डेंटल केयर - दांतो के ख्याल रखने से जुडी जरुरी बाते

डेंटल केयर - दांतो के ख्याल रखने से जुडी जरुरी बाते

एक हसता खिलखिलाता चेहरा हर किसी को पसंद आता है| यदि आपकी मुस्कान खुबसूरत है तो आप सबका दिल जीत लेते है| आपको यह खूबसूरत मुस्कान तब मिलती है जब आप थोड़े थोड़े अंतराल में ब्रश करते हैं। स्वस्थ दांतों के लिए यह बेहद जरुरी है की आप दिन में कम से कम दो बार ब्रश करे|

क्योकि यदि हम दांतों की ठीक से सफाई नहीं करते है तो दांतों के इनेमल पर इसका असर पढता है| इससे आपके दांतों पर पीलापन छा जाता है| इससे ना केवल आपकी मुस्कान ख़राब होती है बल्कि इसका थोडा बहुत असर आपके स्वास्थ्य पर भी पढता है|

जैसा की हम जानते है हमारे स्वास्थ्य से जुडी सारी परेशानियों की शुरुवात हमारे पेट से होती है| हम अपने शरीर को चलाने के लिए भोजन लेते है| और यह भोजन मुह के द्वारा पेट में जाता है| और यदि मुह साफ़ नहीं रहता है तो उससे आपको बाद में कई तरह की परेशानिया उठाना पड़ सकती है| इसलिए बेहतर होगा की हम अपने दांतों और मुह की अच्छे से देखभाल करे| आइये जानते है Dental Care Tips in Hindi.
 

Dental Care Tips in Hindi - इस तरह करें अपने मुंह की देखभाल

 

Dental Care Tips in Hindi

 

केविटी हटाने के लिए फ्लोसिग

बहुत से लोग दांतों की देखभाल के लिए दिन में दो से तीन बार ब्रश तो कर लेते है, लेकिन फिर भी उनका दन्त स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहता है| इसके पीछे की वजह यह है की ब्रश दांतों और मुह के हर कोने में नहीं पहुँच पाता है जिससे वहा अटकी गन्दगी साफ़ नहीं हो पाती है| दांतों के हर कोने को अच्छे से साफ़ करने के लिए फ्लोसिग सबसे अच्छा तरीका है|  

नाजुक ब्रश का चुनाव

दांतों के अच्छी देखभाल के लिए आप किस तरह के ब्रश का इस्तेमाल करते है यह भी महत्वपूर्ण रखता है| यदि आप एकदम कड़क रेशे वाले ब्रश का इस्तेमाल करते है तो उससे आपको नुकसान पहुचता है| Teeth Care Tips के अनुसार हमेशा नाजुक रेशे वाले ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए जो आपके दांतों पर कठोर ना पड़े|  

मीठा कम खाए

मीठी चीजों में चीनी की मात्रा भरपूर होती है| चीनी का अत्यधिक सेवन करने से मुह में सडन होने लगती है| दरहसल जितने भी कार्बोहाइड्रेट युक्त खाध्य पदार्थ होते है वे हमारे इनेमल वाली पर्त को गला देते है| इसलिए यदि आप अपने दांतों को स्वस्थ रखना चाहते है तो जरुरत से ज्यादा मीठा न खाए|  

अच्छे टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें

आपके दांत बहुत कीमती है| आप खुद ही सोचिये की बिना दांतों के आपका क्या हाल होगा| इसलिए दांतों की देखभाल के लिए जाने माने और बढ़िया टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें। यदि आपको दांतों की कुछ समस्या हो तो अपने चिकित्सक से टूथपेस्ट को लेकर सलाह ले, टीवी पर दिखाए जाने वाले विज्ञापनों के झांसे में ना आये|

आपने देखा होगा पुराने जमाने में लोग अपने दांतों को साफ़ करने के लिए चारकोल का प्रयोग करते थे| चारकोल में क्रिस्‍टल बेस रसायन मौजूद होता है, जो आपके दांतो को चमकदार बनाने में मदद करता है| प्रयोग करने के लिए आप इसे अपने टूथपेस्‍ट में मिला सकते है| फिर इससे ब्रश करे ले|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- घरेलू नुस्खों की मदद से करें पायरिया का सफल इलाज

 

अन्य टिप्स इन्हें भी जानिए:-

  1. यदि आप सफेद दांत चाहते है तो घरेलू उपचार इसमें आपकी मदद कर सकते है| अपने दांतो को दिन में दो बार नींबू के रस से मालिश करें। निम्बू के रस में थोडा सा सरसों का तेल भी मिला ले| उसके बाद दांतो को ब्रश कर लें। Teeth Whitening के लिए यह एक अच्छा प्रभावी तरीका है|
  2. हमारे दांतों का फाउंडेशन मसूड़े है इसलिए दांतों के साथ साथ उनकी भी सही से देखभाल की जानी जरुरी है| इसके लिए पिपरमेंट के तेल से आप मसूड़ों की मालिश कर सकते है |
  3. अपने ब्रश को हर 3 से 4 महीने में 1 बार बदलें। पुराने ब्रश में बहुत सारे बैक्टीरिया जमा हो जाते है, जो आपके दांत के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है| यदि आपको यह बात याद नहीं रहती है तो वर्तमान ब्रश के हैंडल में मार्कर द्वारा ब्रश को खरीदने की तारिख लिख लें।
  ऊपर आपने जाना Dental Care Tips in Hindi. उपरोक्त दी गयी टिप्स की मदद से आप अपने दांतों की बेहतर देखभाल कर सकते है| यदि आप चाहते है की आपके दांत जीवन भर आपके साथ रहे इसके लिए जरुरी है की आप नशे से जुडी आदतों से दूर रहे और नियमित दातों की देखभाल करें| तम्बाकू, धूम्रपान आदि चीजों से आपको मुहं के कैंसर की बिमारी भी हो सकती है|  
Subscribe to