इन तरीकों को आजमाने पर लड़की का इम्प्रेस होना बिलकुल तय है

इन तरीकों को आजमाने पर लड़की का इम्प्रेस होना बिलकुल तय है

आज की यंग जनरेशन बहुत फास्ट है, उन्हें हर काम करने की बहुत जल्दी होती है। लेकिन कुछ काम ऐसे होते है, जिन्हें करने में उनके पसीने छूट जाते है। खासकर लड़कियों के मामले में तो वो एकदम डब्बू होते है। इसका अंदाज आप इस बात से लगा सकते है कि जिस लड़की को वो पसंद करते है।

उसके सामने अपने प्यार का इजहार करने तक में वो सालों लगा देते है और कई तो ऐसे होते है, जो उनसे बात करने तक में डरते है। यह तो सभी जानते है कि कॉलेज लाइफ ऐसी होती है। जब हर किसी को कोई न कोई लड़की आ ही जाती है। परंतु वो उन्हें इम्प्रेस नहीं कर पाते और उनकी प्रेम कहानी वही अटक जाती है।

आजकल लड़के बहुत कुछ करते है लड़की को इम्प्रेस करने के लिए, लेकिन वो सफल नहीं हो पाते है। इसके कई कारण हो सकते है, लेकिन इसका सबसे मुख्य कारण यह है कि वो बिना सोचे-समझे लड़की के लिए कुछ भी करने लगते है। जिससे लड़कियां या तो परेशान हो जाती है या फिर लड़कों को इग्नोर करने लगती है। दोस्तों, आज हम आपको कुछ आसान परंतु खास तरीके बता रहे है। जिन्हें जानकर आप अपने मिशन को सक्सेसफुल बना सकते है। तो आइये जानते है How to Impress a Girl in Hindi.

 

How to Impress a Girl in Hindi: जाने कुछ इजी टिप्स

  how-to-impress-a-girl-in-hindi  

किसी भी लड़की को इम्प्रेस करना इतना आसान नहीं होता है, क्योंकि ये भी किसी कला से कम नहीं है। कुछ लोग होते है जिनमें यह गॉड गिफ्ट होता है। जिन लड़कों के पास यह खूबियां नहीं है, उन्हें निराश होने की जरुरत नहीं है।

वैसे तो लड़कियां बहुत छोटे-छोटे तरीकों से प्रभावित हो जाती है, क्योंकि वो बहुत भावनात्मक या संवेदनशील होती है और यही बात लड़के समझने में भूल कर देते है। किसी लड़की को इम्प्रेस करने के लिए तारे तोड़कर लाने की जरुरत नहीं है। बस उनकी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना होता है। नहीं तो फ्रेंडशिप होने से पहले ही हो जाएगा आपका ब्रेकअप। आइये अब हम आपको बताते है Tips to Impress a Girl.

 

खुद पर ध्यान आकर्षित कराये

आप जिस लड़की को पसंद करते है। वो आपके कॉलेज या ऑफिस की है, लेकिन अभी तक आपकी बात उनसे नहीं हो पाई है। तो सीधे उनसे बात करने की कोशिश न करें। अगर उनकी कोई फ्रेंड जिन्हें आप जानते है और जब वो दोनों एक साथ हो, तब आप बात करने की शुरुआत कर सकते है। इस समय बात अपनी उनकी फ्रेंड से करें और मौका मिलने पर कुछ जनरल बात उस लड़की से भी करें। ताकि आप उनकी नजर में आ सकें।

ऐसा करने से फायदा यह होगा कि अगली बार जब भी आप दोनों एक दूसरे को देखेंगे तो कम से कम एक स्माइल तो जरूर देंगे ही। बस इसी तरह आप उनका ध्यान धीरे-धीरे अपनी ओर खींच सकते है।

 

जैसे है वैसे ही दिखें

अक्सर ऐसा देखा गया है कि लड़के लड़कियों के सामने दिखावा करने की कोशिश करते है। जिसे आजकल की लड़कियां बिलकुल भी पसंद नहीं करती है। अगर आप वर्तमान समय में किसी लड़की को इम्प्रेस करना चाहते है। तो उन पुराने तरीकों को छोड़ वास्तविकता में जियें और जैसे आप रियल में है लड़की के सामने भी वैसे ही रहें। परंतु लड़की से मिलने जाते समय अपनी तौर-तरीकों और रिप्रजेंटेशन का ध्यान रखें, ताकि वो आपसे जल्दी इम्प्रेस हो सके।

