Malai Kofta Recipe in Hindi: पनीर और आलू की मदद से बनायें स्वादिष्ट मलाई कोफ्ता रेसिपी

मलाई कोफ्ता एक बहुत ही लोकप्रिय सब्जियों में से एक होती है। वैसे तो मलाई कोफ्ता पंजाब की प्रसिद्ध डिश है परन्तु इसे पूरे भारत में पसंद किया जाता है। मलाई कोफ्ता का नाम सुनकर ही मुंह में पानी आने लगता है क्योंकि मलाई कोफ्ते पनीर और आलू से बने होते है इसलिए ये मुंह में जाते ही मलाई की तरह घुल जाते है इसलिए इसे मलाई कोफ्ता कहा जाता है। मलाई कोफ्ता को ग्रेवी के साथ बनाया जाता है और यह शाही सब्जियों में गिने जाने वाली सब्जियों में से एक है।

Malai Kofta को घर पर भी बनाया जा सकता है। इसे बनाना बहुत ही आसान होता है। वैसे तो कोफ्ते और भी कई सारी सब्जियों से बनाये जा सकते है जैसे लोकी के कोफ्ते, पत्ता गोभी के कोफ्ते आदि पर मलाई कोफ्ते खाने में सबसे अलग और स्वादिष्ट लगते है। मलाई कोफ्ता को सफेद ग्रेवी के साथ भी बनाया जा सकता है। मलाई कोफ्ता को बनाने में काजू और मलाई का भी विशेष उपयोग किया जाता है। मलाई कोफ्ता को आप किसी भी स्पेशल मौके पर बनाकर तैयार कर सकते है ।

जब आप रेस्टोरेंट जाते हैं तो वहां अक्सर आप Malai Kofta Recipe खाने का आर्डर करते होंगे क्योंकि वो आपको बहुत स्वादिष्ट और लजीज लगती है, फिर आप सोचते है की ये मलाई कोफ्ता में कोफ्ते इतने नरम कैसे होते है, इसे कैसे बनाया जाता है, इसकी ग्रेवी कैसे तैयार होती है। ऐसे कई सवाल आपके दिमाग में आते है, आज हम आपको रेस्टोरेंट स्टाइल में ही मलाई कोफ्ता रेसिपी बतायेंगे जो बनाने में तो आसान होती ही है साथ ही खाने में भी इसका कोई मुकाबला नही होता ।

मलाई कोफ्ता घर में सभी को पसंद आने वाली सब्जियों में से एक है। अगर आपके घर में कोई पनीर पसंद नही करता तो आप उसे मलाई कोफ्ता बनाकर खिलाइए उसे पता भी नही चलेगा की ये मलाई कोफ्ता पनीर और आलू से बनी हुई सब्जी है और आपकी सब्जी झट से खत्म हो जाएगी।  लोग आपसे बार बार आपके घर में मलाई कोफ्ता बनाने की डिमांड करने लगेंगे। आप अपने घर पर आये हुए मेहमान को भी मलाई कोफ्ता बनाकर खिला सकते है। इसका टेस्ट इतना ज्यादा कमाल का होता है की घर पर आपके हाथ के बने हुए मलाई कोफ्ते को वो कभी भूल नही पाएंगे। आइये आज के लेख में जानते है Malai Kofta Recipe in Hindi.

Malai Kofta Recipe in Hindi: जाने कैसे अपने घर पर बनाये स्वादिष्ट मलाई युक्त कोफ्ते

मलाई कोफ्ता को बच्चे भी बड़े दोनों चाव से खाना पसंद करते है। इसकी ग्रेवी को आप अपने पसंद से बना सकती है। मलाई कोफ्ता को आप चपाती या पराठे के साथ खाइए इसकी बात ही निराली होती है।

  • Course - Main Menu
  • Cuisine - Indian
  • Prep Time - 20 minutes
  • Cook Time - 30 minutes
  • Total Time - 50 minutes
  • Serving - 5 people

आइये जानते है मलाई कोफ्ता बनाने के लिए आपको किन जरूरी सामग्रियों का उपयोग करना रहेगा -

मलाई कोफ्ता को बनाने के लिए आवश्यक सामग्रियां :

