Maternity Bag Checklist: प्रसव के समय हॉस्पिटल में यह चीजें ले जाना न भूले

गर्भवती महिलाएं अपने गर्भावस्था के दौरान अपने प्रसव को लेकर बहुत उत्सुक रहती है। उन्हें लगता है की कब वह अपने बच्चे को जन्म दे। वह इस बात को भी भूल जाती है की प्रसव के समय उसको पीड़ा का सामना भी करना पड़ता है।

प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में महिला को बहुत सी चीजों का ख्याल रखना पड़ता है। क्योंकि यह महीना माँ और शिशु दोनों के लिए ही बहुत महत्पूर्ण होता है।

यदि आपके प्रसव का समय नज़दीक आ रहा है तो आपको हॉस्पिटल में क्या क्या चीजें लगने वाली है इस बात का भी विशेष ध्यान रखना भी जरूरी है। इसलिए हॉस्पिटल जाने से पहले ही उन चीजों की तैयारी कर के रख ले।

वह कौन कौन सी चीजें होती है जो प्रसव के दौरान आपको लग सकती है। यहाँ जानिए Maternity Bag Checklist के बारे में।

Maternity Bag Checklist: जानिए क्या होना चाहिए आपके मैटरनिटी बैग में

बच्चे के लिए कपड़े और कम्बल

  • जब बच्चा जन्म लेता है तो उसे बाहर के वातावरण से सुरक्षित रखने के लिए बच्चे के आरामदायक कपड़े और उसे गरम रखने के लिए कम्बल ज़रूर रखे।
  • साथ ही बच्चे के लिए टोपा और मोज़े भी तैयार रखे।

सेनेटरी नेपकिन ज़रूर रखे

  • महिला के लिए सेनेटरी नेपकिन रखना ज़रुरी होता है क्योंकि प्रसव के बाद हो सकता है आपको मासिक धर्म होने लगे।
  • सेनेटरी नेपकिन आसपास न मिलने से आप परेशान हो सकती है। इसलिए इसे साथ में रखना न भूले।

गर्भवती महिला के लिए जरुरी कपडे

  • गर्भवती महिला को अपने पहनने वाले कपडे जैसे नाईट गाउन, आराम दायक स्लीपर, अंडर गारमेंट आदि ज़रूर रखे।
  • हो सके तो अपने अंडर गारमेंट की साइज अपने रेगुलर साइज से एक बड़ी ले क्योंकि यदि शिशु ऑपरेशन से होता है तो उस समय महिला को परेशानी नहीं होती है।
  • ध्यान रहे की अपने साथ कॉटन की अंडरवियर ही रखे और इन्हे ज्यादा मात्रा में रखे क्योंकि यह ख़राब भी हो सकती है।

बॉडी लोशन और लिप बाम रख ले

  • प्रसव के दौरान होंठ सुख जाते है और त्वचा रूखी हो जाती है इसलिए अपने बैग में लोशन और लिपबाम ज़रूर रखे।
  • आप चाहे तो हल्का फूलका फ्रेश लगने के लिए बैग में कंघी, पाउडर और बाल बांधने का सामान भी रख सकती है।

बच्चे के लिए डायपर

  • अपने नवजात शिशु के लिए डायपर्स का एक पैकेट रख सकती है क्योंकि जन्म के बाद उसे इसकी आवश्यकता पड़ती है।
  • यदि आप डायपर का उपयोग नहीं करना चाहती है तो घर पर बने कॉटन के कपड़े वाला डायपर भी अपने बैंग में रख सकती है।

ऊपर दिए गए चीजों के अतिरिक्त एक महत्वपूर्ण चीज की यह है की डॉक्टर्स द्वारा गर्भावस्था में दिखाई गयी सारी मेडिकल रिपोर्ट और जरूरी डॉक्यूमेंट को साथ में ज़रूर रखे।