 

उसे स्पेशल महसूस कराये

जब आप दोनों की बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ने लगे और जब आप फ्रेंड्स बन चुके है, तो जब भी आप अपने ग्रुप के साथ किसी ट्रिप या इवेंट पार्टी पर जाएं। तो उसे भी इनवाइट करें और उसे स्पेशल फील करने की कोशिश करें। इसके लिए आप उन्हें चॉकलेट या फ्लावर दे रखते है, लेकिन ध्यान रखें गलती से रेड रोज मत दे देना। नहीं तो आपका बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। साथ ही उन्हें अपने साथ कंफोर्टेबल भी महसूस कराएं।

 

उसे पर्याप्त समय दें

किसी भी रिश्ते के लिए सबसे महत्वपूर्ण आपका साथ और आपका टाइम होता है। उससे बेहतर चीज आप कभी भी किसी को भी नहीं दे सकते है। पहले का समय अलग था जब लड़के लड़कियां बहुत कम समय एक दूसरे के साथ बिता पाते थे, लेकिन आज ऐसा नहीं है। अगर वो लड़की आपके कॉलेज की है तो आप लाइब्रेरी या कैंटीन में उनके साथ अधिक समय बिता सकते है। इसके अलावा कॉलेज फंक्शन या पार्टीज में भी आप दोनों साथ में बहुत अच्छा टाइम स्पेंड कर सकते है। ऐसा करने से आपको उसके बारे में जानने का मौका मिलेगा और आप दोनों की फ्रेंडशिप गहरी होगी।

 

गिफ्ट्स जरूर दें

गिफ्ट्स लड़कियों को बहुत पसंद होते है। इसलिए जब भी मौका मिले उन्हें गिफ्ट देते रहे, ताकि जब भी वो आपके गिफ्ट को देखे तो कम से कम उसे आपकी याद तो जरूर आएगी। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि फालतू उपहार न दें और बिना किसी अवसर के गिफ्ट देना भी कुछ ठीक नहीं होता है। इसलिए अधिकतर गिफ्ट्स केवल किसी अवसर, उपलब्धि, जन्मदिन या किसी पार्टी के मौके पर दे सकते है।

 

आप यह भी पढ़ सकते है:- चाहते हो गर्लफ्रेंड बनाना तो आना चाहिए लड़की पटाना – जानिए कैसे

 

सपोर्ट करें

आज की लड़कियां चाहती है कि उनके फ्रेंड हो या फॅमिली के सदस्य सभी उन्हें सपोर्ट करें। इसलिए आप भी सपोर्टिव बने और बिना किसी रोक-टोक के उन्हें उनकी राह पर चलने में मदद करें। अगर आपको लगता है कि वो गलत रास्ता चुन रहे है, तो उन्हें डांटने या गुस्सा करने के बजाय उनसे प्यार से समझाएं, इससे आपका इम्प्रैशन भी उन पर बढेगा।

 

अन्य लड़कियों से तुलना ना करें

आज की लड़कियां यह बात बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर पाती है कि उनका फ्रेंड या बॉयफ्रेंड उनके सामने किसी ओर लड़की को उनसे बेहतर बताये या किसी अन्य लड़की से तुलना करें। इसलिए बात का आपको बहुत ध्यान रखना होगा।

 

आज आपने जाना How to Impress a Girl in Hindi. लड़कियां, लड़कों की तुलना में बहुत अलग होती है। इसलिए बॉयज के लिए उन्हें इम्प्रेस कर पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। हमने यहाँ आपको वो सभी महत्वपूर्ण टिप्स दी है। जिनके प्रयोग से यक़ीनन आप किसी भी लड़की को बहुत जल्दी और आसानी से इम्प्रेस कर पाएंगे। तो बॉयज टेंशन फ्री हो जाएं और अपनी पसंद की लड़की को इम्प्रेस करने जुट जाएं।

Subscribe to