Vitamin A Benefits in Hindi: आँखों से लेकर मांसपेशियों के लिए जरुरी विटामिन

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए उचित खान पान और व्यायाम की आवश्यकता होती है। मानव शरीर को सुचारु रूप से चलने के लिए भी खाद्य पदार्थों के सेवन की जरुरत होती है अन्यथा शरीर को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

आपको बता दे कि एक स्वस्थ्य शरीर के लिए विटामिन और मिनरल्स भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। इनकी कमी होने से शरीर कई बीमारियों से ग्रसित हो जाता है।

अलग-अलग विटामिन के द्वारा पूर्ण शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। जैसे की मांसपेशियों की मज़बूती के लिए, हड्डियों के लिए, रक्त में कैल्शियम के स्तर को बनाये रखने के लिये और आँखों के लिए विटामिन ए बहुत ही ज़रुरी होता है।

आज इस लेख के जरिये हम आपको बता रहे है कि विटामिन ए आपके शरीर के लिए कितना आवश्यक होता है। जानते है Vitamin A Benefits.

Vitamin A Benefits in Hindi: जानिए क्यों जरुरी है विटामिन A

विटामिन ए के स्रोत

  • विटामिन A दो प्राथमिक रूपों में पाया जाता है: सक्रिय विटामिन ए और बीटा कैरोटीन। यह आसानी से जल, तेल और वसा में घुलने वाला होता है।
  • गाजर, साग, शकरकंद, हरी सब्जियाँ, धनिया, तरबूज, मकई के दाने, दूध-मक्खन, अंडे-मछली, ब्रोकली, टमाटर में विटामिन ए की प्रचुर मात्रा पायी जाती है।

विटामिन ए की कमी के लक्षण

विटामिन ए सामान्य दृष्टि के लिए आवश्यक होता है, साथ ही उचित रूप से हड्डियों की वृद्धि, स्वस्थ त्वचा, पाचन, श्वसन और मूत्राशय के श्लेष्म झिल्ली की संक्रमण से सुरक्षा करता है।

विटामिन ए की कमी बच्चों के लिए एक गंभीर समस्या हो सकती है क्योंकि विटामिन ए की कमी से गंभीर दृश्य हानि और अंधापन होता है। यह गंभीर बीमारी का खतरा भी बढ़ाता है, और यहां तक कि इसकी कमी से मौत भी हो सकती है। साथ ही बच्चों को डायरिया और खसरा जैसे सामान्य बचपन के संक्रमण से नुकसान भी हो सकता है।

इसके अतिरिक्त

  • आंखों के स्वास्थ्य का खतरा
  • समयपूर्व त्वचा क्षति
  • श्वासप्रणाली में संक्रमण
  • गर्भावस्था के दौरान समस्या

विटामिन ए के स्वास्थ्य लाभ

आँखों के लिए फ़ायदेमंद

  • विटामिन ए फैट सोलुएबल विटामिन होता है जो की आँखों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।
  • विटामिन ए आँखों के लौ कलर विजन और कलर विजन के लिए आवश्यक होता है।
  • इसके सेवन से आँखे स्वस्थ रहती है साथ ही मोतियाबिंद जैसे आँखों के रोग नहीं होते है।
  • एनीमिया को दूर करने के लिए भी इसका सेवन करना अच्छा होता है।
  • आँखों की रौशनी को बढ़ाने के लिए भी यह फ़ायदेमंद होता है साथ ही क्रोनिक ड्राई आईज की समस्या को भी दूर करता है।
  • कोर्नियां डिसऑर्डर में भी विटामिन ए का सेवन करना अच्छा होता है। यह आँखों के रेटिना में पिगमेंट का भी निर्माण करता है।

मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए

  • विटामिन ए मांसपेशियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए बहुत ही आवश्यक माना जाता है। मांसपेशियों को मजबूती देने का कार्य भी विटामिन ए के द्वारा होता है।
  • विटामिन ए के नियमित सेवन से मांसपेशियों को ताकत मिलती है।
  • साथ ही यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करने वाली समस्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए भी जरुरी होता है।

हड्डियों के लिए आवश्यक

  • विटामिन ए का सेवन हड्डियों के लिए बहुत ही जरुरी होता है। यह हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है।
  • हड्डियों को ताकत देने का कार्य भी विटामिन ए के द्वारा ही किया जाता है।

दांतों और मसूड़ों के लिए उपयोगी

  • दांतों और मसूड़ों के लिए विटामिन ए का सेवन करना अच्छा होता है ।
  • इसके नियमित सेवन से दांतों और मसूड़ों में होने वाले रोगों से छुटकारा मिल जाता है।
  • साथ ही इसके सेवन से दाँत और मसूड़े स्वस्थ और चमकदार बने रहते है और उन्हें इससे मज़बूती भी मिलती है।

इम्यूनिटी सिस्टम

  • विटामिन ए के द्वारा इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बनता है। जिससे रोगों से लड़ने में सहायता मिलती है।
  • इम्यूनिटी सिस्टम के मजबूत होने से बीमारियों का खतरा बहुत कम हो जाता है और प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

इसके अन्य लाभ

  • विटामिन ए एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट होता है। जिसके कारण शरीर की कोशिकाओं को फ्री-रेडिकल्स से होने वाली हानि से बचाता है।
  • विटामिन ए मधुमेह, अस्थमा और हृदय रोग के खतरे को दूर करने में सहायक होता है।
  • विटामिन ए का सेवन करने से त्वचा स्वस्थ रहती है। साथ ही स्किन ग्लोइंग दिखने लगती है। इसके अलावा त्वचा रोगों से मुक्ति भी मिल जाती है।
  • भ्रूण के सामान्य विकास और वृद्धि के लिए विटामिन ए बहुत ही आवश्यक होता है।
  • विटामिन ए के सेवन करने से किडनी की पथरी पाउडर के रूप में बाहर आ जाती है और इस समस्या से भी निजात मिल जाता है।
  • विटामिन ए प्रजनन तंत्र में भी सहायता करता है और उचित मात्रा में पुरुषों में स्पर्म का निर्माण करने में भी सहायक होता है।
  • जैसा कि आप जान ही गए होंगे की विटामिन ए शरीर के लिए कितना आवश्यक है। परन्तु आपको बता दे कि इसकी उचित मात्रा में सेवन करना भी जरुरी होता है। नहीं तो इसके नुकसान भी हो सकते है।

विटामिन A की कमी से नुकसान

  • दृष्टि में बदलाव आना
  • सिर में हर समय दर्द का बना रहना
  • हर समय थकावट का अनुभव होना
  • दस्त लगना
  • बालों का सामान्य से ज्यादा गिरना और झड़ना
  • त्वचा का ख़राब होना
  • गर्भ के शिशु को नुकसान होना
  • हड्डी और जोड़ों में दर्द का होना
  • लीवर का खराब होना