बिना डाइटिंग किये वजन कम करने के नायब तरीके

बिना डाइटिंग किये वजन कम करने के नायब तरीके

आज के वक्त में हर तीसरा व्यक्ति अपने बढ़ते वजन की समस्या से परेशान है| बढ़ता वजन एक अकेली परेशानी नहीं है बल्कि यह कई समस्याओ का निमंत्रण पत्र है| वजन का बढ़ना याने की मोटापा, इसके कारण मधुमेह, हाई बी पी, हृदय रोग, जोड़ो के दर्द और भी कई समस्याए जन्म ले लेती है| यदि आप स्वस्थ जीवन जीना चाहते है तो सबसे पहले अपने शरीर का अतिरिक्त वज़न कम करें।

जब वजन कम करने की बात आती है तो शुरुवात में तो लोग बहुत मेहनत करते है| लेकिन बाद में जब उन्हें परिवर्तन नहीं दिखाई देता है तो वे हताश हो जाते है| दरहसल एक बार वजन के बढ़ने के बाद इसे कम करना इतना आसान नहीं है| केवल एक्सरसाइज कर लेने से या डाइटिंग कर लेने से हम अपना वजन जल्दी नहीं घटा सकते|

वजन को कम करने के लिए हमें अपनी दिनचर्या में बहुत से बदलाव लेन पढ़ते है| सिर्फ एक-दो चीज़ो में बदलाव लेकर वजन को कम करना मुश्किल है| इसके लिए आपको आपके खाने पिने से लेकर व्यायाम आदि चीज़ो पर ध्यान देना होगा तो| आज हम आपको बताते है ऐसे उपाय जिनका दैनिक जीवन में प्रतिदिन प्रयोग करने से आपको वज़न कम करने में मदद मिलती है। आइये जाने Tips for Lose Weight in Hindi.

 

Tips for Lose Weight in Hindi: वज़न कम करने के लिए कुछ आसान उपाय

  ips for Lose Weight in Hindi  

रोज पिए दो ग्लास पानी

यदि आप वजन कम करना चाहते है तो सिर्फ खाद्य पधार्तो के अलावा दूसरी चीज़ो पर भी ध्यान देना पड़ेगा| अपने वजन को कम करने और स्वास्थ्य को सुधारने के लिए पानी एक गुणकारी दवा है| यह वजन कम करने का सबसे सरल और सस्ता तरीका है| हां लेकिन पानी को यदि आप ठन्डे की जगह थोड़ा गुनगुना करके प्रयोग में लाये तो यह आपके शरीर के लिए फायदेमंद साबित होगा| बस सुबह उठकर दो गिलास गुनगुने पानी में शहद डालकर पी जाये|

 

कार्बोहाइड्रेट से भरपूर अनाजों का सेवन

कुछ लोग कहते है की वजन कम करने के लिए कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम करना चाहिए| लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है| दरहसल कार्बोहाइड्रेट तो शरीर को ऊर्जा देने का काम करते है| ऐसे में यदि आप इनका सेवन ना करे तो आपके शरीर को ऊर्जा नहीं मिलेगी और आप बार बार कुछ खाते रहेंगे| इसलिए संतुलित मात्रा में इनका सेवन जरूर करे|

ओटमील: वजन कम करने के लिए कार्बोहाइड्रेट से भरपूर ओटमील का सेवन किया जा सकता है| हम आपको बता दे की आधा कप ड्राई ओटमील में लगभग 153 कैलोरी, 27 ग्राम कार्बोहाइड्रेट तथा 4 ग्राम फाइबर होता है। यहाँ तक की इसमें पाये जाने वाले फाइबर्स में तकरीबन आधे फाइबर घुलनशील होते हैं। घुलनशील फाइबर वसा को कम करने का कार्य करते है जिससे शरीर में मौजूद अतिरिक्त वसा कम होता है|

जौ: कुछ किये गए अध्यनों से यह बात सामने आई है जौ का सेवन करने से बार-बार भूख लगने की इच्छा खत्म हो जाती है| यह आपके शरीर में शर्करा की मात्रा को संतुलित करता है। जौ को साबुत खाने से उसके सारे पोषक तत्व शरीर को मिलते हैं।

 
आप यह भी पढ़ सकते है:- अब रोजाना नाश्ता करके कम करें अपना वजन
 

आयुर्वेदिक जड़ी बूटी भी फायदेमंद

बढ़ते वजन को काबू में लाने के लिए आयुर्वेदिक जड़ी बूटी भी आपकी मदद कर सकती है| आप घर पर ही आयुर्वेदिक इलाज कर सकते है| वजन घटाने के लिए घर में पाये जाने वाली जड़ी बूटियां जैसे की लाल मिर्च, जीरा, कालीमिर्च, अदरक, सरसों के बीज आदि को अपने खाने में शामिल करना है|

इसके अतिरिक्त दिन में दो से तीन बार,अदरक और शहद के साथ एक चम्मच गुगलु लें। जितना हो सके फलों को अपने खाने में शामिल करे| इन सभी तरीको से आपको वजन घटाने में मदद मिलेगी|

 

नियमित व्यायाम करे

वजन को कम करने के लिए केवल Weight Loss Foods का सेवन ही नहीं बल्कि नियमित व्यायाम करना भी बेहद जरूरी है| दरहसल व्यायाम आपकी ऊर्जा की खपत बढ़ाने के अलावा आपके शरीर से चर्बी भी गलाते है| व्यायाम करने के लिए आप योग, एरोबिक्स, डांसिंग, तेजी से चलना आदि चुन सकते है|

आप चाहे तो दौड़ने, साइकिल चलाने या फिर तैराकी को भी अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते है|  अच्छे परिणामों के लिए हफ्ते में कम से कम चार दिन व्यायाम जरूर करे और व्यायाम का समय कम से कम 30 मिनट जरूर होना चाहिए|यह एक  Best Way to Lose Weight है|

 

अपने खाने पिने की आदतो को बदलें

दिन में 2 बार हैवी डाइट लेने के बजाय, 3-4 बार हलकी डाइट ले| दिन का सबसे भारी आहार सुबह नास्ते में लेने की कोशिश करें| रात्रि के समय कभी भी पेट पूरा भरने की कोशिश ना करें| बड़ी प्लेटस की जगह छोटी प्लेटों का इस्तेमाल करें| क्योकि छोटी प्लेट कम भोजन से भरी दिखेंगी और आपको ज्यादा खाने का अहसास दिलाएंगी|

ऊपर आपने जाना Tips for Lose Weight in Hindi. यदि आप भी अपने वजन को कम करना चाहते है तो ऊपर दिए गए तरीको को जरूर अपनाये| इसके अतिरिक्त जितना हो सके तनाव लेने से बचे| अत्याधिक तनाव भी वजन बढ़ाने वाले प्रमुख कारणों में से एक है| दरहसल ज्यादा तनाव आपको समय समय पर भूख लगने का एहसास दिलाता है जिसके चलते आप अनावश्यक चीजें भी खा लेते हैं|

Subscribe to