अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए अपनाये यह योगासन

अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए अपनाये यह योगासन

आजकल की भागदौड़ भरी दिनचर्या में तनाव बहुत बढ गया है| इस तनाव के चलते नींद ना आना आदि परेशानियों का सामना लोगो को करना पढ़ रहा है| इसके अतिरिक्त जो लोग नाईट शिफ्ट में काम करते है, उनके लिए तो यह समस्या और भी अधिक विक्रीय हो गयी है| इस तरह शिफ्ट का समय परिवर्तन और काम का दवाब, ठीक तरीके से नींद ना ले पाने का कारण बनता जा रहा है|

यदि रात को नींद पूरी नहीं हो पाती है, तो आप पूरा दिन थका हुआ महसूस करते है, इसके अतिरिक्त ना ही काम में मन लगता है, और सर दर्द जैसी समस्याओ का सामना भी करना पढता है| सेहतमंद शरीर एवं दिल और दिमाग के सुचारू रूप से काम करने के लिए अच्छी नींद का होना बेहद जरुरी है| जब हम अच्छी नींद लेते है तो शरीर को तरोताज़ा महसूस होता है, इसके बिलकुल विपरीत अधूरी नींद से पूरा दिन बेकार जाता है| यहाँ तक धीरे धीरे आँखों के निचे डार्क सर्कल्स भी आने लगते है|

यदि आपको भी अच्छी तरह नींद नहीं आती है| और आप तनाव युक्त और बैचेन रहते है तो हम आपको बताना चाहते है की योग इसमें आपकी मदद कर सकता है| अगर आप नींद आने के लिए नींद की दवाइयाँ लेते है, तो यह बिलकुल गलत है, इस तरह की दवाइया आपके शरीर पर नकारात्मक प्रभाव भी डालती है| इसलिए यह जानिए Yoga for Good Sleep, जिससे आपकी अनिद्रा की समस्या भी दूर हो जाएगी और आपको अच्छी नींद भी आएगी|
 

Yoga for Good Sleep: बेहतर नींद के लिए योगा

 

Yoga for Good Sleep in Hindi

  योग करने के बहुत फायदे है| यदि कोई व्यक्ति नियमित रूप से Yoga Poses for Sleep अभ्यास व ध्यान करता है तो उसे रात में नींद ना आने की समस्या पूरी तरह से कम हो जाती है, योग से आपके शरीर की थकान और तनाव दूर होता है, जिसे चलते आपको अच्छी नींद आती है|  

शवासन

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की माने तो चिंता, तनाव ही नींद ना आने के मुख्य कारण है, ऐसे में यदि आप शवासन योग को अपनाते है, तो अपने तनाव पर बेहतर नियंत्रण पा सकते है| शवासन का अभ्यास 1 या 2 मिनट तक करें। और यदि आपके पास पर्याप्त समय है तो 20 मिनट तक शवासन को किया जा सकता है। इस आसन को सोने से पहले नियमित रूप से करें, आपको खुद परिवर्तन देखने को मिलेगा|  

ट्वीस्ट सीटिंग

सोने जाने से पहले ट्वीस्ट सीटिंग करना भी रात को अच्छी नींद लेन के लिए बेहतर विकल्प है, इसके लिए सबसे पहले अपने पैरो को ट्विस्ट करके बैठ जाये और रिलैक्स फील करने की कोशिश करे| इस आसन को करने से आपकी पीठ और जांघो को आराम मिलता है| साथ ही इससे आपकी नींद भी अच्छी होती है|  

बालासन

बालासन योग का नाम बच्चो के नाम पर रखा गया है| कुछ लोग सोचते है की यह योग सिर्फ बच्चो के लिए है, लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है| इसे बड़े भी कर सकते है| इस आसान में शरीर की मुद्रा उस तरह होती है, जैसे की वह जन्म से पहले मां की कोख में होता है। यह आसान करने में बहुत आसन होता है, इसे करने से शरीर में ताजगी आती है, और दिमाग रिलैक्स होता है|  

आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए योग से कैसे कर सकते है पीसीओएस की समस्या दूर

 

हालासन

हलासन करते समय हमारे शरीर की मुद्रा, जमीन जोतने के लिए उपयोग में किये जाने वाले उपकरण 'हल' के समान हो जाती है| इसलिए ही इस आसान को हलासन कहा गया है| इंग्लिश में इसे प्लो पोज़ कहा जाता है| शरीर को लचीला बनाने और वजन को कम करने के लिए यह एक उत्तम आसान है|
  • हालासन योगासन को करते समय सीधे सोकर अपनी टांगो को धीरे-धीरे ऊपर उठाना होता है|
  • फिर अपनी टांगो को सिर के उपर से ले जाकर पीछे जमीन पर टच करवाते हैं|
  • इसे करते वक्त मांसपेशियों में खिचाव आता है और नींद भी अच्छी आती है।
 

सीसासन

इस आसान को करने से शरीर का शरीर का स्ट्रेस कम होता है, और अच्छी नींद आती है, इस आसन को करने के लिए आपको अपने पुरे शरीर याने की सर से लेकर पांव तक का इस्तेमाल करना होता है।
  • सबसे पहले आप अपने एक पैर को फोल्ड करले और दूसरे को स्ट्रेच कर बैठ जाएं।
  • अब इसके बाद अपने स्ट्रेच किये गए पैर के अंगुठे को पकडे और अपने सिर को उसी पैर के घूटने पर छूने की कोशिश करे|
  • इसके बाद अपने एक पैर को फोल्ड और दूसरे को इसके बाद हाथ से स्ट्रेच करे|
  ऊपर आपने जाना Yoga for Good Sleep in Hindi. इसके अतरिक्त म्‍यूजिक थेरेपी से भी नींद ना आने की समस्या को दूर किया जा सकता है, संगीत में भी एक प्रकार का जादू होता है। इससे शरीर की थकान दूर हो जाती है, इसलिए सोने से पहले मधुर संगीत सुनें, नींद जल्दी आती है। इसके अतिरित्क अच्छी नींद के लिए पंजो का मसाज करना भी बेहतर विकल्प है| दिनभर की थकान के बाद जब पैरों में तेल की मालिश करते है तो इससे आपको आराम मिलता है और नींद भी अच्छी आती है।
Subscribe to