सेहत का खजाना है किशमिश - जाने इसे खाने के अनगिनत फायदे

सेहत का खजाना है किशमिश - जाने इसे खाने के अनगिनत फायदे

जब अंगूर को सुखाया जाता है तब उसे किशमिश कहते हैं। अंगूर में जितने गुण पाये जाते है उतने ही किशमिश में भी पाये जाते है| किशमिश को सूखे मेवे का राजा कहा जाता है। यह शरीर को एनर्जी देने के लिए सबसे अच्छा स्नैक्स है| इस मीठी और चिपचिपी बनावट वाली किशमिश का उपयोग दुनिया भर के सभी सांस्कृतिक खाने में होता है|

किशमिश के नियमित सेवन से खून बनता है, वायु दोष दूर होता है, पित्त दूर होता है, कफ दूर होता, और यह हृदय के लिये बड़ी हितकारी तथा हार्ट अटैक को दूर रखने में मदद करती है| किशमिश में आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर की भरपूर मात्रा पायी जाती है|

इस मीठे सेहत के खजाने में सिर्फ अंगूर ही नहीं बल्कि दूध के भी लगभग सभी तत्व पाये जाते हैं। चिकित्सको का कहना है कि किशमिश को दूध के अभाव में प्रयोग में लाया जा सकता है, क्योंकि किशमिश दूध की तुलना में जल्दी पच जाती है। वृद्धावस्था के दौरान इसका सेवन करने से न केवल बीमारियों से शरीर की रक्षा होती है अपितु यह उम्र वृद्धि में भी सहायक है।

आयुर्वेद के अनुसार, किशमिश में मौजूद शर्करा शरीर में आसानी से पच जाती है| नतीजनत् शरीर को शक्ति और स्फूर्ति प्राप्त होती है। जब कभी भी बहुत ज्यादा परिश्रम, या किसी बड़ी बीमारी के पश्चात् जब हमारे शरीर की शक्ति क्षीण हो जाती है, तब खोई हुई ऊर्जा को वापिस हासिल करने के लिए किशमिश शरीर हेतु संजीवनी की तरह काम करती है| आइये जानते है ऐसे ही कुछ Kismis Benefits in Hindi के बारे में|
 

Kismis Benefits: नियमित किशमिश खाने के स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक लाभ

 

Kismis Benefits in Hindi

 

वजन बढ़ाने में उपयोगी

जो लोग अपना वजन बढ़ाने के बारे में सोच रहे है| उन्हें बतादे की किशमिश उनके लिए बेहद फायदेमंद है|  किशमिश में भरपूर मात्रा में फ्रुक्टोज और ग्लूकोज पाया जाता हैं। जो एनर्जी देने के साथ साथ वजन बढ़ाने में भी मदद करता है। अगर आप सही प्रकार से वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो बिना इन्तेजार किये आज से ही किशमिश खाना शुरु कर दें।

एनीमिया

किशमिश में काफी मात्रा में आयरन होता है जो कि एनीमिया से लड़ने की शक्‍ति रखता है। दरहसल खून को बनाने के लिये विटामिन बी कॉमप्‍लेक्‍स की जरुरत पढ़ती है और किशमिश इस कमी को पूरी करती है। इसके अलावा इसमें मौजूद कॉपर भी खून में लाल रक्‍त कोशिका को बनाने में मदद करता है|

बुखार ठीक करे

आपने अक्सर देखा होगा की जब किसी को बुखार होता है तो उसे किशमिश खाने की सलाह दी जाती है| दरहसल किशमिश में मौजूद फिनॉलिक पायथोन्‍यूट्रियंट जो कि जर्मीसाइडल, एंटी बॉयटिक और एंटी ऑक्‍सीडेंट तत्‍वों की वजह से जाने जाते हैं, वो वाइरल तथा बैक्‍टीरियल इंफेक्‍शन से लड़ कर बुखार को जल्‍द ठीक कर देते हैं।

