मधुमेह से लेकर त्वचा संबंधी रोगों में फायदेमंद है नीम

मधुमेह से लेकर त्वचा संबंधी रोगों में फायदेमंद है नीम

नीम को सर्वोच्च औषधि‍ के रूप में जाना जाता है। इसका नाम सुनते ही भले आपको कडवाहट का एहसास होता है| लेकिन क्या आप जानते है? की इसकी कडवी पत्तियां आपके सेहत के लिए कितनी फायदेमंद होती है। नीम की पत्तियों का इस्तेमाल रक्त को साफ़ करने, खुजली, दाद, फोड़े फुंसियां आदि को ठीक करने के लिए किया जाता है।

प्राचीन समय से ही नीम के पत्तो का पीसा हुआ लेप गुणकारी औषधि की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इसे महिलाएं त्वचा संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए फेस पैक के तौर पर लगाती है। यह त्वचा की संक्रमित बीमारी को ठीक करने में सहायक है। यही नहीं मधुमेह के रोगियों के लिए भी यह रामबाण का काम करती है| इसके अतरिक्त सोरायसिस वाले व्यक्तियों को नीम के पत्तों को उबालकर उससे नहाना लाभदायक होता है।

एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम के गुणकारी फायदे आपको कई बड़ी परेशानियों से छुटकारा दिलाने में मदद करते है। इसके साथ आप अपने घर के कीड़े मकोड़ो को भी नीम की धुअनि से मार सकते है। जिससे आपके घर का वातावरण भी स्वछ बना रहता है।

नीम की डंठियो का प्रयोग दन्त मंजन के लिए भी किया जाता है, जिससे मुह की दुर्गन्ध दूर होती है। रक्त को शुद्ध करने के लिए नीम का प्रयोग किया जाता है, जिससे त्वचा और बालो से सम्भंदित परेशानियां कम हो जाती है। आईये जाने Neem Benefits in Hindi याने नीम के कई और अनसुने और स्वास्थवर्धक गुणों के बारे में।

 

Neem Benefits in Hindi: जानिए नीम के अद्बुध फायदे   

  Neem Benefits in Hindi  

नीम फेस पैक: नीम का प्रयोग फेस पैक के रूप में भी फायदेमंद है| इसका पेस्ट तैयार करने के लिए 10 नीम की पत्तियों को संतरे के छिलके के साथ पानी में उबाल ले, फिर इसका पेस्ट बना ले। फिर उसमे शहद, दही और सोया मिल्क मिलाकर स्मूथ पेस्ट बना ले। इसको तीन हफ्तों तक चहरे पर लगाने से पिम्पल, ब्लैकहेड्स और चेहरे से संबंधित कोई भी परेशानिया नहीं होती है|

 

घाव होने पर: अगर किसी भी प्रकार का घाव हो गया होतो नीम के पत्तो का लेप लगाने से काफी फायदा होता है। नीम की पत्तियों के साथ जैतून के तेल का  पेस्ट बनाकर लगाने से भी राहत मिलती है।

 

दाद और खुजली: नीम की पत्तियों को दही के साथ पीसकर लगाने से दाद या फिर खुजली जैसी समस्या में फायदा मिलता है।

 

मलेरिया से बचे: मलेरिया बुखार हो जाने पर नीम की छाल को पानी में उबालकर उसका काढा बना ले। अब दिन में इस काढ़े को दो चम्मच पिने से बुखार जल्द ही ठीक होता है और शरीर में कमजोरी भी महसूस नहीं होती है।

 

आप यह भी पढ़ सकते है:- Benefits of Tulsi in Hindi – जानिए तुलसी से होने वाले चमत्कारी लाभ

 

पायरिया की बीमारी: नीम की पत्तियों को काढ़ा बनाकर उसका कुल्ला करने से मुह की दुर्गन्ध दूर होतीहै| दांतो को मजबूत बनाने के लिए और पायरिया की बीमारी से बचने के लिए भी नीम का काढ़ा फायदेमंद होता है।

 

त्वचा के लिए: Neem Tree Uses कई है| चेहरे पर काले कील,  मुँहासे या फुंसियां हो जाने पर नीम की छाल को घिसकर उसका लेप लगाने से त्वचा के सारे रोग ठीक हो जाते है। इसके अलावा नीम के तेल में कपूर का तेल मिलाकर लगाने से भी फायदा मिलता है।

 

नीम तेल मलिश: नीम के तेल का प्रयोग थेरेपी के रूप में भी किया जाता है। सिर दर्द, बदन दर्द, हाथ पैर का दर्द या फिर सीने के दर्द के लिए नीम के तेल की मालिश काफी गुणकारी होती है।

 

Neem Leaves Benefits in Hindi: नीम से मिलने वाले अन्य फायदे

  1. कान में नीम के तेल को डालने से कान का दर्द ठीक होता है।
  2. पीलिया होने पर भी नीम का प्रयोग फायदेमंद होता है।
  3. नीम की पत्तियों का प्रयोग कोलेस्ट्रोल को भी नियंत्रित रखता है।
  4. त्वचा की खूबसूरती बरक़रार रखने के लिए नीम लाभकारी होती है।
  5. फोड़े-फुंसियों होने पर नीम के पत्तों का लेप लगाने से फायदा मिलता है।
  6. मधुमेह के रोगी को नीम के पत्तों का रस पीने से लाभ होता है।
  7. नीम की सुखी पत्तियों का धुआं करने से घर में मौजूद कीटाणु नष्ट हो जाते है।
  8. नीम के पत्तों को पीसकर इसकी गोली सुबह-शाम शहद के साथ लेने से रक्त साफ रहता है।
  9. शरीर पर होने वाली खुजली, खाज और सोरायसिस में राहत के लिए नीम के पत्तों को उबालकर उससे नहाएं।
  10. दमे के मरीजों के लिए नीम के तेल की 20-25 बुँदे पान में डालकर खाने से राहत मिलती है।
  11. पेट में कीड़े होने पर नीम की ताजी पत्तियों को शहद के साथ चाटने से फायदा होता है।
  12. चेचक का इन्फेक्शन होने पर नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर नहाने से लाभ मिलता है।
  13. बालो में नीम का हेयर कंडीशनर लगाने से रुसी खत्म हो जाती है और बाल मुलायम बनते है।
  14. जली हुई जगह पर नीम के तेल या उसके पत्तों को पीसकर लगाने से आराम मिलता है।

ऊपर आपने जाना Neem Benefits in Hindi. अब तक भले ही आप नीम के इन फायदों से अंजान रहे होंगे| लेकिन अब आप भी नीम का इस्तेमाल कर इससे लाभान्वित हो सकते है|

Subscribe to