कैंसर जैसे रोगों में फायदेमंद है शिमला मिर्च, जानें अन्य फायदे

कैंसर जैसे रोगों में फायदेमंद है शिमला मिर्च, जानें अन्य फायदे

शिमला मिर्च का नाम तो आप सभी ने सुना होगा| यह एक बेहट ही स्वादिष्ट और पौष्टिक सब्जी है। इससे बनी आपने कई तरह की डिश खायी होगी जैसे इसकी सब्जी, इससे बने नूडल्स या फिर सलाद| इससे बनने वाली हर डिश ही स्वादिष्ट होती है| लेकिन क्या आप जानते है की स्वाद से भरपूर होने के साथ साथ यह स्वास्थ्य के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद होती है|

बाजार में यह आपको तीन रंगो में मिलती है लाल, हरी और पिली| इन तीनो में ही भरपूर मात्रा में  विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन मौजूद होता है| इसके अतिरिक्त इसमें और भी कई पोषक तत्व जैसे विटामिन सी, फाइबर और एंटी आक्सीडेंट्स भी पाए जाते है| इसमें मिनरल्स भी काफी मात्रा मे है।

शिमला मिर्च को अंग्रेजी में कैप्सिकम कहा जाता है| वही कुछ लोग इसे पैपर भी कहते है| इसे अपनी डाइट में शामिल करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते है। विटामिन सी से भरपूर ये मिर्च में बिल्‍कुल भी कैलोरी नहीं होती है| इसलिये यह खराब कोलेस्‍ट्रॉल को बढ़ने से रोकती है| जानिए और भी कई Capsicum Benefits in Hindi.
 

Capsicum Benefits in Hindi - शिमला मिर्च के फायदे जानिए

  Capsicum Benefits in Hindi  

वजन घटाने में सहायक

जो लोग अपना वजन कम करना चाहते है उनके लिए शिमला मिर्च बहुत अधिक उपयोगी है| दरहसल शिमला मिर्च में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है जिसके चलते यह वजन घटाने में मददगार है| इससे मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया बढ़ती है| इसलिए शरीर से कैलोरीज जलाने के साथ साथ ये कोलेस्ट्राल का स्तर बढ़ने नहीं देती है|  

कैंसर से बचाव

कुछ शोधों में यह बात कही गयी है की शिमला मिर्च कैंसर से बचाव में भी काफी मददगार है| ये कैंसर के सेल्स को विकसित नहीं होने देती है| इसलिए हर रोज किसी न किसी रूप में शिमला मिर्च का सेवन करे, इससे कैंसर होने की संभावना बहुत कम हो जाती है|  

दर्द के प्रभाव को घटाए

शिमला मिर्च में एक ऐसा तत्व पाया जाता है, जो दर्द को त्वचा से स्पाइनल कॉर्ड तक जाने से रोक देता है। इसलिए इसे नसों के दर्द के इलाज आदि में प्रयोग किया जा सकता है। दरहसल शिमला मिर्च में एक प्रमुख तत्व केयेनिन पाया जाता है जो शरीर में दर्द के प्रभाव को घटाने में मददगार होता है|

आपको शायद इस बारे में जानकारी ना हो लेकिन पेनकिलर ट्यूब या जेल में भी यही तत्व मौजूद होता है, जिसे लगाते ही दर्द गायब हो जाता है। इसलिए इसके सेवन से गठिया की समस्या से भी राहत पाई जा सकती है|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- वजन कम करने और पाचन शक्ति बढ़ाने में सहायक है परवल का सेवन

 

रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाये

Shimla Mirch का सेवन रोग-प्रतिरक्षा को भी बढ़ाने में भी मददगार है| दरहसल इसमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है, और इसी वजह से यह संक्रामक रोगों से लड़ने में भी मदद करता है| ये इंफेक्शन, अस्थमा में भी फायदेमंद है क्योकि यह श्वेत रक्त कणो को इंफेक्शन से लडऩे में उत्तेजित करती है।

इससे आपका इम्युन सिस्टम मजबूत होता है। जिससे सास संबंधित समस्याएं और अन्य बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है|
 

दिल का ख्याल रखे

शिमला मिर्च आपके दिल का ख्याल रखने में भी बहुत मददगार है| इसमें दिल की सेहत को दुरुस्त करने वाले कई गुण होते हैं। इसका सेवन करने से ह्दय की धमनियां बंद नहीं होती है क्‍योंकि इसमें कोलेस्‍ट्रॉल की मात्रा ना के बराबर होती है|  

Capsicum Health Benefits in Hindi: अन्य फायदे इन्हे भी जानिए

  1. शिमला मिर्च में विटामिन सी और एंटी-ऑक्‍सीडेंट होता है| इसलिए इसके सेवन से त्वचा में कसाव बना रहता है, इससे सभी अंग अच्छी तरह कार्य करते है और हड्डियां भी मजबूत बनती है|
  2. इसके सेवन से शरीर से विषैले पदार्थ निकलने की प्रक्रिया होती है। इसलिए जो लोग इसे खाते है उनका उपापचय दुरूस्‍त रहता है| आप इसे सब्जी, सूप या सलाद के रूप में भी आसानी से खा सकते हैं।
  3. शिमला मिर्च एंटीऑक्सीडेंट्स का एक बहुत ही अच्छा माध्यम है। यह दिल से जुड़ी बीमारियों, अस्थमा और मोतियाबिंद से बचाव में भी काफी फायदेमंद साबित हुआ है।
  4. इसका नियमित किसी रूप में सेवन करने से मधुमेह में राहत मिलती है और शरीर में शर्करा का स्तर भी सही रहता है। इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है जिससे शरीर में ज्‍यादा कैलोरी का संचय नहीं होता है।
  ऊपर आपने जाना Capsicum Benefits in Hindi. शिमला मिर्च में पाचन से जुडी परेशानियों को दूर करने के कई गुण होते है। इसे खाने से पाचन क्रिया सुधरती है और पेट में दर्द, गैस, कब्ज आदि समस्याए दूर हो जाती है। यहाँ तक की इससे पेट के छालों की भी समस्या दूर हो जाती है|
Subscribe to