कमर दर्द से परेशान है तो करें सेतुबंधासन का नियमित अभ्यास

कमर दर्द से परेशान है तो करें सेतुबंधासन का नियमित अभ्यास

योग आसनों का अभ्यास हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है| हर आसन हमारे शरीर को अलग अलग फायदे देता है| सेतुबंधासन भी हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है| यह एक ऐसा आसन है जो पुरे शरीर को लाभ पहुँचाता है| और इसकी सबसे बड़ी खासियत यह की यह कमर दर्द से राहत पहुंचाता है|

रोजमर्रा की जिंदगी में कमरदर्द तो बहुत ही आम है, जो कई लोगो को होता है, यदि आप इस आसन का नियमित अभ्यास करते है तो आपकी कमरदर्द की समस्‍या जड़ से खत्म हो जाती है| इससे होने वाले और भी कई लाभ है जिन्हे हम आज के इस लेख में जानेंगे|

जिस आसन में शरीर की आकृति सेतु के समान हो जाती है, उसको सेतुबंधासन कहा जाता है। कई लोग इसे ब्रिज पोज़ के नाम से भी जानते है| यह आसन आपके लीवर को मजबूत बनाने में मदद करता है और पैं‍क्रियाज की समस्या को जड़ से ख़त्म करता है| इस आसन की क्रिया विधि और लाभ जानने के लिए पढ़िए Setu Bandhasana in Hindi.
 

Setu Bandhasana in Hindi: जानिए सेतुबंधासन की विधि और लाभ

  Setu Bandhasana in Hindi   सेतुबंधासन करने के लिए सर्वप्रथम पीठ के बल लेट जाएं| लेटने के लिए एक आसन या चटाई का प्रयोग करे| लेटने के बाद अपने हाथों को शरीर के बराबर में सटाकर रखिए, हथेली जमीन की तरफ हो और दोनों बाजू सीधी होना चाहिए|

अब अपने दोनों पैरों के घुटने को इस तरह मोड़े की पैर के तलवे जमीन से लग जाएं। इसके पश्चात सांस ले, कुछ पल के लिए सांस रोकें और धीरे-धीरे कमर को जमीन से ऊपर उठाने की कोशिश करे| आपको कमर को इतना ऊपर उठाना है कि छाती ठुड्डी को छूने लगे। इसके अतिरिक्त बाजुओं को भी कोहनी से मोड़ें और हथेलियों को कमर से नीचे सहारे के समान लगाकर रखे| आपकी उंगलियों का रुख बाहर की तरफ होना चाहिए।

ऐसा करने से कमर और शरीर का भार आपकी कलाइयों और हथेलियों के ऊपर आएगा। इस वक्त सांस को सामान्य करले और धीरे धीरे निचे आ जाइये| कुछ देर शवासन में आराम करें और क्रिया को 4 से 5 बार करे|  यदि आप योग के लिए नए हो तो ऊपर दी गयी क्रिया आपके लिए काफी है| लेकिन यदि आप इसमें परिपूर्ण है तो इसके आगे की भी एक स्टेप कर सकते है| सबसे पहले तो अपने दोनों पैरों को आगे की ओर सरकाते जाएं| आपको ऐसा तब तक करना है जब तक घुटने सीधे हो जाये और पैर का तलवे जमीं से लगे| अपने दोनों पैरों को आपस में मिलाकर रखना है और इस स्तिथि में 15 से 20 सेकंड तक रुके|

आपको कमर के निचले हिस्से और रीढ़ पर खिंचाव को महसूस होगा| अंत में वापस आने के लिए फिर से घुटने को मोड़े। हथेलियों को कमर के नीचे से हटाएं, और सांस छोड़ते हुए बेहद ही आराम से कमर को निचे लाये ताकि कमर को किसी प्रकार का झटका ना लगे| अपने बाजु और पैरो को भी सीधा करले|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- पेट तथा श्वसन रोगों में फायदेमंद है मत्स्यासन योग, जाने अन्य फायदे

 

Setu Bandhasana Benefits in Hindi सेतुबंधासन के लाभ

  1. थाइरॉइड के रोगियों को भी Bridge Pose को करने के कई फायदे है|
  2. इस आसन को करने से कब्ज की समस्या दूर होती है और भूख भी खुलकर लगती है।
  3. जो चक्रासन नहीं कर पाते है, वे इस आसन को करके चक्रासन के लाभ पा सकते है|
  4. कमर, उदर रोग, स्लिप डिस्क इन सभी आसनो में सेतुबंधासन विशेष लाभप्रद है।
  5. सेतुबंधासन का अभ्यास करने से मेरुदण्ड लचीला बनता है और पेट के रोग भी दूर होते है|
  6. जो लोग मोटापा कम करना चाहते है उन्हें यह आसन जरूर करना चाहिए| यह कमर की चर्बी को घटाने का अच्छा तरीका है|
  7. सेतुबंधासन का अभ्यास कमर की मासपेशियों को मजबूत करके रक्तसंचार बढ़ाता है| इससे कमर दर्द की समस्या से निजात मिलता है|
  ऊपर आपने जाना Setu Bandhasana in Hindi. इस आसन को करने के कई फायदे है| लेकिन इस आसन को सावधानी पूर्वक करे और योग शिक्षक के देखरेख में करे| आसन में जाते व आते समय जल्दबाजी न करें। और यदि आपको गर्दन दर्द की समस्या है तो इसका अभ्यास न करें।
Subscribe to