जानिए पुरुषों के लिए फायदेमंद योगासन

जानिए पुरुषों के लिए फायदेमंद योगासन

यदि हम अपने आसपास के लोगो को देखे तो आपने गौर किया होगा की पुरुष महिलाओ के अपेक्षा अपनी फिटनेस को लेकर ज्यादा संजीदा रहते है| यदि आप जिम जायेंगे तो आपको लडको या पुरुषो की तादात महिलाओ के तुलना में काफी ज्यादा मिलेगी|

इसलिए आज के लेख में हम आपको पुरुषो के लिए योग के फायदे बताएँगे| जॉब करने वाले पुरुषो के लिए तो योग का अभ्यास बहुत जरुरी है क्योकि यह ना केवल आपको शारीरिक फायदे देता है बल्कि इससे तनाव भी दूर होता है|

जो लोग नियमित योग करते है उनका मन शांत रहता है, तथा वे लोग अवसाद से हमेशा दूर रहते है| इसलिए जिम में पैसा बहाने के बजाय, आप योग का सहारा ले| आइये जानते है Yoga for Men in Hindi.
 

Yoga for Men in Hindi: शरीर को स्वस्थ और चुस्त बनाये

 

Yoga for Men in Hindi

  आइये जानते है पुरुषो के लिए फायदेमंद योग के आसन कौन कौन से है:-

नवासन

जिन लडको को अपने एब्स बनाना है उन्हें नवासन का अभ्यास करना चाहिए| इससे उनके रीढ़ की हड्डी भी लचीली बनती है| यह मुद्रा पुरुषो के लिए बेहद ही फायदेमंद है क्योंकि यह प्रोस्ट्रेट ग्रंथी को उत्तेजित करती है और श्रोणि क्षेत्र के तनाव को कम करती है|
  • यदि आपका पेट ख़राब रहता है तो आपको नवासन का अभ्यास जरुर करना चाहिए|
  • यह पाचन तंत्र को सुचारू बनाये रखने में मददगार है|
  विधि: इसे करने के लिए समतल जगह पर दरी बीछाकर बैठ जाये| अब पैरो को आगे की और खोले और कमर को धीरे धीरे पीछे की और झुकाए, आपके दोनों हाथ आगे की और खुले हुए होना चाहिए| नजरे सामने रखे और धीरे धीरे सांस ले और छोड़े| इस वक्त आपके शरीर की मुद्रा नाव के समान लगनी चाहिए|  

आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद योग आसन

 

बालासन

यदि दिन भर ऑफिस में बैठे रहने के कारण आपका पेट बहुत निकल गया है तो बालासन से बेहतर आपके लिए कोई आसन नहीं है| यह ना केवल आपके पेट की चर्बी कम करता है बल्कि शरीर के पोस्चर को सुधारने में भी मदद करता है| यह बहुत ही प्रभावी Yoga Poses for Men है|
  • यह घुटनों की माशपेसियो में तनाव लाता है और पीठ दर्द से निजात दिलाता है|
  • यह आसन करने में बेहद ही सरल है, इससे तनाव भी दूर होता है|
  विधि: बालासन करने के लिए किसी साफ़ सुथरी जगह पर अपने ऐड़ियों के बल बैठें इस वक्त आपके शरीर का ऊपरी भाग जंघाओं पर होना चाहिए| अब अपने सिर से ज़मीन को छुए| अपने हाथों को सिर से लगाते हुए आगे की ओर सीधा रखें तथा हथेलियों को ज़मीन से लगाएं| आपके कुलहो को दोनों ऐड़ि के बिच में रखे| सांस को सामान्य रखे तथा इस मुद्रा में 15-20 सेकंड तक बने रहे|  

पादहस्तासन

दिन भर काम के चलते पुरुषो में थकान होना आम बात है| ऐसे में पादहस्तासन का अभ्यास उनके लिए बहुत ही फायदेमंद है| इसका नियमित रूप से अभ्यास करने पर मांसपेशिया मजबूत बनती है साथ ही साथ शारीरिक कमजोरी भी दूर होती है|
  • इससे आँतों व पेट के कई विकार दूर होते हैं|
  • इससे रक्त का संचार बेहतर बनता है|
  विधि: यह खड़े होकर किया जाने वाला Yoga Workout है| सबसे पहले सीधे खड़े हो जाये तथा अपने नितंब और पेट पर खिंचाव डालिए| अब अपने हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं और दोनों हाथों के अंगूठों को बांध ले| अब गहरी सांस लेते हुए झुख जाये तथा अपने पैरो के तलवे को छुए| कुछ सेकंड्स इसी अवस्था में रहे, फिर ऊपर आ जाये|  

इन नियमो को भी ध्यान में रखे:-

  • योग करने के लिए एक निश्चित समय का चुनाव करे और रोज उसी समय पर रोज़ योग करें।
  • योग के लिए नए है तो घर पर योग करने के बजाय योगा क्लासेज जाकर योग गुरु के निर्देश में ही योग का अभ्यास करे|
  • यदि आप सुबह के वक्त योग के लिए समय नहीं निकाल पा रहे है और आपने इसके लिए दूसरे समय का चुनाव किया है तो खाना खाने के तीन-चार घंटे बाद ही योग अभ्यास करें।
ऊपर आपने जाना Yoga for Men in Hindi. उपरोक्त आसनों के अलावा आप कपालभाती, तितली आसन, सर्वांगासन आदि योग क्रियाओ का अभ्यास कर सकते है| यह सभी पुरुषो के लिए फायदेमंद है|
Subscribe to