पाचन तंत्र सुचारू करे

रोजाना किशमिश का सेवन करने से आपका हाजमा ठीक रहता है और पाचन तंत्र भी सुचारू रूप से कार्य करता है| किशमिश लैक्सटिव के रूप में कार्य करती है। यह पेट में जाकर पानी को अवशोषित करती है, जिसके फलस्वरूप कब्‍ज से राहत मिलती है| किशमिश में पाये जाने वाले फाइबर गैस्ट्रोइंटेस्टिनल मार्ग से विषाक्त और अपशिष्‍ट पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं।

आँखों के लिए फायदेमंद

किशमिश में विटामिन ए, ए-कैरोटीनॉइड और ए-बीटा कैरोटीन मौजूद होता है, जो कि आँखों को फ्री रैडिकल्‍स से लड़ने में मदद करता है। इसमें एंटी ऑक्‍सीडेंट गुण भी पाये जाते है| किशमिश खाने से मोतियाबिंद, उम्र बढने की वजह से आँखों में आने वाली कमजोरी, मसल्‍स डैमेज आदि नहीं होता।  
आप यह भी पढ़ सकते है:- घरेलु तरीको से बढ़ाये आँखों की चमक
 

शराब से छुटकारा

किशमिश की मदद से आप शराब के नशे से छुटकारा पा सकते है| जब भी आपकी शराब पीने की इच्छा हो तब शराब की जगह 10 से 12 ग्राम किशमिश को चबा-चबाकर खाए या किशमिश का शरबत पियें। जहा एक तरफ शराब पीने से ज्ञानतंतु सुस्त हो जाते हैं वही किशमिश के सेवन से शीघ्र ही पोषण मिलता है जिसके चलते मनुष्य उत्साह, शक्ति और प्रसन्नता का अनुभव करने लगता है। यह प्रयोग लगातार करते रहने से कुछ ही दिनों में शराब छूट जायेगी।

कोलेस्ट्रोल घटाए

बहुत कम लोग यह बात जानते है कि किशमिश पूरी तरह से कोलेस्‍ट्रॉल मुक्त होता है। किशमिश में घुलनशील फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है। यह घुलनशील फाइबर बुरे कोलेस्‍ट्रॉल का विरोध करता है| इसके अलावा किशमिश पोलीफेनोल्स एंजाइम को भी दबाता है जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल को अवशोषित के लिए जिम्मेदार होता है।

कैंसररोधी

कैंसर कोशिकाओं के विकास के लिए फ्री रेडिकल्‍स सबसे प्रमुख कारणों में से एक है| इसके अलावा यह मेटास्टेसिस को भी प्रोत्साहित करते हैं। किशमिश में उच्‍च स्‍तर में काट्चिंस तत्‍व होता है यह तत्‍व रक्त में पॉलीफेनोलिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। एंटीऑक्‍सीडेंट शरीर के आस-पास रहने वाले फ्री रेडिकल्‍स को शरीर से बाहर निकालता है।

अन्य फायदे इन्हे भी जाने

  1. किशमिश में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता हैं जो कब्ज दूर करता हैं।
  2. किशमिश आँखों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता हैं।
  3. किशमिश में आयरन पाया जाता हैं जो एनीमिया के उपचार में मदद करता है।
  4. किशमिश कैल्शियम का अच्छा स्रोत हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है|
  5. गठिया और गुर्दे की पथरी की समस्या से निजाद दिलाने में भी किशमिश मदद करता है।
  6. किशमिश मुंह में हानिकारक बैक्टीरिया की वृद्धि को रोकता हैं। इससे कैविटी और दाँत क्षय को रोकने में मदद मिलती है|
  7. किशमिश पोटेशियम और मैग्नीशियम का अच्छा स्त्रोत हैं हैं जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और रक्तचाप कम करने में मदद करता हैं।
  8. इसमें भरपूर मात्रा में फ्रुक्टोज़ और ग्लूकोज पाया जाता हैं जो शरीर में ऊर्जा प्रदान करता हैं और वजन बढ़ाने में भी मदद करता हैं।
  9. किशमिश संक्रमण के खिलाफ शरीर की रक्षा करता है। इसमें मौजूद पॉलीफेनोलिक एंटीऑक्सीडेंट पेट के कैंसर के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है।
 

Download our Health Tips in Hindi App to get easy access on Blogs

Subscribe to