क्या ब्रेकअप ने तोड़ दिया आपका दिल, तो ऐसे संभाले खुद को

क्या ब्रेकअप ने तोड़ दिया आपका दिल, तो ऐसे संभाले खुद को

प्यार का रिश्ता बहुत खास होता है| लेकिन यदि यही रिश्ते में दुरी आ जाये इंसान टूट जाता है| आख़िरकार कोई कर भी क्या सकता है| दिल का मामला होता ही ऐसा है की आप इसके रास्ते जरा से भावुक क्या होते है की आपका दिमाग से कंट्रोल ही चला जाता है|

हर किसी के लिए अपने पहले प्यार को भूल पाना बेहद मुश्किल हैं। और बात जब लम्बे रिश्ते की हो तब तो यह बहुत ही तकलीफ दायक हो जाता है| इसलिए कभी भी किसी से दिल लगाने से पहले बेहतर है की हम अच्छे से जान ले की सामने वाला भी हम्मे दिलचस्पी रखता है या नहीं, तो ब्रेक जैसी चीज़े लाइफ में आएगी ही नहीं|

यदि आपके रिश्ता किसी से अच्छा था, लेकिन फिर भी किसी कारणवश से आपका रिश्ता टूट गया है, तब भी दुखी ना होये| कुछ लोग ब्रेकअप होने के बाद दुनिया से दिलचस्पी ही छोड़ देते है, लेकिन ऐसा कतई ना करे, ब्रेकअप का यह मतलब बिलकुल नही हैं की आप अपनी जिंदगी को ही रोक दें|

हम यही उम्मीद करते है की आपको जिंदगी में ऐसा पल ना देखना पड़े| किन्तु यदि कोई सम्बन्ध ख़राब हो गया है तो उसे खत्म करने में ही समझदारी है| कई बार संबंध ख़राब हो जाता है तब भी हम उसे निभाते रहते है| जिसे निभाने से कोई तात्पर्य नहीं रहता है| ऐसे मुश्किल हालातो में क्या करना चाहिए क्या नहीं, इससे जुडी सारी जानकारी के लिए आइये जानते है Breakup Tips in Hindi.
 

Breakup Tips in Hindi: क्या करें और क्या नहीं करें?

 

Breakup Tips in Hindi

 

कब खुद से ब्रेकअप करना सही है?

यदि कोई लड़की आपको लगातार एवॉयड कर रही है और आपके कॉल्स को उठाने में भी बिलकुल इंट्रेस्ट नहीं ले रही है तो समझ जाइये की वो आपसे दुरी बनाना चाहती है| तो बेहतर होगा की आप उसके पीछे पड़ने के बजाय खुद ही उससे दूरी बना लें|

वही यदि हम लड़को की बात करे तो अगर आपका बॉयफ्रेंड आपसे ज्यादा आपकी सहेली की तारीफें कर रहा है तो यह आपके लिए एक संकेत है| इसका मतलब उसे आपमें दिलचस्पी ख़त्म हो चुकी है| इसके साथ ही यदि वो आपका कॉल उठाना बंद करदे और आपको काम के समय फ़ोन लगाने के वजह से डांटने लग जाये तो समझ लीजिए आपका रिश्ता खत्म होने के कगार पर है| यदि यही सिचुएशन लंबे समय तक बनी रहती है तो Relationship Advice के अनुसार सामने वाला आपको छोड़े और आपको हर्ट हो, इससे अच्छा आप खुद ही उससे दुरी बना ले|
 

ब्रेकअप के बाद खुद को कैसे संभाले 

पहले प्यार को भूलना थोड़ा मुश्किल काम है| लेकिन सामने वाला आपके साथ रहना ही नहीं चाहता है तो उसके बारे में सोच कर खुद निराश ना हो| यहाँ हम आपको कुछ टिप्स बता रहे है जिसकी मदद से आप एक नयी जिंदगी की शुरुआत कर सकते है|  

खुद का मूल्यांकन ना करें

कुछ लोग ब्रेकअप के बाद सोचने लगते है की उनमे कोई खोट है। लेकिन खुद का मूल्यांकन करना गलत है| इससे बेहतर है की आप अपने मन को समझाएं कि वह बेवफा प्रेमी ही आपके प्यार के लायक नहीं था।  

आप यह भी पढ़ सकते है:- क्या एक साथ दो लोगो से प्यार होना मुमकिन है?

 

मन हल्का करने के लिए रो ले

कभी भी टूटे दिल का बोझ मन में ना रखे| अंदर से घुटने के बजाय अपने मन की भावनाओं को बाहर निकाले। मन करे तो रो ले, इससे बहुत राहत मिलेगी| आप चाहे तो मन हल्का करने के लिए अपने किसी अजीज से अपने दिल की बात कह सकते है| हो सकता है की वो इन सब से उबरने में आपकी मदद करदे|  

सोशल मीडिया से भी करदें डिलीट

यह बात आपको शायद थोड़ी बचकानी लग रही होगी| लेकिन जब भी आपका एक्स आपको फ़ेस्बुक पर दिखेगा आपको उसकी यादें और तजा हो जाएगी| इससे बेहतर है कि आप उन्हें अपनी दोस्तों की सूची से निकाल दें। और हां उसे किसी भी तरह के Breakup Sms भेजने से बचे|  

खुद को ना बदले

कुछ लोग ब्रेकअप के बाद खुद में परिवर्तन लाने के लिए बाल कटवाते है, टैटू गुदवाते है आदि| ऐसा करने के बाद व्यक्ति अपने आप को एक नए परिवर्तित इंसान के रूप में देखता है, जो पुराने रिश्ते से सम्बन्ध नहीं रखता। लेकिन यह गलत है यह कार्य आपको कुछ वक्त के लिए ही ऊर्जा से भर सकते है|

इसके अतरिक्त दूसरों को भी पता चलेगा आप परिवर्तन से गुज़र है| इसलिए अपने आपको ना बदले, और अपने करियर पर ध्यान दे| आप बाद में अपनी नयी जिंदगी पर गर्व महसूस करेंगे।
 
ऊपर आपने जाना Breakup Tips in Hindi. यदि आप भी ब्रेकअप के दर्द से गुजर रहे है तो हम आपको यही सलाह देंगे की अपने अतीत को पकड़ के रख कर अपने वर्तमान को बर्बाद ना करें। अपना ध्यान कुछ रचनात्मक कार्यों जैसे संगीत, खाना बनाना आदि में लगाएं।

Subscribe to