनाव हमेशा त्वचा के प्रकार को ध्यान में रखते हुए किया जाना चाहिए। कुछ लड़कियों को ब्लीच सूट नहीं करता है| इसलिए ब्लीच को हमेशा हथेली पर टेस्ट करके देखना चाहिए| यदि आपको किसी तरह की कोई प्रॉब्लम ना हो तो ही ब्लीच को अपने चेहरे पर लगाये|  

आप यह भी पढ़ सकते है:- चेहरे को सुंदर और कोमल बनाने के लिए करें फेस ब्लीचिंग

 

बालो के लिए

शादी के लिए ना केवल त्वचा लेकिन बालो की देखभाल का काम भी शादी से काफी पहले शुरू कर देना चाहिए। 2 महीने पहले से ही बालों को हफ्ते में दो बार गर्म नारियल के तेल से मसाज करना चाहिए| इससे बाल घने, रेशमी और काफी सुन्दर हो जाते हैं। बालों को यदि रंगना हो तो इस प्रक्रिया को शादी के दिन से दो हफ्ते पहले ही पूरी कर लेनी चाहिए।  

हाथो और पैरो की देखभाल

हाथो और पैरो की सुंदरता को बढ़ाने के लिए मैनीक्योर और पेडीक्योर करना जरुरी है| इस प्रक्रिया को शादी की रस्म से दो हफ्ते पहले शुरू कर देनी चाहिए। इस प्रक्रिया को करने से हाथ और पैर काफी साफ़ और मुलायम हो जाते हैं। हाथों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए आप नेल आर्ट भी करवा सकते है|  

Bridal Grooming Tips in Hindi: अन्य तरीके इन्हें भी जाने

  1. Skin Care के लिए विटामिन सी सीरम का प्रयोग करें | विटामिन सी त्वचा के लिए लाभकारी होता है| इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स त्वचा को जवां बनाए रखता है|
  2. चेहरे के रंग को हल्का करने के लिए कच्‍चे दूध का प्रयोग करे| इसमें लैक्‍टिक एसिड मौजूद होता है जो कि त्वचा के रंग को हल्‍का करता है। रातभर इसे चेहरे पर लगाए रखे और सुबह हल्‍के गरम पानी से धो ले|
  3. दुल्हनों की शादी से पहले सुंदरता को निखारने के लिए बॉडी वैक्स भी जरुरी है| इसके लिए आप चॉकलेट वैक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं| इससे आपकी त्वचा चमकदार होती है और शरीर के अनचाहे बाल भी निकल जाते हैं।
  ऊपर आपने जाना Bridal Beauty Tips in Hindi. यदि आपकी शादी फिक्स हो चुकी है तो फेशियल, पैडीक्योर, वैक्सिंग जरूर करवाये| इन सब के बाद भी यदि अगर संभव हो तो आप प्रीब्राइडल बाथ का भी चुनाव कर सकती है|  इस बाथ में गुलाब की पंखुड़ियों आदि का इस्तेमाल किया जाता है जिससे सुंदरता निखरती है|
Subscribe to