जानिए झुर्रियां दूर करने के लिए फायदेमंद व्यायाम और घरेलू उपचार

जानिए झुर्रियां दूर करने के लिए फायदेमंद व्यायाम और घरेलू उपचार

ज्यादातर महिला का यह सोचना होना है की वो अपनी उम्र से कम की दिखे| लेकिन त्वचा पर होने वाली झुर्रियां उनकी उम्र समय से भी ज्यादा बढ़ा देती हैं। दरहसल हमारी त्वचा को प्रतिदिन तनाव, धूप, धूल-मिट्‌टी, आदि चीजों का सामना करना पड़ता है। इन् सभी चीजों और त्वचा की उचित देखभाल न करने से उम्र के पहले ही चेहरे पर झुर्रियों पड़ जाती हैं।

इन्हें छिपाने के लिए महिलाये कई तरह के कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल करती है| लेकिन एक वक्त बाद इन्हें आप कॉस्मेटिक्स की मदद से भी नहीं छुपा सकती है| यह दिन पर दिन बढती जाएगी इसलिए इन्हें छिपाने के बजाय आपको इन्हें हटाने का प्रयास ही करना चाहिए|

यदि आप सोच रहे होंगे की अब इसके लिए आपको महंगे महंगे प्रोडक्ट्स खरीद के लाने पड़ेंगे तो ऐसा नहीं है| इसके लिए हम आपको कुछ ऐसे तरीकों की जानकारी दे रहे हैं जिनसे आप बहुत कम पैसो में झुर्रियों को हटा सकेंगे| तो आइये जानते है Wrinkle Treatment in Hindi.
 

Wrinkle Treatment in Hindi: झुर्रियां दूर करने के आसान उपाय

 

Wrinkle Treatment in Hindi

 

फायदेमंद पपीता

झुर्रियो को कम करने के लिए पके हुए पपीते का टुकड़ा काटकर मसलकर चेहरे पर लगाएँ और फिर कुछ देर बाद नहा ले| नियमित कुछ दिनों तक ऐसा करने से चेहरे की झुर्रियाँ बहुत कम हो जाती है| पपीता आपके चेहरे के लिए इतना फायदेमंद है की इसे लगाने से आपके चेहरे के धब्बे, व मुहासे मिटकर चेहरे की रंगत बढ़ जाती है|  

गुणकारी चंदन फेसपैक

झुर्रियों को हटाने में चंदन पाउडर बहुत फायदेमंद घरेलू उपचार है| काफी समय से इसका उपचार सोंदर्य प्रशाधन के रूप में किया जा रहा है| यह त्वचा को टाइट रखता है, जिससे झुर्रिया दूर होती है| यह त्वचा से मुहांसे भी दूर करता है| इसका प्रयोग करने के लिए चंदन पाउडर में गुलाबजल डाले और चेहरे पर लगाएं| 10-15 मिनट रखने के बाद पानी से धो ले| इससे टैनिंग की समस्या भी दूर होती है|  

झुर्रियाँ दूर करने के व्यायाम

कुछ व्यायाम की मदद से भी आप चेहरे की झुर्रिया दूर कर सकते है| पुरे चेहरे से फाइन लाइन्स हटाने के लिए मूह से फूँक मारते हुए अपने गालो को फुलाए और पेट पिचका लें| इसके बाद नाक से सांस लें| ऐसा दिन में 3 बार 15 से 20 बार करें|  

 आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए त्वचा के दाग धब्बे दूर करने के प्रभावी घरेलू उपचार

 

खीरा ककड़ी

आँखो के छोर की रेखाएँ दूर करने के लिए खीरा एक फायदेमंद Home Remedy for Wrinkles है| इसके प्रयोग के लिए खीरे के टुकड़े को काटकर आँखो के उपर व नीचे लगा लें व कुछ देर पश्चात लेट जाएँ| ऐसा कुछ दिन तक करने पर झुर्रियाँ खत्म हो जाती हैं| इस प्रयोग को हफ्ते में दो बार करे|  

नियमित दूध का सेवन करें

त्वचा से झुर्रिया हटाने के लिए ना केवल बाहरी तौर से बल्कि अंदरूनी रूप से भी ध्यान देना जरुरी है| इसके लिए रोजाना दूध पिए| दूध ना केवल आपकी त्वचा को बुढा होने से रोकता है बल्कि हड्डियों को भी मजबूत करता है|  

अन्य तरीके इन्हें भी जानिए:-

  1. हमेशा मुस्कुराने व खुल कर हँसने की आदत डालें| जितना हो सके मानसिक तनाव, चिंता और थकावट से बचे|
  2. त्वचा से झुर्रियाँ दूर करने के लिए नियमित अंकुरित चने खाएँ| इनमें विटामिन ई मौजूद होता है जो झुर्रियाँ मिटाने में सहायक होता है|
  3. नियमित खाली पेट एक चम्मच शहद में बारीक कटा अदरक डालकर खाएं। इससे आप लंबे समय तक झुर्रियों से दूर रहेंगे। और आपको गैस की समस्या से भी राहत मिलेगी|
  4. त्वचा को कभी भी रूखा न रहने दें| इसके लिए मलाई या माइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। जितना हो सके चेहरे के लिए हमेशा ग्लिसरीनयुक्त साबुन का प्रयोग करें।
  5. नियमित रूप से रात में बादाम के तेल से चेहरे की मालिश करें। बादाम का तेल भी झुर्रियां हटाने में सहायक होता है। इस तेल से आँखों के निचे के काले घेरे भी कम होते है|
  6. कच्चे दूध में चावल का आटा, हल्दी पाउडर मिलाकर और टमाटर के रस का पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं।  सूखने के लिए कुछ देर रहने दे और बाद में नर्म हाथों से अच्छी तरह धोएं। इससे त्वचा टाइट रहती है।
  7. अनानास में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो की झुर्रियों वाली त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है| इसका प्रयोग करने के लिए अनानास के पल्प को 10 मिनट तक चेहरे पर लगाएं और फिर चेहरा धो दें। आप चाहे तो अनानास का रस भी इस्तेमाल कर सकते है|
  ऊपर आपने जाना Wrinkle Treatment in Hindi. इन तरीको से आप झुर्रियो से निजात पा सकते है| ऊपर दिए गए तरीको को फॉलो करने के साथ साथ आपको भरपूर नींद लेना है, धुप से अपना बचाव करना है और धूम्रपान करने से बचना है| इन सभी तरीको से आप खुबसूरत चेहरा पा सकते है|

 

Subscribe to