जानिए रक्त कैंसर क्या है? इसके लक्षण और प्रकारों की जानकारी

जानिए रक्त कैंसर क्या है? इसके लक्षण और प्रकारों की जानकारी

दिन प्रतिदिन रक्त के कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है| शरीर में कई प्रकार के कैंसर हो सकते है| जैसे पेट का कैंसर, गले का कैंसर, ब्रैस्ट कैंसर आदि| इनके 100 से अधिक प्रकार होते है| ब्लड कैंसर भी एक प्रकार का कैंसर है जो की खून में होता है| इसमें कैंसर की कोशिकाएं धीरे धीरे खून में फैलने लगती है| यह कोशिकाएं समाप्त नहीं होती है, बल्कि दिन प्रतिदिन और गंभीर रूप लेने लगती है|

रक्त कैंसर तीन प्रकार के होते है| जैसे ल्यूकेमिया, लिम्फोमा और मल्टीपल मायलोमा। रक्त कैंसर से ग्रसित रोगी को बहुत थकान महसूस होती है| थोड़ा सा भी काम करने पर सांस फूलने लगती है| यहाँ तक की ल्यूकेमिक सेल्स (कैंसर कोशिकाएं) यदि पुरे शरीर में फैलती है तो शरीर के अंगो को भी निष्क्रिय कर देती है|

वैसे तो रक्त कैंसर किसी भी उम्र में हो सकता है लेकिन इसके होने का सबसे ज्यादा खतरा 30 साल की उम्र के बाद होता है| यदि इसके लक्षणों को वक्त पर पहचान लिया जाये तो इसका निदान हो सकता है| बार बार संक्रमण होना, बुखार, चक्कर आना, हड्डियों और जोडों में दर्द, रात को अधिक पसीना आना और वजन का कम होना इसके प्रमुख लक्षण है| इसलिए जब भी आपको यह लक्षण दिखाई देते है चिकित्सक को जरूर दिखाना चाहिए| आइये विस्तारित रूप से जानते है Blood Cancer in Hindi.
 

Blood Cancer in Hindi: बार बार संक्रमण हो तो हो सकता है ब्लड कैंसर

 

Blood Cancer in Hindi

  हमारी गलत जीवन शैली, वायु प्रदूषण और मिलावटी खाद्य पदार्थों के अत्यधिक सेवन से यह कैंसर होने की संभावना होती है| लेकिन इसके लक्षणों का यदि समय पर पता चल जाये तो रोगी पूरी तरह ठीक हो सकता है| तो आइये जानते है Blood Cancer Symptoms:-  
  1. रात के समय में अत्यधिक पसीना आना
  2. हड्डियो व जोड़ों में दर्द बना रहना|
  3. वजन का एकदम से घट जाना|
  4. बार बार संक्रमण होना।
  5. आंतो व ग्रंथियों के आकार का बढ़ना
  6. बार बार चक्कर आना, मितली आना और सामान्य रक्त स्राव|
  7. बुखार आना व ठंड लगना।
  8. पेट में दर्द विशेष रुप से पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द।
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- दिल को दुरुस्त रखने के लिए इन बातों का रखें ख्याल

 

Types of Blood Cancer: रक्त कैंसर के प्रकार

 

ल्यूकेमिया रक्त कैंसर

व्यक्ति जब ल्यूकेमिया रक्त कैंसर से ग्रसित हो जाता है तो कैंसर के सेल्स शरीर के रक्त बनाने की प्रक्रिया में रुकावट पैदा करने लगते है| यहाँ तक कि इसमें रक्त के साथ-साथ अस्थि मज्जा पर भी हमला होता है| इस वजह से इसमें खून की कमी होना, हड्डियों में दर्द और चक्कर आना जैसी समस्या देखने को मिलती है|

इस कैंसर का पता रक्त की जांच द्वारा लगता है| इसमें रक्त कोशिकाओं को गिना जाता है। इसके इलाज के लिए रेडिएशन व किमोथेरेपी का इस्तेमाल किया जाता है|
 

लिंफोमाज ब्लड कैंसर

लिंफोमाज ब्लड कैंसर की यदि हम बात करे तो इसके लक्षण ट्यूमर की जगह व आकार पर निर्भर करते हैं। यह कैंसर सफेद रक्त कोशिकाओं को प्रभावित कर लिम्फोसाइट्स में होता है। इस कैंसर के शुरुआत में पेट, गर्दन, भुजाओ आदि जगह सूजन होने लगती है| इसके इलाज के लिए रेडिएशन व कीमोथेरपी का इस्तेमाल किया जाता है|  

मल्टीपल मायलोमा रक्त कैंसर

वैसे तो रक्त कैंसर किसी भी उम्र में होता है| लेकिन मल्टीपल मायलोमा रक्त कैंसर के शिकार ज्यादातर बुजुर्ग लोग ही होते हैं। इसमें सफेद रक्त कोशिकाओं के एक प्रकार प्लाजमा प्रभावित होते हैं। इसके इलाज के लिए रेडिएशन, किमोथेरेपी व अन्य दवाओं का प्रयोग किया जाता है।  

Causes of Blood Cancer: रक्त कैंसर के कारण

  1. यदि आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है तो आपको रक्त कैंसर हो सकता है।
  2. किसी विशेष प्रकार के संक्रमण से ग्रसित होने पर रक्त कैंसर होने की संभावना बढ़ सकती है।
  3. यदि किसी व्यक्ति का एचआईवी संक्रमण के कारण प्रतिरोधक तंत्र प्रभावित होता है| तो रक्त कैंसर का खतरा हो सकता है।
  4. इसके अतरिक्त किसी अन्य प्रकार के कैंसर के इलाज के लिए यदि रेडिएशन थेरेपी की हाई डोज लिया गया हो तो भी रक्त कैंसर हो सकता है|
  ऊपर आपने जाना Blood Cancer in Hindi. हमें हमेशा अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहिए| इसके लिए अपने जीवन में नियमित व्यायाम और संतुलित आहार का सेवन जरूर करना चाहिए|
Subscribe to