त्वचा को खूबसूरत और आकर्षक बनाने के लिए प्रभावी घरेलू नुस्खे

त्वचा को खूबसूरत और आकर्षक बनाने के लिए प्रभावी घरेलू नुस्खे

सुन्दर दिखने की चाहत हर किसी को होती है| इसके लिए लोग ब्यूटी पार्लर्स की तरफ रुख लेते है| लेकिन हर किसी के साथ पॉसिबल नहीं होता है की वो महंगे महंगे ट्रीटमेंट ले| यदि आप भी खूबसूरत दिखना चाहती है तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है| आप घर पर ही त्वचा की देखभाल करके सुन्दर दिख सकती है|

आज के वक्त में सुंदरता का मापदंड केवल गोरी त्वचा नहीं है| आपकी त्वचा का बेदाग़ और ग्लोइंग होना भी जरुरी है| कुछ घरेलू उपचारों की मदद से आप यह सब पा सकते है| बस जरुरी है की आप अपनी त्वचा का अच्छे से ख्याल रखे|

आपने देखा होगा की मनुष्य का चेहरा ही उसके व्यक्तित्व को बयां करता है| शायद यही वजह है की महिला अपने चेहरे की त्वचा का बहुत ख्याल रखती है| इसलिए आज हम आपको बता रहे है Home Remedies for Beautiful Skin, जिसकी मदद से आप कुछ ही दिनों में दिव्य निखार पा सकते है|
 

Home Remedies for Beautiful Skin: स्वस्थ- सुंदर त्वचा पाने के उपाय

 

Home Remedies for Beautiful Skin

 

मुंहासे दूर करने के लिए नींबू और सेब का रस

तैलीय त्वचा के कारण, या फिर त्वचा की ठीक तरह से देखभाल ना कर पाने के कारण चेहरे पर मुहांसे होने लगते है| इनसे निजाद पाने के लिए 5-6 चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच सेब का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक लगा कर रखे और बाद में ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। इससे धीरे धीरे मुहांसों की समस्या ठीक हो जाएगी|  

झुर्रिया से निजात दिलाये सौंफ

झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए सौंफ एक अच्छा विकल्प है| इसका प्रयोग करने के लिए इसे पानी में अच्छी तरह से उबालें। इसे आपको तब तक उबालना है जब तक पानी गाढ़ा ना हो जाये| जैसे ही यह गाढ़ा हो जाये थोड़ी सी मात्रा में शहद मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर लगाए| चेहरे पर लगाने के 10-15 मिनट बाद इसे धो ले| इससे चेहरे की झुर्रिया दूर हो जाएगी और चेहरे पर चमक आएगी| झुर्रियों से निजात पाने के और तरीके जानने के लिए पढ़े Wrinkle Treatment in Hindi.  

ऑयली त्वचा के लिए फायदेमंद अंडा

त्वचा से ऑयलीनेस कम करने के लिए एक चम्मच अंडे का सफेद भाग, एक चम्मच निम्बू का रस और एक चम्मच शहद को मिलाकर पेस्ट बना लें| अब 10-15 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगाएं और ऑयली त्वचा से छुटकारा पाए|  

आप यह भी पढ़ सकते है:- बढ़ती उम्र को कहें अलविदा, जानिए त्वचा को जवां बनाने के उपाय

 

गोरी त्वचा पाने के लिए उबटन

कुछ घरेलु उबटनों का प्रयोग करके आप गोरी त्वचा पा सकते है|

हल्दी: त्वचा की रंगत को निखारने के लिए हल्दी का उपयोग प्राचीन समय से किया जा रहा है| इसका प्रयोग करने के लिए चुकी भर हल्दी ले, 1 चम्मच बेसन और थोड़ी से मलाई| इन सबको मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना ले| इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाए और साफ़ पानी से चेहरा धो ले| यह एक फायदेमंद Home Remedies for Fair Skin है.
 
बादाम: बहुत कम लोग यह जानते है लेकिन बादाम भी रंगत निखारने का काम करती है| इसका प्रयोग करने के लिए 5-6 बादाम को पानी में भिगाकर रख दे| अब इसे छीलकर पेस्ट बना ले| इस पेस्ट में शहद मिलाकर, पैक की तरह लगाए|
 

चेहरे से टैन हटाने के लिए बेकिंग सोडा

धुप का त्वचा से संपर्क होने पर त्‍वचा पर टैन हो जाता है| टैनिंग के कारण त्वचा काली पड़ जाती है| लेकिन चेहरे से टैन हटाना कोई मुश्किल काम नहीं है। इसके लिए आपको सबसे पहले स्‍क्रब करने की जरुरत है| सबसे पहले एक छोटा चम्‍मच नमक, आधा छोटा चम्‍मच बेकिंग सोडा, एक छोटा चम्‍मच शहद ले और इसे अच्‍छे से मिला लीजिए। इस पेस्‍ट को चेहरे पर 5 मिनट तक अच्‍छे से लगायें फिर पानी से चेहरे को धो लें। इसके बाद पपीते का एक टुकड़ा लेकर चेहरे पर मसाज करे और पानी से चेहरा धो ले|  

दाग धब्बे दूर करे पपीता

पपीते में एंजाइम होता है जो की आपके चेहरे के दाग धब्बे कम करने में मदद करता है| इसके लिए पपीते का उपयोग करे| इसके गूदे को निकालकर चेहरे पर लगाए| 15 मिनट रखने के बाद धो ले|  

चेहरे पर लालिमा लाये गुलाब

चेहरे पर लालिमा लाने के लिये कच्चे दूध में गुलाब की पंखुरियों से बना पेस्ट डाले| कुछ देर उससे मुंह पर मालिश करें और सूखने के लिए रख दे| कुछ ही दिनों में चेहरा फूल की तरह खिल जायेगा|  

त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए पानी

दिन में कम से कम आठ से दस ग्लास पानी रोजाना पिएं| इससे शरीर डीटॉक्सिफाई होगा और त्वचा सेहतमंद रहेगी| गर्मी हो या सर्दी, हर मौसम में पानी पीना सेहत के लिए लाभदायक है। पानी शरीर में तरल पदार्थ के साथ संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। शरीर में पानी की मात्रा पर्याप्त होने पर त्वचा भी मुलायम रहती है और रखी नहीं पढ़ती|   ऊपर आपने जाना Home Remedies for Beautiful Skin. ऊपर दिए गए तरीकों को अपनाकर आप भी खूबसूरत त्वचा पा सकती है|