वजन घटाने में मददगार है जीरा, जानिए इसके अन्य लाभ

वजन घटाने में मददगार है जीरा, जानिए इसके अन्य लाभ

आप सभी ने जीरे का नाम तो सुना ही होगा| यह एक सुगन्धित मसाला है जिसका इस्तेमाल आमतौर तड़का देने के लिए किया जाता है| यह कई सारे भारतीय व्यंजनों में इस्तेमाल होता है| चाहे बाहर मिलने वाली चटपटी चाट हो या घर में बनने वाली दाल, जीरे के बिना इनका स्वाद अधूरा सा लगता है|

अंग्रेजी में जीरे को क्यूमिन कहा जाता है। इसका वानस्पतिक नाम क्यूमिनम सायमिनम है। इसकी फसल साल भर रहती है| यह मुलायम एवं चिकनी त्वचा वाला हर्बेशियस पौधा है। सफ़ेद जीरे का प्रयोग जहां दाल-सब्जी छौंकने के काम आता है वही शाह जीरे का उपयोग खासतौर पर दवा के रूप में किया जाता है|

जीरा दिखने में सौंफ की तरह दीखता है| जीरे में कई पोषक तत्व जैसे की फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन सी मौजूद होता है| जीरा आयरन का अच्छा स्त्रोत है, यह शरीर में खून की कमी को दूर करता है| इतना ही नहीं यह मोटापा घटाने के में भी मददगार है|

हम भले ही इसका इस्तेमाल केवल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए करते है लेकिन यह हमारी सेहत को भी कई फायदे देता है| जीरा एक घरेलू औषधि है जिसे कई छोटी-छोटी बीमारियों में इस्तेमाल कर सकते हैं| आइये जानते है Jeera Benefits in Hindi.
 

Jeera Benefits in Hindi: जीरे में छुपे है कई सेहतमंद फायदे

 

Jeera Benefits in Hindi

  कई रोगों में जीरे का उपयोग दवा के रूप में किया जा सकता है। यहाँ पढ़िए Jeera in Hindi और जानिए की यह किन किन रोगों के उपचार के लिए उपयोगी है:-  

शरीर से विषैले पदार्थ हटाए

हमें स्वस्थ और सुन्दर दिखने के लिए हमारे शरीर का साफ़ होना जरुरी है| लेकिन कई कारणों से हमारे शरीर में गन्दगी आ जाती है, जो की फुंसियों आदि के रूप में बाहर निकलती है| लेकिन यदि जीरे का सेवन किया जाये तो शरीर की शोधन करने की प्रक्रिया तेज हो जाती है| जिसके चलते आपकी त्वचा साफ और सुंदर बनी रहती है।

शरीर के शोधन के अतिरिक्त इसमें मौजूद विटामिन E के कारण भी यह त्वचा को स्वस्थ रखने में बहुत कारगर होता है। इसमें एंटी फंगल गुण मौजूद होते हैं जो त्वचा को इंफेक्शन से बचाते है|
 

भूख बढ़ाने में मददगार

जिन लोगो को भूख ना लगने की समस्या है उन्हें जीरे का सेवन जरूर करना चाहिए| यह भूख बढ़ाने में सहायक होता है| इसे खाने से भूख ही नहीं बढ़ती है। बल्कि डकार, चक्कर और दस्त में भी लाभ होता है। इसका प्रयोग करने के लिए
  1. आंवले की गुठली निकाले और पीसकर भून लें। फिर उसमें थोड़ा सा जीरा, अजवाइन, सेंधा नमक और थोड़ी-सी भुनी हुई हींग मिलाकर गोलियां बना लें। इसका सेवन आप दिन में कभी भी कर सकते है|
  2. यदि आपको खाना खाने का मन नहीं करता हो तो जीरे को भूनकर अनार के रस के साथ ले| इससे आपको खुलकर भूख लगने लगती है और सेहत भी ठीक बनी रहती है।
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिये छोटी सी लौंग (क्लोव) के आश्चर्यजनक फायदे

 

मोटापा कम करे

आज के समय में कई लोग मोटापे की समस्या से परेशान है| यदि आप भी अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान है तो जीरा Weight Loss करने में आपकी मदद कर सकता है| इसके लिए भुनी हुई हींग, काला नमक और समान मात्रा में जीरा लेकर चूर्ण बना ले| इसे 1-3 ग्राम की मात्रा में दिन में दो बार दही के साथ लेने से मोटापा कम होता है|  

त्वचा को नर्म और उजला बनाए

जीरे के मदद से त्वचा को नर्म और चमकदार भी बनाया जा सकता है| इसके लिए आप जीरे से बने फेसपैक का इस्तेमाल करना चाहिए| सबसे पहले जीरा का पॉवडर बना ले, इस पाउडर में थोड़ी सी हल्दी और शहद डाले| इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सूखने तक रखना होता है। इससे त्वचा चमकदार होती है|  

Cumin Health Benefits: अन्य फायदे इन्हे भी जानिए

  1. यदि आपको अम्लपित्त या एसिडिटी की समस्या है तो जीरा, धनिया और मिश्री तीनों को बराबर मात्रा में मिलाकर पीस लें| फिर इस चूर्ण की 2-2 चम्मच सुबह-शाम सादे पानी के साथ ले|
  2. जीरे को अपने तेल में थोड़ा गर्म करके इस गुनगुने तेल से सिर पर मालिश कीजिए| इस तरह आप रूसी से छुटकारा पा सकते है|
  3. इसमें एंटीसेप्टिक तत्व भी मौजूद होते है। जिससे यह सर्दी-जुकाम से राहत दिलाने में मदद करता है| सीने में जमे हुए कफ को बाहर निकालने के लिए जीरे को पीसकर फांक लें।
  4. थायराइड (गले की गांठ) में भी यह फायदेमंद है| इस्तेमाल के लिए एक कप पालक का रस और एक चम्मच शहद और चौथाई चम्मच जीरा पाउडर तीनो मिलाकर सेवन करने से फायदा मिलता है|
  5. जीरे में आयरन भी प्रचुर मात्रा में होता है इसलिए इसके सेवन से खून की कमी नहीं होती है| यह रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है तथा शरीर में ऑक्सीजन को सभी हिस्सों में पहुंचाने का कार्य करता है|
  ऊपर आपने जाना Jeera Benefits in Hindi. जीरे का इस्तेमाल केवल इसके अच्छे स्वाद के कारण ही नहीं बल्कि इसमें मौजूद बेमिसाल गुणों को देखते हुए भी करना चाहिए|
Subscribe to