जानिए बगल का कालापन (डार्क अंडरआर्म्स) ठीक करने के घरेलु उपाय

जानिए बगल का कालापन (डार्क अंडरआर्म्स) ठीक करने के घरेलु उपाय

बदलते दौर में लोगो के लाइफस्टाइल में बहुत बदलाव आये है| आजकल की लडकिया मॉडर्न पहनावा ज्यादा पसंद करने लगी है| मॉडर्न पहनावे में स्लीवलेस और शोर्ट कपडे आते है| स्लीवलेस कपडे पहनने से लडकियों को लुक बहुत मॉडर्न आता है| लेकिन कई लडकियों के अंडरआर्म्स काले होने की वजह से वह स्लीवलेस कपडे नहीं पहन पाती है|

अंडर आर्म्स का रंग कई कारणों से काला पढ़ सकता हो| जैसे लड़कियां अपने शरीर की देखभाल तो करती है, लेकिन अंडरआर्म्स की केयर वह ठीक से  नहीं करती है। ठीक तरीके से देखभाल ना करना, धुप में अधिक समय तक रहना, शरीर में पानी की कमी आदि कारणों से अंडरआर्म्स  का हिस्सा काला रह जाता है।  कई बार तो हेयर रेमुविंग क्रीम्स भी आपके बगल को काला बना देती है|

बगल के रंग को ठीक करने के लिए बाजार में कई क्रीम्स उपलद्ध है लेकिन इसका प्रभाव काफी कम होता है और इसमें बहुत ज्यादा वक्त भी लगता है| लेकिन आप परेशान मत होइये क्युकी आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलु नुस्खों के बारे में बताएँगे जिन्हे जानने के बाद आप आसानी से घर बैठे अपने काले अंडरआर्म्स को ठीक कर सकते है।  सिर्फ यही नहीं इन घरेलु नुस्खों से आपकी त्वचा वापिस गोरी और मुलायम दिखने लगेगी।

यहाँ जानिए Home Remedies for Dark Underarms. यहाँ बताई गए उपायों के द्वारा जैसे हल्दी, निम्बू, शहद का पैक या फिर घर का बना हुआ स्क्रब से आप काली त्वचा को आसानी से और कम समय में ठीक कर सकते है।
 

Home Remedies for Dark Underarms: बगल का कालापन दूर करे

  Home Remedies for Dark Underarms  

हल्दी का पेस्ट

हल्दी का उपयोग आपने शादी में दूल्हा दुल्हन के लिए करते देखा होगा| क्युकी हल्दी आपकी त्वचा को सबसे ज्यादा निखारने का काम करती है। काले अंडरआर्म्स के लिए आप हल्दी के साथ दूध को मिलाये औए उसका पेस्ट बनाकर अंडरआर्म्स पर लगाये। सूखने के बाद उसको हलके हाथो से रगड़ ले, ऐसा करने से काले अंडरआर्म्स की परेशानी दूर हो जाएगी।  

चन्दन का पाउडर

डार्क अंडरआर्म्स को कम करने के लिए चन्दन को घिसकर उसका पाउडर बना ले। अब उसमे गुलाब जल मिलाकर बगल में कुछ समय तक मालिश करे फिर आधे घंटे तक उस लेप को लगे रहने दे। कुछ हफ्तों तक ऐसा करने से बगल का कालापन जल्दी दूर होने लगेगा।

कई बार हमारे बगल में हेयर ग्रोथ ज्यादा होने के वजह से भी बगल काली दिखती है| ऐसे में निम्बू के रस में कुछ बुँदे शहद की मिलाकर अंडरआर्म्स वाले हिस्से पर लगाने से यह ब्लीच की तरह काम करता है| इससे आपकी त्वचा ना केवल मुलायम हो जाएगी बल्कि गोरी भी दिखने लगेगी।
 

