Nightfall in Hindi: स्वप्नदोष युवा अवस्था में होता है सामान्य

स्वप्नदोष जिसे इंग्लिश में नॉक्टर्नल एमिशन, वेट ड्रीम्स या फिर नाईट फॉल के नाम से भी लोग जानते हैं। वैसे कई लोगो को यह ग़लतफ़हमी होती है ऐसा सिर्फ लड़कों और पुरुषों को होता है पर ऐसा बिलकुल भी नहीं है यह लड़कियों और महिलाओ में भी होना एक आम बात है।

स्वप्नदोष ज्यादातर युवावस्था में ही होता है जिस में लड़के और लड़कियों की किशोर अवस्था ख़त्म होती है। अगर किसी को हफ्ते में एक दो बार स्वप्नदोष होता है तो यह सामान्य माना जाता है लेकिन अगर किसी को रेगुलर बेसिस पर स्वप्नदोष होता है तो यह चिंता का विषय हो सकता है।

कम समय में ज्यादा बार होने पर स्वप्नदोष एक बीमारी हो जाती है जिसका सही समय पर इलाज होना ज़रुरी होता है। कई लोगो को उनकी पूरी लाइफ में 2 से 3 बार ही स्वप्नदोष होता है और यह भी सामान्य होता है। स्वप्नदोष बड़े होने का एक स्वभाविक हिस्सा होता है।

इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं की स्वप्नदोष क्या होता है और इसके ज़्यादा होने पर उसके इलाज क्या हो सकते है। इसके साइड इफेक्ट्स क्या होते है। इस लेख में पढ़े Nightfall in Hindi

Nightfall in Hindi: जाने स्वप्नदोष के बारे में

क्या होता है स्वप्नदोष

  • स्वप्नदोष खासकर के नींद में या फिर सोते समय होता है जिसमे लिंग से वीर्य निकलता है।
  • वैसे यह सामान्य तौर पर सेक्स के सपने देखने के कारण होता है।
  • बॉडी का रूटीन वर्क होता है की वह अंडकोष में शुक्राणु और वीर्य को पैदा करे ।
  • जब बॉडी में एक लिमिट तक वीर्य हो जाता है तो दिमाग अपने आप ही इसके डिस्चार्ज के लिए रास्ता बना लेता है।
  • इसके कारण सपनो में हम कुछ एरॉटिक ड्रीम्स देखने लग जाते है और फिर इससे ऑटोनोमस नर्वस सिस्टम एक्सीटेंड हो जाता है और फिर यह नाईट फॉल का कारण बनता है।
  • स्वप्नदोष एक अचानक होने वाली क्रिया होती है जिसमे एमिशन होता है और इसे आप नियंत्रित नहीं कर सकते।
  • स्वप्नदोष शादी के बाद लम्बे समय तक संभोग ना करने के कारण से भी हो सकता है।

किन किन कारणों से होता है स्वप्नदोष

  • वैसे तो स्वप्नदोष का कोई स्पष्ट रूप से कारण बताना थोड़ा मुश्किल है।
  • फिर भी कई अध्ययनों और शोधो में यह पाया गया है की लड़के जब किशोर अवस्था में आ जाते है तो उनकी बॉडी में टेस्टोस्टेरोन नामन मेल हॉर्मोन बनना स्टार्ट होते है।
  • इस मेल हॉर्मोन के बनने का मतलब होता है की बॉडी स्पर्म्स मुक्त कर सकती है।
  • अगर कोई लड़का ऐसे में किसी लड़की या महिला से सम्बन्ध स्थापित करता है तो वह गर्भवती हो सकती है।
  • कई बार ऐसी दवाइयाँ खाना जिसके साइड इफेक्ट्स होते है उसमे से एक साइड इफ़ेक्ट नाईट फॉल भी होता है।
  • यह सेक्स करने की इच्छा से भी दिमाग में उत्तेजना बढ़ा देता है जिस के विचार और सपने देखने से नसों में कमजोरी आ जाती है और स्वप्नदोष हो जाता है।
  • प्रोस्टेट ग्रंथि का कमजोर होना भी स्वप्नदोष का कारण हो सकता है।
  • ज्यादा अकेलेपन के कारण भी स्वप्नदोष होने की संभावनाएं बढ़ जाती है।
  • ज्यादा एडल्ट मूवी देखना और साथ ही एडल्ट कंटेंट में अपना ध्यान लगाना भी इसका कारण हो सकता है।
  • नशीले पदार्थो का ज्यादा सेवन करने से भी या समस्या सामने आती है।

