Charm Bracelets for Girls: आजमाएं कुछ नए ट्रेंडी और डिजायनर ब्रेसलेट्स

आज कल रोज़ाना बदलते ट्रेंड के ज़माने में कपड़ों का फैशन हो या फिर ज्वेलरी का कुछ भी ज्यादा समय के लिए लोगो के बीच पसंद नहीं किया जाता है। आज कल की ज्वेलरी की डिज़ाइन में भी मार्केट में कई प्रकार के ऑप्शन उपलब्ध है।

अगर आपको भी अपना लुक चेंज करना है और फैशन ट्रेंड के साथ आप अपने आप को अपटूडेट रखती है तो आपको भी हर छोटे से छोटे फैशन ट्रेंड को फॉलो करते रहना चाहिए। अपने बालों से लेकर अपने पैरों के फूट वेयर तक आपके लिए सभी चीज़े इम्पोर्टेन्ट होती है।

इसमें आज कल सबसे ट्रेंड चेंज ब्रेसलेट्स में आया है जो बहुत से लोग अवॉयड कर देते है पर जितना आपके लिए दूसरी चीज़ो को कैरी करना है उतना ही आपको अपने हाथों में पहने वाले ब्रेसलेट्स पर भी ध्यान देना चाहिए। यह भी आपको एक पेरफ़ेक्ट लुक देने के लिए ज़रुरी होता है।

इस लेख में हम आपको ये बता रहे की ब्रेसलेट्स में लड़कियों के लिए कौन सा नया ट्रेंड आया है और साथ ही यह कैसे आपको यह एक परफेक्ट लुक देने में सक्षम है। इस लेख में पढ़े Charm Bracelets for Girls.

Charm Bracelets for Girls: जाने ब्रेसलेट्स के न्यू ट्रेंड्स के बारे में

कपल ब्रेस्लेट

  • आज कल कपल्स ब्रेसलेट्स का काफी चलन है, यह कपल्स के बीच में काफी ज्यादा फेमस है।
  • इस तरह के ब्रेसलेट्स में एक हाथ के ब्रेस्लेट में लगे लॉक की चाबी दूसरे के हाथ के ब्रेस्लेट में होती है।
  • इस टाइप का ब्रेस्लेट यह दर्शाता है की आप अपने पार्टनर के लिए कमिटेड है।
  • इस तरह के ब्रेस्लेट आपको आसानी से मिल जायेंगे और साथ ही यह आपको गोल्डन, सिल्वर और कॉपर सभी रंग में मिल जाएंगे।
  • ब्रेस्लेट का यह स्टाइल हमेशा ही इन रहता है बस थोड़ा पैटर्न चेंज होता रहता है।
  • इस टाइप के ब्रेस्लेट को आप स्पेशल आर्डर दे कर भी बनवा सकते है।

बो स्टाइल ब्रेस्लेट

  • आज कल बो (Bow) की डिज़ाइन काफी ज्यादा पसंद की जा रही है।
  • इस टाइप की डिज़ाइन ज्यादातर वीमेन ज्वेलरी में देखने को मिल रही है।
  • लड़कियाँ भी आज कल इस डिज़ाइन को अपनी लगभग सभी एक्सेसरीज में चाहती है।
  • वैसे ही अगर आप भी बो डिज़ाइन का ब्रेस्लेट अपनी किसी भी ड्रेस के साथ कैरी करेंगी तो यह आप पर काफी खिलेगा।
  • इस टाइप का ब्रेस्लेट मैक्सी ड्रेस और इवनिंग गाउन के साथ ज्यादा अच्छा लगता है।
  • बो स्टाइल ब्रेस्लेट आपको एक एलिगेंट लुक देता है।
  • यह ब्रेस्लेट ज्यादातर मेटल और फेब्रिक से बना होता है।
  • वैसे वेडिंग/ब्राइडल गाउन के साथ ही आप इसे कैरी कर सकते है यह काफी स्टाइलिश लगेगा।

