रक्तचाप नियंत्रित रखने में फायदेमंद है सेंधा नमक, जाने और भी फायदे

रक्तचाप नियंत्रित रखने में फायदेमंद है सेंधा नमक, जाने और भी फायदे

सेंधा नमक एक समुद्री नमक है| उपवास के दिनों में लोग सेंधा नमक का उपयोग करते है|  क्या आप जानते है स्वास्थ्य के लिए इसके ढेरो फायदे है। आयुर्वेद की बहुत सी दवाइयों में इसका इस्तेमाल किया जाता है|  इसका नियमित सेवन आपको तनाव से निजाद दिलाने में मदद करता है| यह आपके दिल की सेहत के लिए भी अच्छा है| छोटी से लेकर बड़ी कई समस्या के लिए इसका सेवन आपके लिए फायदेमंद होता है।

आप भले ही अपने खाने में आयोडीनयुक्त नमक ही लेते है| लेकिन साधारण समुद्री नमक उच्च रक्तचाप आदि के मरीजो के लिए अच्छा नहीं होता है| वही सेंधा नमक रक्तचाप की परेशानियों को ठीक करना है| यह हड्डियों को मजबूत बनाने और मासपेशियों की ऐठन दूर करने के लिए भी फायदेमंद है।

यह सफ़ेद और लाल रंग में पाया जाता है, लेकिन सबसे ज्यादा असरदार सफ़ेद सेंधा नमक होता है। हृदय सम्भंदित समस्या हो या बालो से जुडी परेशानी सभी के लिए सेंधा नमक का सेवन फायदेमंद होता है। पानी में इस नमक को मिलाकर पीने से हाई ब्लड प्रेशर और लो ब्लड प्रेशर की दिक्कत दूर हो जाती है। तो आज हम आपको Epsom Salt in Hindi और इससे होने वाले लाभ के बारे बताएँगे जिन्हे जानकर आप अपनी परेशानियों से निजाद पा सके|

 

Epsom Salt in Hindi: सेंधा नमक के बेहतरीन फायदे

  Epsom Salt in Hindi  

मानसिक तनाव दूर करे

तनाव को दूर करने के लिए सेंधा नमक फायदेमंद होता है। क्योंकि इसका सेवन मूड को सही करने वाले सेरोटोनिन केमिकल को बढ़ने में मदद करता है| इसके अलावा सेंधा नमक हमे घबराहट, चिड़चिड़ापन और नींद ना आने जैसी समस्या से भी राहत दिलाता है। सेंधा नमक को गुनगुने पानी में मिलाकर नहाने से सुकून भरी नींद आने लगती है। साथ ही यह अत्यधिक तनाव से मुक्ति भी दिलाता है।

 

डेड स्किन हटाये

त्वचा पर जमने वाली डेड स्किन की परत को हटाने के लिए सेंधा नमक का प्रयोग स्क्रब के रूप में भी किया जाता है। यह नमक का कण आपके रोम छिन्द्रो को अंदर तक साफ़ करता है, जिससे आपकी त्वचा फिरसे साँस लेने लगती है और त्वचा में एक नया ग्लो आने लगता है।

 

हृदय के लिए फायदेमंद

सेंधा नमक का प्रयोग हृदय के लिए सबसे लाभकारी होता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम हमारे दिल की धड़कनो की गति और धमनियों को स्वस्थ रखने में हमारी मदद करता है। इसके साथ ही सेँधा नमक दिल का दौरा पड़ने वाले खतरे को भी कम करता है।

 

ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखे

Sendha Namak Benefits कई है| सेंधा नमक का सेवन आपके हाई ब्लड प्रेशर और लो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। यह आपके शरीर में बेड कोलेस्ट्रोल की मात्रा को कम करता है|

आप यह भी पढ़ सकते है:- मधुमेह से लेकर त्वचा संबंधी रोगों में फायदेमंद है नीम
 

पाचन क्रिया को सही रखे

पेट की समस्या से बचने के लिए सेंधा नमक का प्रयोग करना फायदेमंद होता है| इससे पाचन क्रिया सही रहती है क्युकी यह पचने में हल्का रहता है। दस्त, कृमिजन्य रोगो और रह्युमेटिज्म जैसी परेशानियों मे भी यह काफ़ी उपयोगी होता है।

 

सनबर्न से बचाये

सेंधा नमक हमारी त्वचा को धुप की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लामेटरी गुण हमारी त्वचा पर सनबर्न से होने वाली खुजली, जलन जैसी समस्या से राहत दिलाते है।

 

बालो के लिए असरदारी

सेंधा नमक बालो को मजबूत और सुन्दर बनाये रखने में मददगार होता है। इसका मास्क बनाने के लिए सेंधा नमक और कंडीशनर को बराबर मात्रा में मिलाकर इसका पेस्ट बना ले। फिर इस पेस्ट को 15 से 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दे, उसके बाद ठन्डे पानी से धोले। इससे पतले बाल, दोमुहे बाल और बालो का झड़ना जैसी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है।

 

चेहरे के लिए

चेहरे की झुर्रियां कम करने के लिए और डेड स्किन को हटाने के लिए सेंधा नमक में निम्बू का रस और अदरक का रस मिलाकर लगाने से फायदा मिलता है।

 

Epsom Salt Benefits in Hindi: सेंधा नमक से मिलने वाले अन्य फायदे

  1. सेंधा नमक हड्डियों को मजबूत करता है।
  2. यह साइनस के दर्द को कम करता है।
  3. सेंधा नमक से शरीर की क्रियाओं को मदद मिलती है।
  4. सेंधा नमक का सेवन पाचन क्रिया में फायदेमंद होता है।
  5. सेंधा नमक का सेवन दमा के रोगीयों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
  6. सेंधा नमक को पानी में मिलाकर पीने से रक्तचाप नियंत्रित रहता है।
  7. मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या सेंधा नमक के सेवन से ठीक हो जाती है।
  8. मधुमेह के रोगियों के लिए सेंधा नमक का सेवन लाभकारी होता है।
  9. पित्त की पत्थरी व मूत्रपिंड को रोकने में सेंधा नमक और दूसरे नमकों से बहुत उपयोगी है।
  10. सेंधा नमक को पानी के साथ लेने से कोलेस्ट्रोल कम होता है और हाई ब्लडपे्रशर भी नियंत्रित रहता है।
  11. सेंधा नमक दिल के दौरे को रोकने में मदद करता है साथ ही अनियमित दिल की धड़़कनों को नियंत्रित करता है।
  12. सेंधा नमक से वजन नियंत्रित होता है क्योंकि यह शरीर में पाचक रसों का निर्माण करता है। जिससे खाना जल्दी पचने लगता है और कब्ज की शिकायत भी दूर हो जाती है।

ऊपर आपने जाना Epsom Salt in Hindi. सेंधा नमक के जब इतने फायदे है तो आप भी बिना देर किये इसे अपने खान पान में जरुर शामिल करे|

Subscribe to