वजन कम करने और पाचन शक्ति बढ़ाने में सहायक है परवल का सेवन

वजन कम करने और पाचन शक्ति बढ़ाने में सहायक है परवल का सेवन

परवल एक हल्के हरे रंग की सब्जी है| यह सब्जी ज्यादातर ठंडी के दिनों में देखने को मिलती है| इस सब्जी को अंग्रेजी में मोईंटेड गोर्ड कहते हैं| जबकि इसका वानस्पतिक नाम ट्रायकोसेन्थ्स डायोका है| परवल की सब्जी स्वादिष्ट और पकाने में बहुत आसान होती है| इसकी खासियत यह है की हर कोई इसे खरीद सकता है| यह बहुत ही सस्ती होती है|

परवल की सब्जी बनाने के अलावा भारत के कुछ भागों में इसकी भिन्न प्रकार की मिठाई भी बनाई जाती है| परवल को पौष्टिक सब्ज‍ियों में से एक माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपकी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते है|

परवल की सब्जी में मौजूद औषधीय गुणों के कारण कई तरह के आयुर्वेदिक नुस्खो में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है| यह विटामिन, खनिज और फाइबर से भरपूर है। इसमें विटामिन जैसे विटामिन ए, विटामिन बी 1 और विटामिन बी २, विटामिन सी, प्रचुर मात्रा में  पाये जाते है।

परवल में कैलारी की मात्रा बहुत कम होती है| जिससे इसे खाने से कोलेस्‍ट्रॉल भी नहीं बढता है| इसलिए वजन घटाने वालो के लिए यह बहुत ही फायदेमंद होती है| इसके अतरिक्त परवल का प्रयोग कब्ज, त्वचा का संक्रमण और मधुमेह रोगियों के उपचार में किया जाता हैं। परवल हर लिहाज से फायदेमंद है। इसके स्वास्थ्यवर्धक लाभो के बारे में जानने के लिए पढ़े Parwal in Hindi.

 

Health Benefits of Parwal in Hindi – जानिए परवल के फायदे

  Health Benefits of Parwal in Hindi  

पाचन शक्ति बढ़ाये

परवल में फाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद होता है| यह हमारे पाचन शक्ति को बढ़ाता है और पाचन क्रिया को नियमित करता है| इसके अतरिक्त यह लीवर से जुडी कुछ बीमारियों को भी ठीक करने में मदद करता है| Parwal Ki Sabzi का सेवन करने से पेट के कीड़े भी मर जाते है| पीलिया रोग के उपचार में भी यह मददगार है|

 

वजन कम करने में फायदेमंद

वजन को कम करने में भी परवल का सेवन फायदेमंद है। यह आपकी भूख को शांत करता है जिससे आपका पेट भरा भरा महसूस होता है और आप ज्यादा खाने से बच जाते है| इसमें कैलोरी की मात्रा भी बहुत कम होती है इसलिए Weight Loss करने के लिए यह बेहतर सब्जी है |

मोटापा दूर करने के लिए परवल के जूस में थोड़ी सौंफ और पिसी हुई हींग का चूर्ण मिलाकर सेवन करे| इससे आपका मोटापा दूर होता है| शरीर को उर्जा देने के लिए इसका जूस बेहद फायदेमंद है।

 
आप यह भी पढ़ सकते है:- मधुमेह और कैंसर में लाभप्रद है भिन्डी, जाने और भी फायदे 
 

ब्लड प्यूरीफायर

परवल की सब्जी ब्लड प्यूरीफायर का काम करती है| इसलिए इसका सेवन खून साफ करने के लिए फायदेमंद होता है। खून के साफ़ होने से हमारा चेहरा कांतिमय बनता है| परवल एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भी भरपूर होता है| इससे झाइयों, झुर्रिया और बारीक रेखाएं कम होती है और त्वचा में कसाव आता है| तनाव से निपटने के लिए भी यह सहायक है|

 

रक्त शर्करा पर नियंत्रण

परवल के बीज भी बेहद फायदेमंद होते है| इसके बीज से कोलेस्ट्रोल और ब्‍लड शुगर लेवल प्राकृतिक रूप से कम होता है| तो जब भी आप परवल खाएं तो उसका बीज न फेकें, वह रक्त शर्करा को नियंत्रित करते है, जो की रक्तवसा को कम करने में मदद करता है|

 

पेट के कीड़े ख़त्म करे

हरे धनिये की पत्तियों और परवल की बराबर 20-20 ग्राम मात्रा ले| अब इन दोनों को अच्छे से पीस लें और रात भर के लिए भिगो कर रख लें। अगले दिन सुबह छानकर तीन हिस्से कर लें|  हर हिस्से में थोड़ा शहद डाले और दिन में तीन बारी रोगी को दें। ऐसा करने से पेट के कीड़े मर जाते हैं।

 

Parwal Benefits in Hindi: अन्य फायदे इन्हें भी जानिए

  1. परवल के बीज से शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और रक्त में शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है| यदि आप मिठाई खाने के शौकीन है तो Parwal Ki Mithai खा सकते है|
  2. यदि आपके चेहरे और शरीर में फोड़े -फुंसियां हो गयी है तो कम मसालों से तैयार की गई परवल की सब्जी को पंद्रह दिनों तक लगातार सेवन करे, इससे फायदा मिलता है|
  3. सिर दर्द होने पर परवल को अच्छे से पीसकर उसका रस निकल ले| फिर इस रस से माथे पर लेप करे| इससे सिर दर्द दूर होता है| आप चाहे तो परवल की पत्तियों का रस भी लगा सकते है|
  4. परवल में अच्छी मात्रा में विटामिन सी मौजुद होता है| यह प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद करता हैं। यह बुखार और गले की समस्याओं के इलाज के लिए दवाई के रूप में कार्य करता है|
  5. परवल के बीज से कब्ज की समस्या से निजाद मिलती है| कई बार हमें पेट में सूजन की समस्या और पेट में पानी भर जाने की शिकायत हो जाती है| ऐसी स्तिथि में परवल किसी दवा से कम नहीं है। एैसे में नियमित परवल की सब्जी खाना शूरू कर दें। फायदा जरूर मिलेगा।

ऊपर आपने जाना Parwal in Hindi. यदि आप भी उपरोक्त लाभ पाना चाहते है तो परवल का सेवन जरूर करे|

Subscribe to