प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है तो करे इन आहारो का नियमित सेवन

प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है तो करे इन आहारो का नियमित सेवन

हमारे आसपास के वातावरण में कई बैक्टीरिया और वायरस होते है। यह हमे दिखाई नहीं देते है लेकिन इनके हमारे शरीर के संपर्क में आने से हमें नुकसान पहुचता है। कुछ बैक्टीरिया  तो ऐसे होते है जो हमें बहुत अधिक बीमार कर देते है।

इन कीटाणुओं से बचने के लिए हमें आसपास के वातावरण को स्वस्छ रखना जरुरी है| लेकिन कई बार हम भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाते है, जहा का वातावरण कीटाणुओं से भरा होता है| ऐसे में यदि आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो तो आप बीमार पड़ जाते है|

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए आपको व्यायाम और पोष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। पोष्टिक आहार जैसे सूखे मेवे, फल या विटामिन से भरपूर चीज़े आपके प्रतिरोधक तंत्र को मजबूत बनाती है| इसके अतिरिक्त यदि आपका प्रतिरोधक तंत्र कमजोर है तो बाहर का खाना भी बिलकुल बंद करदे|

आज हम आपको Immunity Boosting Foods in Hindi में जानकारी दे रहे है| ताकि इनके जरिये आप अपने शरीर की ताकत और स्टेमिना को बड़ा सके। तो आइये जाने वो कौनसे आहार है जिनका सेवन करके आप स्वस्थ रह सकते है।

 

Immunity Boosting Foods in Hindi: प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले आहार

Immunity Boosting Foods in Hindi

ताकत बढ़ाये बादाम

सूखे मेवो में बादाम ताकत बढ़ाने में सबसे ज्यादा फायदेमंद है| रोजाना बादाम को पानी में भिगोकर खाने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है| जो रोजाना इसका सेवन करते है उनके शरीर को  नुकसानदायक बैक्टीरिया से लड़ने में मदद मिलती है|

सिर्फ यही नहीं इसमें मौजूद विटामिन ई आपके दिमाग के तनाव को दूर करने में भी मदद करता है।

 

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी

शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी भी लाभप्रद  है| इतना ही नहीं यह शरीर को कई बड़ी परेशानियों से राहत दिलाती है। ग्रीन टी छोटी आंत में पैदा होने वाले गंदे बैक्टीरिया को पनपने से रोकती है।  इसलिए दिन में दो से तीन कप ग्रीन टी का सेवन फायदेमंद है|

 

लहसून - शरीर और दिमाग दोनों के लिए

अपने खाने में रोजाना लहसुन का सेवन अवश्य रूप से करे। इसमें मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और फ़ॉस्फ़ोरोउस आपके शरीर और दिमाग दोनों की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए भी प्रतिदिन दो लहसुन की कलियाँ खाने से फायदा होता है। लहसुन कैंसर जैसी बड़ी बिमारियों को भी बचाता है। इसका सेवन आपको इम्यून सिस्टम को लम्बे समय तक मजबूत बनाये रखता है।

 
आप यह भी पढ़ सकते है:- वजन कम करने और पाचन शक्ति बढ़ाने में सहायक है परवल का सेवन
 

प्रतिरोधक तंत्र मजबूत करे मशरूम

शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए मशरूम का सेवन किया जाता है। इसमें सेलेनियम नामक मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट तत्व ,विटमिन-बी, रिबोफ्लैविन और नाइसिन जैसे  तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के Immune System को सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है।  प्रतिदिन मशरूम का सेवन सलाद, सूप आदि के रूप में करने से फायदा मिलता है।

 

च्यवनप्राश

आयुर्वेद के अनुसार रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए च्यवनप्राश का सेवन किया जाता है, इसको खाने से स्ट्रेस कम होता है, शरीर की कमजोरी दूर होती है आदि| इसके अतिरिक्त यह और भी कई परेशानिया जैसे भूख ना लगना से निजाद मिलती है|

 

विटामिन सी से भरपूर फल

संतरे, स्ट्रॉबेरी और अनानास जैसे खट्टे फलो में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है, इसलिए यह फल कई  तरह से संक्रमणों से लड़ने में मदद करते है। इनसे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता सक्रिय होती है| इसीलिए रोजाना भोजन में खट्टे फलो का सेवन अवश्य करना चाहिए।

 

Healthy Foods in Hindi: अन्य खाद्य पदार्थ इन्हे भी जाने

  1. शकरकंद को खाने से प्रतिरोधक तंत्र बेहतर बनता है।
  2. पालक का सेवन करने से भी शरीर को पौष्टिक तत्व मिलते है।
  3. आंवले के सेवन भी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
  4. संतरे जैसे खट्टे फलो का सेवन आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
  5. रोजाना लहसुन का सेवन आपके शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत रखता है।
  6. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी भी आपको दिन भर तारो ताज़ा रखती है।
  7. खाने में या नाश्ते में ओट्स का सेवन भी आपको फायदा दिलाता है।
  8. बादाम का नियमित सेवन आपको ताकत प्रदान करता है साथ ही दिमाग को तेज बनाता है।
  9. तुलसी के पत्तों को उबालकर या उसकी चाय को पीने से भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
  10. आयुर्वेद के अनुसार च्यवनप्राश भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में बेहद मददगार होता हैं।
  11. ब्रॉक्ली में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।
  12. मशरूम का सेवन वाइट ब्लड सेल्स का निर्माण बढ़ाकर शरीर के रोग प्रतिरोधक तंत्र को बूस्ट करता है।

ऊपर आपने जाना Immunity Boosting Foods in Hindi. आप भी अपने आहार में इन खाद्य पधार्तो को जरुर शामिल करे|

Subscribe to