बढ़ते वजन को कम करे और शरीर को चुस्त-दुरुस्त बनाएं योगासन

बढ़ते वजन को कम करे और शरीर को चुस्त-दुरुस्त बनाएं योगासन

आज के समय में एक प्रश्न हर व्यक्ति के मन में जरूर आता है कि बढ़ता पेट या मोटापा उनके खूबसूरत शरीर पर धब्बा न लगा दे और इससे निपटने के लिए लोग तरह-तरह की जुगाड़ करते रहते है।

कोई सुबह जल्दी उठकर दौड़ लगता दिखाई देता है, तो कोई एक्सरसाइज कर पसीना बहाता नजर आता है। परंतु ये मोटापा है कि पीछा छोड़ने का नाम ही नहीं लेता है और ऐसे में यह धीरे-धीरे कई शारीरिक बिमारिओं को न्योता दे देता है।

कुछ लोग अपने बढ़ते वजन को दूसरों की नजर से बचने के लिए बड़े साइज के कपड़े पहनते है, लेकिन यह कोई स्थाई उपाय नहीं है। अगर आप भी कुछ ऐसा ही करते है और अन्य लोगों की तरह खुद को फिट तथा मोटापे से बचाना चाहते है। तो अपनी दिनचर्या में योग के लिए समय निकाले।

शारीरिक, मानसिक विकारो और मन की शांति के लिए योग को सबसे सरल और कारगर उपाय माना गया है। साथ ही यह शरीर के बढ़ते वजन को काम कर फिट बनाने में भी सहायक होता है। इसकी एक खास बात यह भी है कि इसे हर आयु का व्यक्ति कर सकता है।

यहाँ तक की गर्भवती महिलाओं को भी विशेष सावधानी के साथ योग करने की सलाह दी जाती है ताकि प्रसव के समय होने वाली तकलीफ को कम किया जा सके। आइये अब हम जानते Weight Loss Yoga in Hindi.

 

Weight Loss Yoga in Hindi:  जाने इसकी विधि

  weight-loss-yoga-in-hindi  

वैसे आज हर व्यक्ति योग के प्रति सजग हुआ है और इससे होने वाले फायदों को जानकर इसे करना भी शुरू किया है। जिससे कई लोगों को बड़ी-बड़ी बिमारिओं तक में लाभ पहुंचा है। यह सब संभव हो पाया है योगगुरु बाबा रामदेव की वजह से, जिनकी कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि आज योग केवल भारत में ही नहीं बल्कि पुरे विश्व में अपनी पहचान बना पाया है। आइये अब हम जानते है Yoga Poses for Weight Loss.

 

सूर्य नमस्कार

सूर्य नमस्कार का शाब्दिक अर्थ है सूर्य को प्रणाम या अभिवादन करना है। यह आपकी बॉडी को सही शेप में लाने, मन को शांत रखने और स्वस्थ बनाये रखने का एक बहुत अच्छा उपाय है। सूर्य नमस्कार में 12 शक्तिशाली आसनों का मिश्रण होता है। अगर आपके पास समय की कमी है और आप शरीर को चुस्त-दुरुस्त बनाये रखने का रास्ता ढूंढ रहे है। तो यह योग मुद्रा आपके लिए ही बनी है क्योंकि के सभी भागों को केंद्रित करता है। आइये अब जाने है सूर्य नमस्कार में कौन-कौन से आसनो का समन्वय है।


सूर्य नमस्कार की 12 योग मुद्राएं

प्रणामासन हस्त उत्तानासन
उत्तानासन अश्व संचालनासन
दंडासन अष्टांग नमस्कार
भुजंगासन अधोमुक्त श्वानासन
अश्व संचालनासन उत्तानासन
हस्त उत्तानासन प्रणामासन

 

चक्रासन

योग मुद्राओं में चक्रासन का अपना एक अलग महत्त्व है। इसके नियमित अभ्यास से शरीर की अतिरिक्त चर्बी को दुरुस्त और सम्बंधित मसल्स को मजबूत बना सकते है। जाने इसे कैसे करना है।

  • सबसे पहले जमीं पर पीठ के बल लेट जाएं।
  • अब घुटनों को मोड़े और पैर के तलवों को कुछ दुरी पर जमीन से टीकाकर रखें।
  • फिर हाथों को शरीर की दिशा में लें जाएं और हाथेलियों को जमीन से लगा लें।
  • अब अपने हाथों के सहारे नितंभ या कूल्हे के हिस्से को ऊपर तरफ उठाएं।
  • कुछ सेकंड इस अवस्था में रहें और पुनः शरीर को धीरे-धीरे जमीन पर ले आएं।
 

भुजंगासन

इस योगासन के अभ्यास से न केवल पेट की चर्बी कम होती है बल्कि कंधे, कमर और पेट की मांसपेशियां मजबूत व् शरीर लचीला बनता है। आइये जाने इसे कैसे करते है।

  • सबसे पहले साफ़ स्थान पर पेट के बल लेट जाएं और हाथों को सिर के निचे लगाएं।
  • अपने दोनों पंजों को चिपकाकर रखें।
  • अब माथे को हाथों की मदद से ऊपर की तरफ उठाएं तथा दोनों भुजाओं को कंधे के सामानांतर रखें। ताकि शरीर का भार भुजाओं पर पड़े।
  • इसके बाद शरीर को स्ट्रेच करें और लंबी सांस लें।
  • कुछ समय इस अवस्था में रहें और फिर सामान्य स्थिति में आ जाएं।
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- जुम्बा डांस – अब डांस करते हुए घटाए अपना वजन

 

बोट मुद्रा

इसे बोट मुद्रा इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसे करते समय हमारा शरीर नाव की तरह दिखाई देता है। बेली फैट को खत्म करने के लिए यह मुद्रा बहुत सहायक मानी जाती है।

  • सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं और शरीर के मध्य भाग को स्थिर रखकर सिर और पैर वाले हिस्से को ऊपर उठाएं।
  • इस स्थिति में आपका शरीर 'वी' आकर यानी नाव की तरह दिखाई देगा।
  • 5-10 सेकंड इस स्थिति में बने रहे। इस दौरान आपको लगेगा कि मांसपेशियां उछल रही है।
 

चक्‍की चलनासन

  • इसे करने के लिए सबसे पहले पैरों को लंबा करते हुए जमीन पर बैठ जाएं। ध्यान रखें दोनों पैर आपस में चिपके रहें।
  • अब अपने दोनों हाथों की हथेलियों को मिलाकर, बिना घुटनों को मोड चक्र की तरह सर्कुलर दिशा में घुमाएं।
  • कुछ समय इसी तरह घुमाये और फिर विपरीत दिशा में घुमाएं।
  • फिर धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में आ जाये।
  • भारीभरकम शरीर के वजन और पेट की चर्बी को कम करने में चक्की चलनासन योग बहुत कारगर साबित होता है।
 

आज आपने जाना Weight Loss Yoga in Hindi. योग की इन मुद्राओं के नियमित अभ्यास से आप दोबारा अपने शरीर को चुस्त-दुरुस्त और फिट बना सकते है। तो आप भी योग अपनाएं और स्वस्थ शरीर पाएं।