  • पनीर – 150 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
  • आलु – 100 ग्राम (उबले हुए)
  • काजू – 1/2 कप
  • किशमिश – 1/2 कप
  • कॉर्न फ्लोर – 4 चम्मच
  • ताजी मलाई – 1/2 कप
  • टमाटर - 4-5 (250 ग्राम)
  • प्याज़ - 3 बड़े प्याज़
  • लहसुन - 3 कलिया
  • अदरक - आधा छोटा इंच टुकड़ा
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक़ कटी हुई)
  • हरा धनिया - 100 ग्राम (बारीक़ कटा हुआ)
  • तेल - 3 टेबल स्पून
  • हिंग - एक छोटा पिंच
  • जीरा - 1 छोटी चम्मच
  • राई - 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1/2 छोटी चम्मच
  • तेज पत्ता – 2-3
  • छोटी इलायची - 2
  • दाल चीनी - 1
  • कसूरी मेथी – 1 चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार

मलाई कोफ्ता बनाने की विधि: Malai Kofta Banane ki Vidhi

  1. मलाई कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल लीजिये।
  2. उबले हुए आलू को कद्दूकस कर लीजिये।
  3. पनीर को भी कद्दूकस कर लीजिये।
  4. अब आलू, पनीर, कॉर्न फ्लोर, लाल मिर्ची पाउडर, नमक, काजू और किशमिश को बारीक़ काट के मिला दीजिये। इन सभी को अच्छे से मिक्स कर लीजिये।
  5. अब छोटे छोटे गोल कोफ्ते बनाकर तैयार कर लीजिये।
  6. कढाई में तेल गरम कीजिये और कोफ्ते को हल्का ब्राउन होने तक दोनों तरफ से तल लीजिये।
  7. कोफ्ते बनकर तैयार है इन्हें किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये।
  8. अब मलाई कोफ्ते की ग्रेवी बनाकर तैयार कर लेते है।
  9. ग्रेवी बनाने के लिए सबसे पहले अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को पीस लीजिये।
  10. प्याज और टमाटर का भी पेस्ट बनाकर तैयार कर लीजिये।
  11. ताजी मलाई या क्रीम और काजू को भी दरदरा पिस कर उसका पेस्ट बना लीजिये।
  12. अब कढाई में तेल गरम कीजिये और उसमे हींग, राइ, जीरा, तेज पत्ता, दाल चीनी, छोटी इलायची मिला दीजिये और 1 मिनट के लिए सभी को तड़का लीजिये।
  13. अब अदरक का पेस्ट मिला दीजिये और 2 मिनट के लिए अच्छे से भूनने दीजिये।
  14. अब टमाटर और प्याज का भी पेस्ट मिला दीजिये।
  15. अब हल्दी पाउडर, लाल मिर्ची पाउडर, धनिया पाउडर मिला दीजिये और मसाले को तब तक अच्छे से भूनने दिजिये जब तक मसाले से तेल न अलग हो जाये।
  16. अब इसमें काजू और मलाई का पेस्ट मिला दीजिये और सभी को अच्छे से मिक्स कर लीजिये।
  17. इसे चमचे से अच्छे से मिला लीजिये।
  18. अब ग्रेवी में थोड़ा पानी मिला दीजिये। ध्यान रखिये की ग्रेवी को बहुत ज्यादा पतला नही करना है।
  19. अब इसमें कोफ्ते डाल दीजिये और 5 मिनट के लिए ढककर रख दीजिये। जब तक सब्जी में अच्छे से उबाल आ जायेगा।
  20. अब 5 मिनट बाद सब्जी में गरम मसाला और स्वाद के अनुसार नमक मिला दीजिये और इसे अच्छे से चला दीजिये।
  21. मलाई कोफ्ता बनकर तैयार हो गया है, इसमें ऊपर से कसूरी मेथी और कटा हुआ धनिया मिला दीजिये। गैस को बन्द कर दीजिये। गरमागरम मलाई कोफ्ता चपाती या नान किसी के भी साथ सर्व कीजिये। आपका स्वादिष्ट मलाई कोफ्ता बनकर तैयार हुआ है।

नोट :

  1. मलाई कोफ्ता मे कोफ्ते बनाते समय आप कॉर्न फ्लोर की जगह मैदा भी इस्तेमाल कर सकते है।
  2. मलाई कोफ्ता में अगर आप लहसुन प्याज के बिना ग्रेवी बनाना चाहते है तो आप उसे भी बना सकते है।
  3. अगर आप ग्रेवी बनाते समय उसमे दही का उपयोग करना चाहते है तो काजू और मलाई के पेट्स के बाद दही मिला दीजिये बाकि सारी विधि सेम ही रहेगी।

मलाई कोफ्ता बनाने में आपको लगभग एक घंटे से डेढ़ घंटे का समय लग जाता है इतनी देर में बहुत ही लाजवाब मलाई कोफ्ता बनकर तैयार हो जाती है ।