दालचीनी के औषधीय गुणों से मिलते है स्वास्थ्य को कई फायदे

दालचीनी के औषधीय गुणों से मिलते है स्वास्थ्य को कई फायदे

दालचीनी एक प्रकार का मसाला है| भारत में तो लगभग हर घरो में इसका इस्तेमाल खाने में किया जाता है| दालचीनी, सिन्नेमोमम ज़ाइलैनिकम ब्राइन नामक पेड़ की छाल को कहा जाता है| खाने में स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है|

क्या आप जानते है खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली इस दालचीनी से कई तरह के फायदे भी मिलते है| रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रोल की समस्या ठीक होती है| इसके अलावा पेट की समस्‍या होने पर पर भी दालचीनी का सेवन करने से आराम मिलता है।

मसालों में उपयोग की जाने वाली दालचीनी में कई गुण समाये हुए है| यह प्राकृतिक रक्त शोधक है| यह आपको त्वचा सम्बन्धी कई परेशानियों से छुटकारा दिलाती है| आज इस लेख में हम आपको ऐसे और भी कई दालचीनी से मिलने वाले लाभो, Dalchini Benefits in Hindi के बारे में बतायेंंगे, ताकि आप भी इसका उपयोग कर इससे लाभ उठा सके|
 

Dalchini Benefits in Hindi - अनेक रोगो के लिए रामबाण इलाज

  Dalchini Benefits in Hindi  

कोलेस्ट्रोल घटाए

कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करने में दालचीनी बेहद फायदेमंद है| इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शियम और फाइबर पाया जाता है| यह आपके शरीर में कोलोस्ट्रोल को नियंत्रित करने में मदद करता है| यदि आपको भी कोलेस्ट्रोल की समस्या है तो नियमित रूप से खाली पेट दालचीनी के पाउडर का सेवन करे| इसके बाद गुनगुना पानी पी ले|  

मधुमेह में भी फायदेमंद

कुछ किये अध्यनों में सामने आया है की दालचीनी का सेवन मधुमेह में भी लाभप्रद है| जिन लोगो को मधुमेह है उन्हें रोजाना 1 ग्राम दालचीनी का सेवन करना चाहिए| Dalchini Health Benefits के अनुसार इससे खून में शर्करा की मात्रा कम होती है|  

साइनस में दर्द से राहत दिलाये

क्या आप जानते है की दालचीनी दर्द को दूर करने के लिए भी बेहतरीन औषधि के रूप में काम करती है| यदि आपको साइनस की समस्या है और उसके कारण सिरदर्द हो रहा है तो दालचीनी इसमें आपकी मदद कर सकती है| जब भी सिरदर्द हो एक चौथाई चम्मच दालचीनी को पानी में मिलाकर पेस्ट बना ले| फिर इस पेस्ट को सिर में लगाएं| दालचीनी में शहद या फिर अदरक मिलाकर पीने से अर्थराइटिस का दर्द भी खत्म हो जाता है|  

वजन घटाने में मददगार

कई लोग अपने वजन से बेहद परेशान रहते है| इसके लिए वो कई जतन करते है लेकिन उनका Weight Loss नहीं होता| यदि आप भी इस समस्या से परेशान है तो हम आपको बताना चाहते है की वजन कम करने में शहद और दालचीनी आपकी मदद कर सकती है| शहद और दालचीनी कोलेस्ट्रॉल को ज्यादा बनने नहीं देते जिससे की आप एक्टिव रहते हैं। आप जितना एक्टिव रहेंगे, उतनी ही आपकी कैलोरी खर्च होगी और वजन कंट्रोल में रहेगा।  
आप यह भी पढ़ सकते है:- गुणो का भंडार है टमाटर – सेहत और सौंदर्य दोनों में लाभदायक
 

ह्रदय रोगो में लाभप्रद

दालचीनी का सेवन ह्रदय रोगो के खतरे को दूर करने में भी सहायक है| जैसे जैसे किसी भी इंसान की उम्र बढ़ती है इंसान की धमनियां और शिरायें कठोर होती जाती है| धमनियों को कठोर होने से बचाने के लिए दालचीनी और शहद का सेवन फायदेमंद है| जिन लोगो की उम्र ज्यादा है जैसे की 30 की ऊपर उन् लोगो को दालचीनी और शहद के मिश्रण को रोटी पर लगाकर खाना चाहिए|

दालचीनी और शहद के सेवन से धनमियो पर कोलेस्ट्रोल नहीं जमता है और हार्ट अटैक और ह्रदय की अन्य समस्याओ से निजाद मिलती है। जिन लोगो को पहले से हार्ट अटैक आ चूका है उन्हें इसके सेवन करने से अगली बार अटैक आने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है|
 

Dalchini Health Benefits: अन्य फायदे इन्हे भी जाने

  1. दालचीनी के नियमित रुप से सेवन करने पर सांस संबंधी समस्याए दूर होती है|
  2. Cinnamon Benefits for Skin भी है| दालचीनी में गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगाये| इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगे रहने दे| इससे त्वचा का सूखापन ठीक हो जायेगा|
  3. दालचीनी के सेवन से पाचन तंत्र सुधरता है| जिन लोगो को पेट का कोई रोग या फिर इंफेक्शन हो तो उन्हें दालचीनी की चाय पीना चाहिए|
  4. दालचीनी लेने से सर्दी और खांसी में भी आराम मिलता है| इसके लिए शहद की कुछ बूंदों को हल्के गुनगुने पानी में दालचीनी के साथ मिलाकर दिन में तीन बार ले|
  5. जिन लोगो को अपने बाल बढ़ाना हो उनके लिए भी दालचीनी फायदेमंद हैं| इसके लिए हल्के गर्म जैतून के तेल में दो चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाये और सर की मालिश करे|
  6. जोड़ो का दर्द दूर करने में भी दालचीनी फायदेमंद है| इसके लिए हल्के गर्म पानी में दालचीनी पाउडर और शहद मिलाये फिर इसे शरीर में दर्द वाले अंग पर लगाकर हल्‍के हाथों से मालिश करने से फायदा होता है।
  7. Cinnamon and Honey Benefits भी कई है| दालचीनी का शहद के साथ उपयोग करने से प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है| खून में सफ़ेद कणो की वृद्धि होती है, जिससे शरीर रोगाणुओं और किटाणुओ के हमले से शरीर की रक्षा करता है| इससे बीमारियो से लड़ने की क्षमता बढ़ती है|
  8. जिन लोगो को माइग्रेन की समस्या है उन्हें भी नियमित रूप से दालचीनी का सेवन करना चाहिए| कुछ अध्यनों से सामने आया है की दालचीनी के सेवन से माइग्रेन से होने वाले दर्द में राहत मिलती है|
Subscribe to