साइड इफेक्ट्स क्या होते है स्वप्नदोष के

  • स्वप्नदोष की वजह से मानव शरीर काफी कमजोर हो जाता है और कोई भी कार्य ठीक से नहीं कर पाता है।
  • बॉडी काफी ज्यादा अालसी हो जाता है जिस से मनुष्य का दिमाग फोकस नहीं कर पाता साथ ही किसी भी काम में मन नहीं लगता है ।
  • बॉडी पार्ट्स में दर्द होता है।
  • हमेशा पेट से जुड़ी कोई न कोई समस्या भी रहती है।
  • बाल भी काफी झड़ने लग जाते है।
  • नींद में भी कमी आती है या फिर नींद ना आने की समस्या हो जाती है।
  • हमेशा घुटनों में दर्द रहता है और साथ ही चक्कर आने की समस्या भी सामने आने लगती है।
  • इससे याददाश्त कमजोर हो जाती है और साथ ही आँखों की रोशनी भी कम हो जाती है।
  • इससे स्पर्म बनने की संख्या भी कम हो जाती है।
  • स्वप्नदोष वजह से कामुक विचार कुछ ज्यादा ही आने लग जाते है।
  • स्वप्नदोष के कारण बॉडी में कई प्रकार की हार्मोनल समस्या पैदा हो जाती है।
  • लड़कों में और पुरुषों में स्वप्नदोष की वजह से सेक्स जीवन में फुर्तीलापन कम हो जाता है।
  • स्वप्नदोष की वजह से स्ट्रेस और चिंताए बढ़ना शुरू हो जाती है।
  • थकान भी ज्यादा महसूस होने लगती है।
  • स्वप्नदोष की वजह से आत्मविश्वास में भी कमी आती है और साथ ही बॉडी में खून की कमी भी हो जाती है।
  • कई बार स्वप्नदोष की वजह से अंडकोष में भी दर्द का आभास होता है।

स्वप्नदोष से राहत पाने के लिए कुछ उपचार

  • अगर आपको भी स्वप्नदोष की समस्या है तो रात को सोने के पहले गर्म दूध न पिए।
  • सोने के तुरंत पहले खाना न खाए।
  • स्वप्नदोष की समस्या राहत पाने के लिए सुबह ठंढे पानी से नहाये।
  • हफ्ते में 3 बार सेक्स ज़रूर करे और अगर आपका पार्टनर न हो तो हस्थमैथुन करे।
  • स्वप्नदोष से राहत चाहते है तो दिन भर के लिए अपने आप को बिजी रखे और हो सके तो रात को सोने के पहले तक बिजी ही रहे।
  • सुबह उठ कर वर्कआउट करे या फिर योग करना स्टार्ट कर दें। इस सब से स्वप्नदोष से मुक्ति मिल जायेगी ।
  • स्वप्नदोष की समस्या के लिए अबसे अच्छा व्यायाम केगेल एक्सर्साइज़।
  • रात को कोशिश करे की आप सीधे ही सोए।
  • गुप्तांग के आस पास बालो को बढ़ने न दें ।
  • एडल्ट कंटेंट वाली बुक्स और मूवीज न देखे।

इस ऊपर दिए लेख में हमने आपको बताया स्वप्नदोष के बारे में जो समान्य तौर पर होता है लेकिन अगर किसी को इसकी समस्या है तो ऊपर दिए कुछ उपचार को ज़रूर ट्राय करे जिससे की आपको फायदा ज़रुर होगा।