जानिए पेट की चर्बी कम करने के कुछ आसान घरेलू तरीके

जानिए पेट की चर्बी कम करने के कुछ आसान घरेलू तरीके

आरामपूर्ण जीवनशैली और गलत खान पान के चलते पेट की चर्बी बढ़ना एक आम समस्या बन गयी है| वैसे तो इस अस्त-व्यस्त दिनचर्या का असर हमारे पुरे स्वास्थ्य पर पड़ता है लेकिन सबसे ज्यादा असर हमारे पेट पर दिखाई देता है| कई बार इस बड़े पेट को लेकर लोगो को सबके सामने इम्ब्रेस भी होना पढता है|

इस बड़े हुए पेट को कम करने के लिए लोग कई तरह के जतन करते है लेकिन यह इतना आसान नहीं है| पेट के निचले भाग की चर्बी घटाना थोड़ा मुश्‍किल काम है। इसके पीछे का मुख्य कारण है हमारी लाइफस्टाइल| यह इतनी अनियमित है कि हम ना चाह कर भी अपने शरीर का वजन बढ़ाते चले जा रहे हैं।

बड़ा हुआ पेट दिखने में ही गन्दा नहीं लगता बल्कि यह कई रोगों के होने के लिए एक इन्वीटेसन की तरह है| इसके कारण कई तरह की समस्या जैसे की मधुमेह और कोलेस्ट्रॉल होने का खतरा बढ़ जाता है|

यदि आप पेट ज्यादा निकला हुआ है तो आपको परेशां होने की जरुरत नहीं है| व्यायाम और कुछ घरेलु उपचारों को अपनाकर आप इसे आसानी से कम कर सकते है| तो आइये जानते है कुछ Home Remedies for Belly Fat.
 

Home Remedies for Belly Fat: पेट की चर्बी दूर करने के घरेलू उपचार

Home Remedies for Belly Fat

 

गुनगुने पानी में नींबू

यदि आप जल्द से जल्द पेट की चर्बी कम करना चाहते है तो सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुना गर्म पानी में आधा नींबू का रस डालकर पिए| इससे हजम शक्ति उन्नत होती है| यह मिश्रण शरीर की चर्बी को कम करने में बहुत लाभदायक है| इससे आप दिन भर ऊर्जा से भरपूर भी महसूस करते है। दो- तीन महीने तक नियमित इसे पिए आप खुद फरक महसूस करने लगेंगे| यह एक Best Way To Lose Belly Fat है|  

हरी चाय का सेवन

हरी चाय हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है|  तीन बार हरी चाय पीने से आप अपने को फिट, तरोताजा और फुर्तीला महसूस करेंगे। आपको अपना वजन कम करने के लिए बहुत मेहनत करनी पढ़ती है, इसके बिलकुल विपरीत यदि आप हरी चाय पीते है तो आपको बिना मेहनत किए ही अपने वजन को नियंत्रि‍त करने में मदद मिलेगी।

लेकिन इस बात का ख्याल रखे की आपको दूध वाली चाय को अवॉइड करना पड़ेगा तभी हरी चाय आपको वजन कम करने में मदद करेगी| कुछ लोगो को गलत फहमी रहती है की जब हरी चाय पीते ही आपका वजन कम होने लगता है, लेकिन केवल एक दिन में ही वजन कम नहीं होगा| इसमें वक्त लगता है आपको समझना होगा|
 

अजवाइन की पत्तियां भी फायदेमंद

यदि आप पेट की चर्बी कम करना चाहते है तो अपनी डाइट में अजवाइन की पत्त‍ियों को शामिल कर ले| इसके सेवन से भी पेट की चर्बी कम होती है| अजवाइन की पत्तियों में भरपूर मात्रा में फाइबर , कैल्शियम और विटामिन सी होता है जो आपके बेली फैट को कम करने में सहायक होता है| खाने के पहले यदि अजवाइन का पानी पी लिया जाये तो इससे पाचन तंत्र भी सुधरता है|  

तरबूज

आपको यदि इस बारे में जानकारी ना हो तो हम आपको बताना चाहते है की तरबूज भी पेट की चर्बी कम करने के लिए एक कारगर उपाय है। इसमें तक़रीबन 91 प्रतिशत तक पानी मौजूद होता है| इसके अतिरिक्त इसमें विटामिन बी-1, बी-6 और सी भी पर्यापत मात्रा में उपलब्ध होता है। इसके अतिरिक्त इसमें पोटैशियम और मैग्नीशि‍यम भी मौजूद होता है|

यदि आप इसे खाना खाने से पहले खाते हैं तो आप अपना पेट भरा हुआ महसूस करते हैं| एक किये गए अध्यन के अनुसार हर रोज यदि आप दो गिलास तरबूज का जूस पीते है तो आठ सप्ताह में पेट के आस-पास की चर्बी घट जाती है|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- एलोवेरा जूस की मदद से कम करें बढ़ा हुआ मोटापा

 

हरी मिर्ची

अक्सर यह देखा गया है की जो लोग मीठा ज्यादा खाते है उनका वजन कम नहीं होता है| इसलिए यदि आप पेट की चर्बी जल्दी घटाना चाहते है तो खाने में कटी हुई हरी मिर्च को शामिल करे| इससे आपके बढ़ते हुए पेट और वजन पर काबू पाया जा सकता है।

दरहसल कुछ किये गए शोधो में यह बात साबित हुई है कि वजन कम करने का सबसे बेहतरीन तरीका मिर्च खाना है। मिर्च में कैप्साइसिन नामक एक तत्व मौजूद होता है जिससे भूख कम होती है। इससे ऊर्जा की खपत भी बढ़ती है और वजन कंट्रोल में रहता है|
 

अन्य फायदे इन्हे भी जानिए:-

  1. कच्चा लहसुन को सुबह के वक्त यदि खाली पेट चबाया जाये तो निचले भाग की चर्बी कम होती है|  इसमें पेट कम होने के अलावा कोलेस्ट्रॉल की समस्या से भी निजात मिलता है|
  2. अगर आपको छरहरी कमर और सपाट पेट चाहिए तो अनहेल्‍दी डेजर्ट खाने से बचें और इसकी जगह पर दही खाएं। इसमें बहुत सारा पोषण होता है और साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा भी नहीं होती है|
  3. जब भी आपको भूख लगी हो तो फ़ास्ट फ़ूड के बजाय संतरे का सेवन करे| इससे आपका पेट भी भरा रहेगा और आप मोटे होने से भी बच जायेंगे|
  4. सुबह की वक्त अपनी कॉफी या चाय में दालचीनी पाउडर मिलाकर भी आप ब्‍लड शुगर को कंट्रोल कर सकती हैं। इससे आपके पेट की चर्बी अपने आप घटने लगती है|
  5. अपने भोजन में अदरक को जरूर शामिल करें| इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट मौजूद होता है इसका सेवन करने से पेट के निचले भाग की चर्बी कम होती है और रक्त में शर्करा का स्तर कम होता है|
  ऊपर आपने जाना Home Remedies for Belly Fat. यदि आप भी अपना वजन कम करना चाहते है तो ऊपर दिए गए उपायों को जरूर अपनाए|