सोशल मीडिया फ्रेंडली ब्रेसलेट्स

  • अब आज कल के फेसबुक, स्काइप और व्हाट्स अप का इतना चलन है तो लोग उन पर भेजी जाने वाली इमोजिज को अपने कपड़ो और दूसरी फैशन की चीज़ो में भी पसंद कर रहे है।
  • इसी के चलते लेटेस्ट में बरसेलेट्स में भी इमोजिज वाली डिज़ाइन आई है।
  • वैसे सोशल मीडिया पर तो आप इसे अपने एक्सप्रेशन और फीलिंग को दर्शाने के लिए इस्तेमाल करते है।
  • ये इमोजिज आज कल यंगस्टर्स में ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
  • इस टाइप के ब्रेसलेट्स में अलग अलग प्रकार की एमोजीज होती है।
  • इसमें एक इस टाइप का भी ब्रेस्लेट आता है जिस में सिर्फ एक प्रकार की इमोजी होती है।

सी शैल वाले ब्रेसलेट्स

  • इस टाइप के ब्रेसलेट्स और ज्वेलेरी ज्यादातर समुद्र के आस पास की जगह पर पसंद किये जाते है।
  • लेकिन आज कल यह सभी जगह पसंद किये जाने लगे है।
  • इस ज्वेलेरी को इसलिए से शैल कहा जाता है क्योंकि यह समुद्र में मिलने वाले शैल से बनी होती है।
  • गर्मियों के दिनों में गर्ल्स में इस टाइप की ज्वेलेरी का ज्यादा चलन होता है।
  • इस टाइप के ब्रेसलेट्स में समुद्र में पाई जाने वाली सीप और शैल होते जो आपके एक बहुत ही अच्छा लुक देते है।
  • अगर आप चाहे तो इसे कैजुअल वेयर के साथ भी कैरी कर सकते है।
  • आज कल इस टाइप की ज्वेलेरी काफी ज्यादा ट्रेंड में है यह आपको फंकी लुक देता है।
  • इस टाइप के ब्रेस्लेट ओरिजनल सीप से बने होते है।

स्लोगन वाले ब्रेस्लेट

  • इस टाइप के ब्रेस्लेट में एक टैग होता है जिसमे कुछ मैसेज लिखा होता है।
  • यह ब्रेस्लेट गोल्डन सिल्वर में तो उपलब्ध होता ही है साथ ही इसमें जो टैग होता है वो अलग अलग आकार में भी होता है।
  • इस टाइप के ब्रेस्लेट में टैग आपको हार्ट शेप में या फिर पेंटागॉन के शेप के अलावा और भी अलग अलग शेप में मिल जाएंगे।
  • इसके अलावा आप अपने हिसाब से इस पर स्लोगन भी लिखवा सकते है।
  • आप इसे अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज्ड भी करवा सकते है।
  • ये मैसेज टैग आपके ब्रेस्लेट की चैन में एक साइड से टंगा होता है और बाकी हैंग होता रहता है।
  • इसमें आप अपने पार्टनर के लिए कोई स्पेशल मैसेज भी दे सकते है।
  • यह पूरी तरह से एलिगेंट लगता है और साथ ही अगर आप चाहे तो कुछ फनी स्लोगन भी टैग में लिखवा कर दे सकते है।
  • इसमें एक बेस्ट ऑप्शन और होता है की आप टैग में फोटो भी लगवा सकते है।
  • इस टाइप का ब्रेस्लेट पूरी तरह से कस्टमाइज्ड हो जाता है तो अपनी पसंद से इसे बनवा सकते है।

ऊपर दिए लेख में हमने आपको बताया की आपको आज कल किस तरह के ब्रेस्लेट ट्रेंड में है और साथ ही आप किस तरह के ब्रेस्लेट अपने साथ कैरी कर सकते है। इस लेख में आपको ब्रेस्लेट के ट्रेंड्स के बारे में बताया है जो आप अपनी ड्रेस के साथ कैरी करेंगे तो आपको एक परफेक्ट लुक मिलने में मदद मिलेगी।