खूबसूरत व चमकदार चेहरा पाने के लिये घरेलू सौंदर्य सलाह

खूबसूरत व चमकदार चेहरा पाने के लिये घरेलू सौंदर्य सलाह

सुन्दर, चमकदार त्वचा सबको अपनी ओर खींच ही लेती है| लेकिन दिनभर प्रदूषण की मार और तनाव भरी लाइफस्टाइल से चेहरा मुरझा जाता है| त्वचा की खूबसूरती बनी रहे इसके लिए केवल रूटीन केयर से ही काम नहीं चलता बल्कि इसकी देखभाल के लिए आपको कुछ अन्य तरीको को भी अजमाना होता है|

कई बार लोग अपने चेहरे को सुन्दर दिखाने के लिए मेकअप से चेहरे कि कमियों को छुपाते है, लेकिन मेकअप के जरिये लम्बे समय तक त्वचा को खूबसूरत और स्वस्थ नहीं दिखाया जा सकता| स्किन को रिफ्रेश और ग्लोइंग लुक देने के लिए उसकी देखभाल बहुत जरुरी है|

आपकी त्‍वचा चमकदार बन सकती है पर यदि उसका लगातार ख्याल रखा जाए| त्वचा की देखभाल के ऐसे कई तरीके हैं| जिन्हें अपनाकर आप साफ, दाग रहित और दमकती त्‍वचा पा सकती हैं। इन टिप्‍स में डाइट, मॉइस्‍चराइजिंग और हाइड्रेटिंग आदि शामिल है।

यदि आप ब्यूटीफुल स्किन पाना चाहते है तो होममेड ब्‍यूटि प्रोडक्‍ट लगाइए। आज हम आपको बताएंगे Homemade Beauty Tips in Hindi जिसकी मदद से आप भी अपनी त्वचा को खुबसूरत बना सकते है|

 

Homemade Beauty Tips in Hindi: त्वचा की सुंदरता के लिए टिप्स

  Homemade Beauty Tips in Hindi  

कई लड़कियां खुबसूरत त्वचा पाने के लिए पार्लर में फेशियल और ब्लीच करवाती हैं| इनसे उनका चेहरा अच्छा तो दिखने लगता हैं लेकिन लगातार केमीकल्स का उपयोग उनके चेहरे को उल्टा ख़राब कर देता है| जिनसे उनके चेहरे पर मुहांसे जैसी समस्या बढ़ जाती है|

बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त उत्पाद कुछ दिनों तक अपना असर दिखाते है पर फिर उसके बाद सब बेकार हो जाता है| इसलिए जरुरी है घरेलु तरीको को ही अपनाया जाये|

 

क्लीजिंग सबसे जरुरी

त्वचा की देखभाल के लिए क्लीजिंग बेहद जरुरी है| महिलाये सोचती है की क्लीनिंग के लिए चेहरे को केवल धोना ही काफी है| लेकिन ऐसा नहीं है चेहरे को केवल पानी से धो लेने से त्वचा के अन्दर की गन्दगी नहीं निकलती और चेहरा काला पढता जाता है| चेहरे की सही तरह से क्लीनिंग करने से ही त्वचा निखरी हुई बनती है|

ऑयल्स की मदद से क्लीजिंग: तेल की मदद से क्लीजिंग वाली बात आपको  सुनने में थोड़ी आश्चर्यजनक लग रही होगी, लेकिन हम आपको बताना चाहते है की तेल आपकी त्वचा के संतुलन को बनाए रखता है| ऑयल की मदद से सारी धुल मिटटी त्वचा को बिना रुखा करे त्वचा से बाहर निकल जाती हैं| एक बात का ख्याल रखे की नैचुरल ऑयल का ही प्रयोग करें| केस्टर ऑयल एक बेहतर विकल्प है|

फ्रूट की मदद से क्लीजिंग: फलो की मदद से क्लींजिंग करने पर चेहरे को रेडिएंट लुक मिलता है| दरहसल पपीते, ग्रेपफ्रूट व कुछ बेरीज में एंजाइम प्रचुर मात्रा में मौजूद होते है| यह त्वचा की वसा को छोटे छोटे पार्टिकल्स में तोड़ने में मदद करते हैं, जिससे त्वचा के एक्सफोलिएशन में मदद मिलती है|

