जानिए स्वाद और खुशबू से भरपूर इलायची के स्वास्थ्य लाभ

जानिए स्वाद और खुशबू से भरपूर इलायची के स्वास्थ्य लाभ

आमतौर पर इलायची का इस्तेमाल खुशबू व स्वाद के लिए किया जाता है| इसका इस्तेमाल आपके व्यंजनों के स्वाद को दोगुना कर देता है। इलायची को कई चीजों में जैसे मसालों के रूप में, मिष्ठान में,  माउथ फ्रेशनर आदि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। गर्मियों से लेकर सर्दियों तक हर मौसम में इसकी चाय को भी लोग खूब पसंद करते है।

इलायची का इस्तेमाल व्यंजनों का स्वाद बढ़ा देता है, इसलिए इसे मसालों की रानी कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते है इसका सेवन सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। हरी इलायची खाने से पेट का हाजमा ठीक होता है| यहाँ तक की इलायची एक ऐसे टॉनिक के रूप में भी कार्य करती है जिससे सेक्स लाइफ में इजाफा होता है।

यह शऱीर को ताकत प्रदान करती है और नपुंसकता की समस्या से भी निजात दिलाने में मदद करती है| इसके अतरिक्त इससे मुह की दुर्गन्ध, साँस की बीमारी,  हृदय सम्भंदित परेशानिया आदि से आप निजात पा सकते है। आज हम आपको इसके ऐसे कई गुणकारी फायदों के बारे में बताएँगे जिन्हे जानकर आप भी इसका सेवन करके लाभ उठा पाएंगे। आइये जाने Elaichi Benefits in Hindi.

 

Elaichi Benefits in Hindi: इलायची खाने के कई फायदे

  Elaichi Benefits in Hindi  

माउथफ्रेशनर का काम करे: इलाइची मुह की दुर्गन्ध को दूर करने के लिए सबसे बेहतरीन मानी जाती है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण और तेज स्वाद और महक मुह की गन्दी बदबू को दूर कर देती है। इस समस्या से बचने के लिए रोजाना इलाइची को मुह में चबाये।

 

रक्तचाप रखे नियंत्रित: इलाइची में पोटैशियम, कैल्शियम और मेग्नीशियम जैसे पदार्थ मौजूद होते है। जिससे रक्तचाप नियंत्रित रहता है।

 

छाती की जकड़न कम करे: हरी इलायची के सेवन से फेफड़ों में रक्तसंचार तेज गति होता है,  इससे अस्थमा, जुकाम और खांसी जैसे रोगों के लक्षणों में कमी आती है। आयुर्वेद के अनुसार यह शरीर से बलगम और कफ बाहर निकालकर छाती की जकड़न को कम करने में मदद करती है|

 

गले की खराश: यदि किसी कारणवश आपको गले में खराश है तो सुबह के समय और रात को सोने से पहले इलाइची चबाकर गुनगुना पानी पीले। Cardamom Benefits गले के लिए भी है| ऐसा करने से आपको जल्द ही फरक नज़र आने लगेगा।

 

उलटी या जी मचलाना: अक्सर पेट में गड़बड़ी के चलते उलटी या जी मचलना शुरू हो जाता है। तो इस परेशानी को दूर करने के लिए उसी वक्त इलाइची का सेवन करने से आपको फायदा मिलेगा।

 
आप यह भी पढ़ सकते है:- स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है जामुन, जानिए इसके फायदे
 

मुह के छाले: बड़ी इलाइची के साथ मिश्री को पीसकर उसका सेवन करने से मुह के छाले जल्द ही ठीक हो जाते है। यह शरीर में ठंडक पहुचाती है और मुह के छालो को ठीक करती है|

 

पाचन शक्ति बढ़ाये: पाचनक्रिया सही नहीं होने पर पेट में कई और परेशानियां उत्पन्न होने लग जाती है|  इसीलिए नियमित इलाइची का सेवन आपकी पाचन शक्ति को बढ़ती है। इससे पेट में होने वाली एसिडिटी, गैस,  कब्ज आदि समस्या में राहत मिलती है।

 

एनीमिया से राहत: इलाइची में कॉपर, आयरन, विटामिन सी, रिबोफ्लेविन जैसे तत्व पाये जाते है, जो की लाल रक्त कोशिकाओं और सेलुलर मेटाबोलिज्म को उत्पन करने में मदद करते है। जिससे एनीमिया की परेशानी में फायदा मिलती है,  साथ ही इलाइची इसके लक्षणों को भी बढ़ने नहीं देती है।

 

वैवाहिक जीवन रहे सुखद: इलाइची के सेवन से सेक्स लाइफ बेहतर बनती है। यह एक ऐसी टॉनिक है जो आपके शरीर को मजबूत बनाती है और शरीर को ताकत प्रदान करने के साथ-साथ यौन रोग जैसे पूर्व स्खलन और नपुंसकता को रोकने में भी मदद करता है। इससे आप काफी समय तक बिस्तर पर ऊर्जावान महसूस कर सकते है।

 

Cardamom in Hindi: इलाइची से मिलने वाले अन्य फायदे

  1. इलाइची को चबाने से मुह की दुर्गन्ध दूर होती है|
  2. इलाइची के सेवन से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है|
  3. एनीमिया से बचने के लिए इलाइची का सेवन जरुर करे|
  4. इलाइची माउथफ्रेशनर का भी काम करती है|
  5. इलाइची का सेवन ह्रदय सम्भंदित समस्या को भी दूर करता है|
  6. पाचन क्रिया को सही रखने के लिए इलाइची का सेवन जरुर करे|
  7. लगातार हिचकी आने पर इलाइची का सेवन लाभकारी होता है|
  8. उलटी या जी मचलाने पर भी इलाइची का खाना फायदेमंद होता है|
  9. गले की खराश को कम करने के लिए इलाइची बहुत लाभदायक होती है|
  10. पेट से सम्भंदित हर समस्या के लिए इलाइची का सेवन गुणकारी होता है|
  11. सेक्स लाइफ बेहतर बनाने के लिए इलाइची का सेवन असरदारी होती ह|
  12. इलाइची को खाने से शरीर में मौजूद विशेले पदार्थ भी बहार निकल जाते है|
  13. प्रतिदिन इलाइची का सेवन करने से शरीर की कई बीमारियाँ दूर होती है|
  14. सीने में जलन या गैस की परेशानियों के लिए इलाइची का सेवन लाभकारी होता है|
  15. इलायची, एनोरेक्सिया और अस्थमा जैसी सांस से संबंधि‍त समस्याओं के लिए भी काफी फायदेमंद है।
  16. केलो के अधिक सेवन से यदि बदहजमी हो जाती है तो उससे निजात पाने के लिए एक इलायची जरूर खाए।
  17. छिलके सहित इलाइची और मिश्री के चूर्ण का सेवन करने से गले में जमा कफ बहार निकल जाता है|
  18. इलायची दाने का चूर्ण दूध के साथ लेने से पेशाब खुलकर आती है एवं मूत्रमार्ग की जलन भी कम हो जाती है।
 

ऊपर आपने जाना Elaichi Benefits in Hindi. यदि आप भी उपरोक्त लाभ चाहते है तो इलायची का सेवन जरूर करे|

Subscribe to