ग्रीन टी (हरी चाय) पीने से होते है यह नुकसान

ग्रीन टी (हरी चाय) पीने से होते है यह नुकसान

हरी चाय अर्थात ग्रीन टी को हम सभी एक स्वास्थ्यवर्धक पेय के नाम से जानते है| ज़ीरो कैलोरी होने के कारण इसकी मांग हर जगह बढ़ गयी है| वजन घटाने से लेकर इसके कैंसर से बचाव आदि फायदों को देखते हुए इसकी लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है|

हरी चाय कमीलया सिनेंसिस नाम पत्तियों से बनती है| लेकिन अन्य चाय के बिलकुल विपरीत इसका ऑक्सीकरण नहीं किया जाता है, बल्कि इसे सूखे पत्तो से बनाया जाता है|

ग्रीन टी पीना तो इन दिनों कई लोगो की आदत बन चूका है| अपनी हेल्थ और फिटनेस पर ध्यान देने वाले लोग, ख़ासतौर पर जो अपना वज़न कम करना चाहते हैं वे इस हर्बल चाय को अपनी डायट में जरूर शामिल करते हैं।

कम प्रसंस्करण के कारण ग्रीन टी, एंटी ऑक्सीडेंट और पॉलीफेनॉल्स से भरपूर होती है, जिनके कई फायदे होते है| लेकिन इतने सारे फायदों के साथ साथ इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी है| आइये आज के इस लेख में जानते है Green Tea Side Effects in Hindi.
 

Green Tea Side Effects in Hindi: ग्रीन टी के साइड इफेक्ट्स

 

Green Tea Side Effects in Hindi

 

खाली पेट लेने पर हो सकती है परेशानी

यदि आप दिन में कई बार ग्रीन टी पीते है तो इस संख्या को घटाकर केवल दो बार करदे। इसके अतिरिक्त खाली पेट इसे ना पिए| ख़ाली पेट ग्रीन टी पीने से एसिडिटी की शिकायत हो सकती है। इसलिए इसे लेने के बजाय सुबह के वकत खाली पेट एक गिलास गुनगुना निम्बू पानी या सौंफ का पानी पीने की आदत डालें। इससे आपका पाचन सुधरेगा और शरीर के अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकल जायेंगे|  

इसमें मौजूद कैफीन बन सकता है बीमारियों का कारण

वैसे तो कैफीन खासकर कॉफ़ी में पाया जाता है| लेकिन ग्रीन टी में भी लगभग 24 से 45 mg कैफीन पाया जाता है| ग्रीन टी में मौजूद कैफीन की मात्रा बहुत कम होती है लेकिन यदि दिन में इसे 4 से 5 बार लिया जाये तो कई तरह की बीमारिया हो सकती है जैसे:-  
  • चिंता
  • मधुमेह
  • दस्त
  • कब्ज
  • अनिद्रा
  • आईबीएस
  • अनियमित दिल की धड़कन
  • हार्ट बर्न
  • ट्रेमोर्स
  • स्‍ट्रॉग ग्रीन से हो सकता है पेट ख़राब
  Side Effects of Green Tea  की यदि बात करे तो ज्‍यादा स्‍ट्रॉग ग्रीन टी नहीं पीना चाहिए| इसमें कैफीन और पोलीफिनॉल की मात्रा बहुत अधिक होती है। यह दोनों चीज़े शरीर पर बुरा प्रभाव डालती है। तेज और कड़वी ग्रीन टी पीने से पेट की खराबी, अनिद्रा और चक्‍कर आने जैसी समस्‍या होने का खतरा रहता है|  

एनिमिया होने का खतरा

ग्रीन टी में कैटेकिन मौजूद होता है। जिससे कि शरीर में आयरन की समस्या हो सकती है। दरहसल ये तत्व शरीर में आयरन के अवशोषित होने में दिक्कत उत्पन्न करता है,  ऐसा जब होता है, जब लोग खाने के बाद ग्रीन टी पिते है| इसलिए यदि आपको इसे पीना भी है तो अलग वक्त पर पियें और खाने में विटामिन सी और आयरन दोनों को अधिक शामिल करें।  

आप यह भी पढ़ सकते है:- समर स्पेशल: जानिए स्वाद और सेहत से भरपूर आम पन्ना बनाने की विधि

 

उच्च रक्तचाप और बेहोसी जैसी समस्याए

ऐसा कहा जाता है कि हरी चाय कुछ दवाओं के साथ मिलकर शरीर को नुकसान पहुंचाती है। ऐसी दवाएं जो नर्वस सिस्टम के लिए होती हैं, उनके साथ कभी भी ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए। ऐसा इसलिए होता है की ग्रीन टी में मौजूद कैफीन नर्वस सिस्टम के कार्यों को तेज़ कर देती है, जिससे कि उच्च रक्तचाप और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।  

Green Tea Disadvantages: अन्य नुकसान इन्हे भी जानिए

  1. इसका ज्यादा सेवन करने से इसकी इतनी अधिक आदत पड़ जाती है की अगर यह नहीं मिलती है तो चिड़चिड़ापन होने लगता है|
  2. कैफीन के सेवन के बाद दिमाग़ सक्रिय होता है और नींद भाग जाती है। इसलिए देर रात या सोने से ठीक पहले ग्रीन टी का सेवन न करें।
  3. ग्रीन टी के सेवन से हड्डियों की मज़बूती के लिए कैल्शियम का इस्तेमाल नही हो पाता और वो शरीर से बाहर निकल जाते है। और कैल्शियम की कमी ओस्टियोपोरोसिस का जोखिम बढ़ा सकती है।
  4. हरी चाय एक घंटे से अधिक समय पुरानी ना पिए। यदि आप चाय को लंबे समय के लिए स्‍टोर कर के रखेंगे तो, यह अपने विटामिन और एंटी-ऑक्‍सीडेंट खो देगी। इसके अलावा, इसमें मौजूद जीवाणुरोधी गुण भी समय के साथ कम हो जाते हैं और यह बैक्टीरिया को शरण देना शुरू कर देगी।
  ऊपर आपने जाना Green Tea Side Effects in Hindi. हरी चाय शरीर के लिए अच्छी और स्वास्थयवर्धक होती है। पर इसका अधिक और गलत तरीके से सेवन आपके शरीर को नुकसान पंहुचा सकता है|
Subscribe to