 
आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए घर पर ही अनचाहे बालो को हटाने के तरीके
 

फेसपैक से हटाये अतरिक्त तेल

कई बार तेलीय त्वचा के कारण भी चेहरे की सुन्दरता कम हो जाती है| ऐसे में फेसपैक लगाकर चेहरे से अतिरिक्त आयल हटाया जा सकता है|

हल्‍दी का पैक: त्‍वचा की रंगत को निखारने के लिए हल्‍दी सबसे बेस्ट है| हल्दी का  पेस्‍ट बनाने के लिए सबसे पहले हल्‍दी और बेसन के आंटे को मिक्स करे| इसमें कुछ बुँदे निम्बू की और थोडा पानी मिलाये| इस पेस्‍ट को अपने चेहरे पर सूखने तक रखे और ठन्डे पानी से धो ले|

चन्दन का पैक: त्वचा को सुन्दर बनाने के लिए चंदन का प्रयोग लम्बे अरसे से किया जा रहा है। गोरी रंगत देने के साथ साथ यह एलर्जी और पिंपल को भी दूर करता है। चन्दन का पेस्ट बनाने के लिए चंदन पाउडर में 1 चम्‍मच नींबू और टमाटर का रस मिलाएं और पेस्‍ट को अपने चेहरे और गदर्न में अच्‍छी तरह से लगा लें।10-15 मिनट रखने के बाद पानी से धो ले|

 

स्क्रब से डेड सेल मिटाए

चीनी का स्क्रब: चीनी, नींबू का रस और ऑलिव ऑयल इन सभी चीजों को एक साथ मिला ले। इस स्क्रब को ना केवल आप अपने चेहरे पर बल्कि पुरे शरीर पर इस्तेमाल कर सकते है| इसके मिश्रण को अपने शरीर पर चीनी के घुलने तक धीरे-धीरे रगड़ें। इससे त्वचा के डेड सेल हट जाते है और त्वचा की रंगत निखरती है।

 

Beauty Tips in Hindi: अन्य तरीके इन्हें भी जानिए

  1. कभी भी बाहर से आने के बाद अपने चेहरे को धोना ना भूले। इससे आपकी त्वचा की परत से धूल और गंदगी हट जाएगी|
  2. खीरे का रस एक प्राकृतिक क्लींजर का काम करता है। खीरे के रस में थोड़ा सा गुलाबजल मिला कर क्लीजिंग मिल्क की तरह इस्तेमाल में लाएं।
  3. यदि आप अन्दर से खूबसूरत त्वचा चाहते हैं तो एक ग्लास दूध रोज़ रात को सोने से पहलें पियें। इससे ना केवल आपकी रंगत साफ़ होगी बल्कि यह आपकी त्वचा को चमकदार भी बनायेगा। दरहसल दूध एक Natural Skin Whitening एजेंट है।
  4. जिंक और लैक्टिक एसिड भी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इन दोनों पदार्थों को आप दही के द्वारा प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए दही को चेहरे पर लगाएं|
  5. त्वचा में निखार लाने के लिए निम्बू भी फायदेमंद है। दरहसल इसमें विटामिन सी पाया जाता है जो कि शरीर से गंदगी को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए सुबह के वक्त गरम पानी में निम्बू निचोड़ कर पी जाएं।
  6. पपीते में पावरफुल एंटी ऑक्सीडेंट होने के कारण इससे फ्री रेडिकल्स निष्क्रिय रहते हैं। गुलाबजल के साथ इसे मैश करके साफ चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरा स्वस्थ रहता है और त्वचा की लचक और आभा बढती है|
 

ऊपर आपने जाना Homemade Beauty Tips in Hindi. यदि आप भी अपनी त्वचा को सुन्दर और स्वस्थ बनाना चाहते है तो ऊपर दिए गए तरीको को जरुर अपनाये|

Subscribe to