Herbs for Lungs Health - फेफड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करे

आजकल प्रदूषण में दिनों दिन वृद्धि होती जा रही है। यह हवा में पूरी तरह से फैल चुका है। जिसके कारण लोगो को अनेक स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।

दिल्ली में तो वायु प्रदूषण इतना बढ़ गया है की वहां पर रह रहे लोगो को साँस लेने में भी परेशानी हो रही है। इसी तरह ऐसे कई शहर है जो की इस प्रदूषण की चपेट में है।

आपको बता दे की इस वायु प्रदूषण में सबसे ज्यादा प्रभावित, शरीर के फेफड़े होते है। क्योंकि यह वायु से ऑक्सीजन को लेते है और कार्बनडाय ऑक्साइड को शरीर से बाहर छोड़ते है। जिस कारण सबसे ज्यादा खतरा फेफड़ों को ही होता है।

इसके लिए ज़रुरी होता है की फेफड़ों तक शुद्ध हवा पहुंचे जो की इस वायु प्रदूषण के कारण नहीं पहुंच पाती। इसलिए आपको इसके विषय में जानकारी रखना आवश्यक है की अपने फेफड़ों को कैसे स्वस्थ्य रख सकते है। तो चलिए जानते है Herbs for Lung Health जो आपके फेफड़ों की रक्षा करते है।

Herbs for Lungs Health: इनके सेवन से सुरक्षित रहेंगे फेफड़े

ओशा रूट

  • ओशा की जड़ के अनेक फायदे होते है, यह फेफड़ों और साँस की बीमारियों के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होती है।
  • ओशा की जड़, एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होने की वजह से भी इसका उपयोग किया जाता है।
  • यदि फेफड़ों में सूजन है तो इसके उपयोग से वह ठीक हो जाती है।
  • सायनस जैसी समस्या के लिए भी यह लाभकारी है।

पुदीना

  • खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ साथ यह कई रोगों को भी दूर करता है।
  • पुदीना एंटीबॉयटिक की तरह कार्य करता है, अस्थमा जैसे रोगो के लिए भी पुदीना फायदेमंद होता है।
  • पेपरमिंट और पेपरमिंट ऑइल में मेन्थॉल पाया जाता है। जो की मांसपेशियों को आराम देने और श्वास को शुद्ध करने में मदद करता है।
  • सांसों में होने वाली दुर्गंध को भी दूर करने में यह सहायक होता है।

तुलसी

  • तुलसी का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। यह कई गुणों से भरपूर होती है।
  • इसके सेवन से फेफड़ों में जमा कफ निकल जाता है।
  • इसके सेवन के लिए तुलसी के सूखे पत्‍ते, कपूर, कत्‍था और इलायची समान मात्रा में ले।
  • इसमें नौ गुना चीनी मिलाकर बराबर मात्रा में पीस लें।
  • इस मिश्रण की चुटकी भर मात्रा दिन में दो बार खाये।

लहसुन

  • लहसुन कई रोगों के लिए लाभकारी होती है।
  • यह श्वसन तंत्र को मजबूत करने में सहायता करती है।
  • यह तपेदिक, निमोनिया, अस्थमा, ज़ुकाम, फेफड़ों में जमाव और कफ़ आदि की रोकथाम तथा उपचार में बहुत प्रभावशाली नुस्खा होती है।

अंजीर

  • अंजीर का सेवन स्वास्थ्य के लिए उपयोगी होता है।
  • यह फेफड़े की परेशानियों को दूर करने में सहायता करता है।
  • इसके सेवन के लिए 5 अंजीर को एक गिलास पानी में उबाल लीजिये।
  • दिन में दो बार इसका सेवन करने से फेफड़ों की गंदगी साफ होती है और उन्‍हें शक्ति प्राप्त होती है।

इसके अतिरिक्त शहद, अंगूर, मुलेठी, मुनक्‍का, शहतूत के पत्‍ते और एचिनासा आदि का भी उपयोग फेफड़ों को स्वस्थ बनाने में कर सकते है।