कद बढाने में मददगार है ताड़ासन योग का अभ्यास

कद बढाने में मददगार है ताड़ासन योग का अभ्यास

आज के इस दौर में पर्सनालिटी का अच्छा होना बहुत अहम् हो गया है| अच्छी पर्सनालिटी के लिए केवल आपका रंग रूप ही नहीं बल्कि आपका कद भी मायने रखता है| यदि आपका कद अच्छा है तो आप भीड़ में बाकी लोगो से अलग पहचान बना पाते है|

लेकिन यह जरुरी नहीं है की हर किसी का कद उचा लम्बा हो, ऐसे में वे लोग मायूस हो जाते है| कहा जाता की 18 की उम्र तक कद तेजी से बढ़ता है, उसके बाद इसके बढ़ने की गति रुक जाती है|

इसलिए अच्छे कद के लिए बचपन में किया गया व्यायाम, और सही डाइट सभी जरुरी होता है| जो लोग इसके अभाव में रहते है वे लोग ठिंगने रह जाते है| वही कुछ लोगो की अनुवांशिकता के चलते भी हाइट नहीं बढ़ पाती है| यदि आपकी उचाई बहुत कम है और आप इसे बढ़ाना चाहते है तो योग को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बना लीजिये|

योग के अंतर्गत आने वाला ताड़ासन आसन इसमें आपकी मदद कर सकता है| इससे आप 22 की उम्र में भी अपने कद को बढ़ा सकते है| और बच्चो के लिए तो यह अत्यंत फायदेमंद है| आइये विस्तार से जानते है Tadasana in Hindi और इससे मिलने वाले और भी कई फायदों को|
 

Tadasana in Hindi – जानिए ताड़ासन की विधि, लाभ और सावधानियाँ

 

Tadasana in Hindi

  ताड़ासन योग एक ऐसा आसन है जिसे खड़े होकर किया जाता है। इस आसन में आपके शरीर की आकृति ताड़ यानि वृक्ष के समान दिखाई देती है, इसलिए इसे ताड़ासन कहा जाता है| यह आपके शरीर को सुढोल और आकर्षक बनाता है| इसे अंग्रेजी में Mountain Pose भी कहा जाता है|

ताड़ासन की खासियत यह है कि इससे बच्चों की लंबाई निश्चित रूप से बढ़ती है| यदि नियमित तौर पर प्रोटिन युक्त भोजन किया जाये और उसके साथ दस मिनट ताडा़सन किया जाये तो कद बढ़ता है| वैसे यह आसन 22 साल की उम्र तक हाइट बढाने में मददगार है।
 

Tadasana Steps in Hindi: ताड़ासन की विधि

  1. Mountain Pose Yoga करने के लिए सर्वप्रथम समतल जगह पर चटाई बिछाकर सीधे खड़े हो जाएं|
  2. कमर एवं गर्दन को सीधा रखे और दोनों पैर को आपस में मिलाकर और दोनों हथेलियों को अपने बगल में रखें|
  3. आपका पूरा शरीर स्थिर होना चाहिए और दोनों पैरों पर अपने शरीर का वजन समान रखें|
  4. अब दोनों हाथो की अंगुलियों को मिलाकर सिर के ऊपर ले जाएं।
  5. हथेलियों सीधी रखें और सांस भरते हुए अपने हाथों को ऊपर की ओर खींचिए|
  6. आपको ऐसा तब तक करना है जब तक आपके कंधों और छाती में भी खिंचाव ना आ जाये|
  7. हाथो के साथ साथ पैरों की एड़ी को भी ऊपर की और उठाएं और पैरों की अंगुलियों पर शरीर का संतुलन बनाए रखिए|
  8. इस स्थिति में आपको कुछ सेकंड्स रहना है|
  9. कुछ देर रुकने के बाद सांस छोड़ते हुए हाथों को वापस सिर के ऊपर ले आएं|
  10. ताड़ासन का अभ्यास प्रतिदिन 10 से 12 बार करें।
 

Tadasana Benefits in Hindi: ताड़ासन के फायदे

  • इससे पाचन तंत्र ठीक रहता है और कब्ज की समस्या नहीं होती|
  • जिन लोगो को आलस्य बना रहता है, उन्हें Tadasana Yoga का अभ्यास जरुर करना चाहिए|
  • इस आसन का अभ्यास करने वाले लोगो में आत्मविश्वास बढ़ता है|
  • यदि इसे 6 से 20 साल तक के बच्चे करते है तो उनका कद अच्छा बढ़ता है|
  • इस योग को अच्छे से करने से आपकी एकाग्रता में बढ़ोतरी होती है।
  • इससे महिलाओ में मासिक धर्म से जुडी परेशानिया ठीक होती है|
  • ताड़ासन से शरीर सुडौल बनता है| तथा इससे शरीर में संतुलन और दृढ़ता आती है।
  • इस आसन के नियमित अभ्यास से सायटिका के दर्द को बहुत हद तक कम किया जा सकता है।
  • इससे पीठ दर्द में निजात मिलती है, इस आसन के अभ्यास से पीठ दर्द से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते है|
  • यह आसन पेट की चर्बी घटाने में सहायक है, इससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है|
  • ताड़ासन के अभ्यास से कंधों के जोड़ मजबूत होते हैं और गहरी सांस लेने-छोडऩे की प्रक्रिया में भी सुधार आता है|
  ऊपर आपने जाना Tadasana in Hindi. यदि आप भी उपरोक्त लाभ चाहते है तो ताड़ासन का अभ्यास जरुर करे| लेकिन इसे करने से पहले एक बार इन सावधानियो को जरुर जान ले:-
  1. गर्भवती महिलाओ को यह आसन करना मना होता है|
  2. बहुत ज्यादा घुटनों के दर्द से पीड़ित भी इस आसन को ना करे|
  3. जिन लोगो को निम्न या उच्च रक्तचाप की समस्या है उन्हें भी इस आसन को नहीं करना चाहिए|
  4. यदि आपका कोई ऑपरेशन हुआ है तो चिकित्सक की सलाह से ही इस आसन का अभ्यास करे|
Subscribe to