समर स्पेशल: जानिए स्वाद और सेहत से भरपूर आम पन्ना बनाने की विधि

समर स्पेशल: जानिए स्वाद और सेहत से भरपूर आम पन्ना बनाने की विधि

दिन पर दिन गर्मी बढ़ती जा रही है| ऐसे में सबको कुछ ना कुछ ठंडा पिने का मन करता है| लेकिन बार बार कोल्ड ड्रिंक्स आदि का सेवन सही नहीं है| बाजार में मिलने वाले पेय पदार्थ आपको कुछ देर के लिए राहत तो पंहुचा देते है| लेकिन यह आपके शरीर के लिए अच्छे नहीं है| इससे आपके शरीर को ना ही ऊर्जा मिलती है और ऊपर से नुकसान होता है|

इसलिए गर्मी के दिनों में कच्चे आम से बना पन्ना एक अच्छा पेय है| यह बच्चों और बड़ो दोनों को बहुत पसंद भी आता है| यह एक मज़ेदार और पाचक पेय है| इसे आप जब चाहे तब बनाकर पी सकते है| यह आपके शरीर को ठंडक देता है और लु के प्रभाव से बचाता है|

बहुत कम लोगो को इस बारे में जानकारी है लेकिन इसका नियमित सेवन कोलेस्ट्रॉल में भी फायदेमंद है| जिसके चलते हार्ट अटैक की समस्या भी बढ़ जाती है| इसे बनाना भी बेहद ही आसान है| तो आइये आज हम जानते है Aam Panna Recipe in Hindi.
 

Aam Panna Recipe in Hindi: आम पन्ना विधि और इसके फायदे

 

Aam Panna Recipe in Hindi

  आम का पन्ना बनाना बहुत ही आसान है| कच्चे आम ज्यादा महंगे भी नहीं आते है| एक बार इसे घर पर बनाने के बाद हर कोई इसका मज़ा उठा सकते हैं| आम के गूदे में कुछ रेशा होता है, इससे आपका हाजमा सुधरता है| आइये जानते है Aam Ka Panna Recipe in Hindi:-  

आवश्यक सामग्री:-

  • कच्चे आम -  2-3 (मीडियम आकार के)
  • जीरा पाउडर भुना हुआ - 2 छोटी चम्मच
  • काला नमक - स्वादानुसार (2 छोटी चम्मच)
  • काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • शक्कर -  1/2 - 3/4 कप
  • पोदीना - 20-30 पत्तियाँ
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- समर स्पेशल – गर्मियों का स्वागत करे ठंडी आइसक्रीम के साथ

 

आम का पन्ना बनाने की विधि

आम का पन्ना बनाने के लिए सर्वप्रथम कच्चे आमो को धो ले और छील ले| इसके बाद उनकी गुठलियों से गूदे को अलग करले| इसके गुदे को एक कप पानी में डालकर उबाल ले| इसको उबालने के लिए कुकर में डाले और ढक्कन बंद करके तेज आंच पर 1 सीटी होने तक रुके| इसके बाद गैस बंद करदे| इसके बाद कुकर के ढक्कन को आपको तब तक नहीं खोलना है जब तक उसमे भाप है| पहले भाप को अपने आप पूरा निकलने दे|

जब गुदा उबल जाये तो इस उबले हुए गुदे में चीनी, काला नमक, पुदीने की पत्तियां डाले और अच्छे से पीस ले| फिर इसमें भुना हुआ जीरा पाउडर और काली मिर्च का पाउडर मिलाइये| अब बर्फ के टुकड़े डाले और ठंडा ठंडा सर्वे करे| गार्निशिंग के लिए आप पुदीने की पत्ती का इस्तेमाल कर सकते है|
 

Aam Panna Ke Fadye

  ऊपर बताई गयी विधि से आप आम का पन्ना बना लेंगे| यह बहुत टेस्टी तो है ही साथ ही इसके पिने के फायदे भी है| आइये जाने Aam Panna Ke Fadye:-  
  1. यह बेड कोलेस्ट्रॉल को खत्म करके हार्ट अटैक के खतरे से बचाता है।
  2. इसमें अत्यधिक मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो आपको ब्लड डिसऑर्डर से बचाता है।
  3. यह कई तरह की बीमारियाँ जैसे हैजा, टीबी, एनीमिया आदि में टॉनिक की तरह काम करता है|
  4. आम पन्ना ब्लड सेल्स को फ्लेक्सिबल बनाने में मददगार करता है और नए ब्लड सेल्स बनाने में भी सहायक है|
  5. पसीने के माध्यम से हमारे शरीर से जिंक और सोडियम खत्म हो जाता है| आम पन्ना के सेवन से यह दोनों की आपूर्ति हो जाती है|
  ऊपर आपने जाना Aam Panna Recipe in Hindi. इस विधि के माध्यम से आप घर में ही आम पन्ना बना सकती है और पुरे घर को पिला सकती है| तो अब इंतजार किस बात का जल्दी से ट्राई कीजिये|
Subscribe to