केसर और दूध

डार्क अंडरआर्म्स से छुटकारा पाने के लिए केसर का प्रयोग भी फायदेमंद होता है। इसके लिए दूध में कुछ केसर को मिलाये। अब उसे अंडरआर्म्स वाले हिस्से पर पूरी रात लगे रहने दे और सुबह उठकर धो ले। इससे आपको जल्द ही असर नज़र आने लगेगा।  

कालापन दूर करने के लिए बेसन

बेसन की मदद से शरीर के मेल को हटाकर, काले हिस्से को कम किया जा सकता है। बेसन में दही और मलाई मिलाकर उसका पेस्ट बना ले। अब इस पेस्ट को अंडरआर्म्स वाले हिस्से पर 15 से 20 मिनट तक लगाये रखे। इसके बाद धीरे -धीरे रगड़ कर निकाल ले| आपको आपकी काली त्वचा में परिवर्तन नज़र आने लगेगा।  
आप यह भी पढ़ सकते है:- होठों के कालेपन से परेशान हैं तो अपनाये यह प्राकृतिक उपाय
 

बेकिंग सोडा स्क्रब

डार्क अंडरआर्म्स के लिए बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर उसका गाढ़ा पेस्ट बना ले। अब इसे बगल पर स्क्रब की तरह लगाने से डेड स्किन सेल्स हट जायेंगे और कालापन भी धीरे धीरे दूर हो जायेगा| Underarm Whitening के लिए यह एक बेहतर तरीका है|   आलू का स्लाइस: आलू का सेवन खाने के साथ-साथ शरीर की जलन और काले हिस्से को दूर करने के लिए भी किया जाता है। अंडरआर्म्स वाली जगह पर निायमित रूप से आलू का स्लाइस रख कर रगड़े। ऐसा करने से वो हिस्सा गोरा होने लगेगा। इसके अतिरिक्त खीरा का रस भी इसके लिए फायदेमंद है| अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए खीरे के जूस में कुछ बुँदे शहद की और उसमे हल्का सा निम्बू मिलाकर रोजाना मसाज करने से जल्द ही फरक नज़र आता है|  

भरपूर पानी पिए

शरीर में कभी भी पानी की कमी नहीं होने दे। और काले अंडरआर्म्स की समस्या के लिए जितना हो सके उतना पानी पिए, इससे आपकी अपने आप साफ़ और मुलायम होने लगेगी। क्युकी पानी पसीने के जरिये आपके शरीर के विषाक्त पदार्थ को बहार निकाल देता है।  

Dark Underarms Treatment in Hindi: जाने और अपनाये

  1. केसर और दूध का प्रयोग भी बगल के कालेपन को दूर करता है|
  2. जितना हो सके धुप की किरणों से बचे रहने की कोशिश करे।
  3. आलू की स्लाइस को बगल में घिसने से भी कालापन दूर होता है।
  4. संतरे के पल्प को लगाने से भी त्वचा मुलायम और गोरी बनती है।
  5. खीरे के रस का प्रयोग भी डार्क अंडरआर्म्स से छुटकारा दिलाता है।
  6. नारियल तेल की मालिश से भी आपके डार्क अंडरआर्म्स कम होते है।
  7. बेसन में मलाई मिलाकर लगाने से भी अंडरआर्म्स की समस्या कम होती है।
  8. आटे, दही और दूध को मिलाकर लगाने से डार्क अंडरआर्म्स की परेशानी दूर हो जाती है।
  9. निम्बू और शहद को मिलाकर लगाने से भी बगल का कालापन दूर हो जाता है और त्वचा गोरी बनती है।
  10. बेकिंग सोडा का स्क्रब बनाकर उससे कुछ देर तक बगल में लगा कर रखने से डार्क अंडरआर्म्स की परेशानी दूर होती है।
ऊपर आपने जाना Home Remedies for Dark Underarms. यदि आप भी बगल के कालेपन की समस्या से परेशान है तो ऊपर दिए गए तरीको को जरुर अपनाये|
Subscribe to