स्वादिष्ट मूंग का हलवा घर पर बनाये और ठण्ड का आनंद उठाये

स्वादिष्ट मूंग का हलवा घर पर बनाये और ठण्ड का आनंद उठाये

पुरे भारत में ठंडी हवाएं और सर्द मौसम का दौर चल रहा है। वैसे तो इस सीजन को बच्चे, बूढे और नोजवान सभी बहुत पसंद करते है, क्योंकि एक तो इस समय त्योहारों का दौर होता है और दूसरी तरफ घर हो या शादी हर जगह स्वादिष्ट पकवान खाने को मिलते है।

हमारे यहाँ कुछ पकवान तो ऐसे है जो खासकर सर्दियों में ही बनाये जाते है। अगर बात मीठे की, की जाये तो मुंग का हलवा, गाजर का हलवा, दूध जलेबी, तिल-जुड़ के लड्डू, ड्राई फ्रूट्स के लड्डू ठण्ड में सबसे ज्यादा पसंद किये जाते है। इसके अलावा नमकीन पकवान में सबसे ज्यादा गराडू, मक्के दी रोटी - सरसों का साग और मुंग दाल के भजिये बहुत खाये जाते है।

आज हम आपको ऐसे ही एक पकवान को बनाने की आसान विधि बताने वाले है। जिसे कई बार लोगों ने बनाने की कोशिश तो की परंतु वो स्वाद नहीं आ पाया जो बाजार में मिलता है। आज हम आपको बता रहे है। मुंग का हलवा बनाने की विधि, तो आइये ठण्ड की इस मौसम की शुरुआत करते है कुछ मीठे के साथ। जाने Moong ki Daal ka Halwa in Hindi.

 

Moong ki Daal ka Halwa in Hindi:  जाने इसे बनाने की विधि 

  moong-ki-daal-ka-halwa-in-hindi  

आज हम आपको उत्तर भारत की सबसे मशहूर और स्वादिष्ट मिठाई 'मूंग की दाल का हलवा' बनाने की विधि बताने जा रहे है। सर्दियों के समय रात में भोजन के साथ-साथ गर्म-गर्म मुंग का हलवा मिल जाये तो क्या है। खाने का मजा दो गुना हो जाता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोष्टिक भी है क्योंकि मूंग दाल में विटामिन बी, विटामिन सी, थायमिन, आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व मौजूद रहते है। यही कारण है कि इसे ठण्ड के मौसम में अधिक खाया जाता है ताकि शरीर में गर्मी बनी रहे और ठण्ड की वजह से हमें कोई नुकसान न पहुंचे।यहाँ हम आपको चार लोगो के हिसाब से इसे बनाने की विधि बता रहे है तथा इसे बनाने में करीब 1 घंटे का समय लगेगा। इसलिए इसके नियमित सेवन से आप हेल्थी और सेहतमंद भी रहते है। आइये अब हम बनाते है पोष्टिक और स्वादिष्ट Moong Halwa.


आवश्यक सामग्री

मूंग की धुली दाल 100 ग्राम (आधा कप )
घी 100 ग्राम (आधा कप)
मावा 50 -100 ग्राम ( 1/4 - 1/2 कप)
चीनी 150 ग्राम (3/4 कप)
काजू 20 (एक काजू के 4 टुकड़े कर लें)
किशमिश 20
छोटी इलाइची 4 (छील कर पीस लें)
बादाम 5 (लम्बाई में बारीक काट लें)

  1. इसे बनाने के लिए सबसे पहले दाल को धो कर 2-3 घंटे के लिये पानी में भिगो दें।
  2. अब दाल को धो कर पानी से बाहर निकाले और मिक्सी में बिना पानी डाले दाल को बारीक़ पीस लीजिये।
  3. अब कढ़ाई को गैस रख कर गर्म करे और इसमें घी डालकर हल्का गर्म करते हुए पिसी दाल डाल दें। इसे अच्छी तरह मिक्स करें और करची चलते हुए मीडियम आंच पर भून लें।
  4. करीब 20 से 25 मिनट तक इसी प्रक्रिया को बनाये रखे और फिर जब दाल घी छोड़ दें तथा कढ़ाई में चिपके नहीं, तब आप समझ जाये की दाल भून गई है। इसे किसी प्याले में निकाल कर अलग रख लीजिये।
  5. इसके बाद कढ़ाई में मावे को डालकर धीमी आंच में भून ले तथा दाल वाले बर्तन में डाल दें।
  6. अब हम चाशनी तैयार करेंगे। इसके लिए एक बर्तन में चीनी डालें और इतनी ही मात्रा में पानी डाल लें। अब इससे अच्छी तरह उबाल जाने दें। उबाल आने के 1-2 मिनट बाद तक इसे पकाये, लीजिये चाशनी तैयार है। अब इसे गैस से उतार लें।
  7. इसके बाद कढ़ाई को गैस पर रखें तथा उसमे दाल का मिश्रण और चाशनी डालकर इन्हें चला-चला कर धीमी आंच पर पकने छोड़ दें। लगभग 5-7 मिनट बाद आपका हलवा बनकर तैयार हो जायेगा। अब गैस बंद कर दें।
  8. अंत में हलवे में काजू, किशमिश और पिसी इलायची डालकर मिला लें और इसे सजाने के लिए कटी हुई बादाम ऊपर से डाल दें।
  9. वैसे तो गरमा-गरम मुंग का हलवा खाने का मजा ही कुछ ओर है। लेकिन आप फ्रिज में रखकर 5-7 दिनों तक इसका आनंद ले सकते है।
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए सबकी पसंदीदा गरमागरम जलेबी बनाने की विधि

 

कुछ सुझाव

  • मूंग का हलवा बनाते समय आप चीनी अपने स्वादानुसार काम या ज्यादा भी कर सकते है।
  • आप अपनी पसंद के अनुसार अन्य ड्राई फ्रूट्स जैसे खजूर, मखाने या केसर का प्रयोग भी कर सकते है।
 

आज आपने जाना Moong ki Daal ka Halwa in Hindi. ठण्ड हो या गर्मी खाना-खाने के बाद अगर कुछ मीठा मिल जाये तो भोजन का आनंद दोगुना हो जाता है। ऐसे में अगर मुंग का हलवा मिल जाये तो फिर क्या कहने। तो आप भी हो जाइये तैयार और घर पर बनाये गरमा-गरम स्वादिष्ट और पोष्टिक हलवा।

Subscribe to