आँखों की रोशनी बढाने के लिए अपनाए ये घरेलू उपचार

आँखों की रोशनी बढाने के लिए अपनाए ये घरेलू उपचार

आँखे हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है| इस दुनिया को देखने का माध्यम केवल आँखे ही है| अगर आँखे नहीं हो तो जीवन अधूरा सा लगता है| पहले तो ऐसा होता था की उम्र के बढ़ने के साथ आँखों की रौशनी कम होती थी लेकिन आजकल तो छोटे छोटे बच्चों को ही चशमा लग जाता है|

हमारे शरीर को अपर्याप्त आहार मिलने के कारण हमारे आँखों की रौशनी कम हो जाती है| इसके अतिरिक्त हमारी गलत जीवन शैली भी इसके पीछे का एक कारण है| आजकल के ज्यादातर काम हम कंप्यूटर पर करते है| लगातार काम करने की वजह से आँखों की मांशपेशियों पर दबाव पड़ता है और आँखे कमजोर होने लगती है|

इसलिए लगातार कम्प्यूटर्स और टीवी के सामने नहीं बैठना चाहिए| चिकित्सक भी यही कहते है की लगातार स्क्रीन पर नजर नहीं होना चाहिए| हर एक घंटे में ब्रेक लेते रहना चाहिए| इसलिए बिच बिच में आँखों को घुमाए, 10 फ़ीट की दुरी पर देखे आदि|

आँखे बहुत ही कोमल होती है, इसलिए इसका सही तरह से ख्याल रखा जाना जरुरी है| आँखों की नजर कमजोर होते ही आँखों में दर्द, आँखों से पानी आना, धुंदला दिखाई देना आदि शिकायत होती है| आँखों की देखभाल के लिए आइये जानते है  Home Remedies to Improve Eyesight.
 

Home Remedies to Improve Eyesight: कमजोर नजर के लिए उपाय

 

Home Remedies to Improve Eyesight

  आँखों की रौशनी बढ़ाने के लिए घरेलू उपचारों को जानने से पहले क्यों न हम पहले आँखों की नजर कम होने के कारणों को जान ले| ताकि हम जल्द से जल्द अपनी आँखों को स्वस्थ रख सके|
  1. गलत जीवनशैली
  2. किसी तरह की बीमारी
  3. पौष्टिक आहार की कमी
  4. बहुत ज्यादा देर तक टीवी देखना
  5. मोबाइल और कंप्यूटर का अधिक प्रयोग
 

आँखों की रौशनी बढ़ाने के घरेलू उपाय:-

 

बादाम, मिश्री एवं सौंफ का चूर्ण

बादाम, मिश्री एवं सौंफ, तीनो का चूर्ण आँखों की रौशनी बढ़ाने में बहुत फायदेमंद है| कुछ महीने प्रतिदिन कुछ इन तीनो से बना चूर्ण बनाकर मुंह में रखें और इसमें राल घुलने तक इसे मुंह में ही रहने दे| उसके बाद इसे धीरे धीरे खा लें| आपको ऐसा सोने से पहले हर रोज करना है| इससे आपकी आँखों की कमजोरी दूर हो जाएगी|  

हरी सब्जियों का सेवन

आँखों की रौशनी बढ़ाने के लिए प्रतिदिन हरी सब्जियों का सेवन करे| हरी सब्जियां जैसे की पालक, मेथी आदि खाने से आँखों की कमजोरी दूर होती है|  

गुणकारी आंवला

आँखों की रौशनी बढ़ाने की बात चल रही हो और आंवले का नाम ना आयें, ऐसा कभी भी नही हो सकता| आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप आंवले का जूस निकाल लें| फिर इस जूस में थोड़ा सा शहद मिलाएं| आप इस जूस को सुबह शाम नियमित रूप से सेवन करें|

इसके अतिरिक्त आप आंवले का सेवन कई रूप में जैसे आचार, मुरब्बा, सुपारी आदि के रूप में कर सकते है| यह एक फायदेमंद Home Remedies for Weak Eyesight है|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- दांत दर्द से पाए छुटकारा, जानिए इसके घरेलू उपचार

 

फायदेमंद है त्रिफला

त्रिफला के गुणों के चलते आयुर्वेद में इसका एक अहम स्थान है| यह कई तरह की बीमारी के इलाज में फायदेमंद है| इसमें तीन तत्व आंवला, हरड और बहेड़ा होते है| त्रिफला की मदद से आप अपनी आँखों की रौशनी बढाकर अपने चशमें से निजात पा सकते है| इसके लिए सबसे पहले त्रिफला लें और उसे सुखाकर पीस लें| अब चूर्ण के 1 चम्मच को 1 ग्लास पानी में डाल कर रात भर रख कर सो जाएँ| फिर अगले दिन उस पानी को छान ले और उससे अपनी आँखों को धोए| 1 महीने में आपको खुद फरक नजर आने लगेगा|  

Home Remedies for Eyesight: अन्य उपचार इन्हे भी जाने

  1. रोजाना सुबह शाम अपनी आँखों में ठन्डे पानी के छींटे मारने से आपके आँखे अच्छी होती है और आप फ्रेश महसूस करते है|
  2. पांव के तलवों की नियमित मालिश भी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार है। इसके लिए नारियल तेल या तिल का तेल दोनों इस्तेमाल कर सकते है|
  3. आँखों की समस्या से निजात पाने के लिए आपको पर्याप्त नींद लेनी भी आवश्यक है| वक्त पर सोने और पर्याप्त नींद लेने से आपको आँखों में दर्द की समस्या से निजात मिलता है|
  4. अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करके भी आप अपनी आँखों की रौशनी बढ़ा सकते है| इसके लिए नियमित प्राणायाम, अनुलोम विलोम, शवासन, सर्वांगासन जैसे आसनो को करे|
  ऊपर आपने जाना Home Remedies to Improve Eyesight. आप घरेलू उपायों की मदद से अपने आँखो की रौशनी बढ़ा लेंगे| लेकिन इसके साथ ही यदि आप अपने आँखों की देखभाल करे तो आपको ऐसी दिक्कत ही नहीं आएगी| यदि आप कंप्यूटर और लैपटॉप पर काम करते है तो ऐसे चश्मे का इस्तेमाल करे जो स्क्रीन से निकलने वाली अल्ट्रा वोइलेट किरणों के दुष्प्रभाव से बचाते हैं| इससे आपको लाभ जरूर मिलेगा|
Subscribe to