Post Workout Meal: वर्कआउट के बाद पोषक तत्वों से भरे आहार का सेवन जरूरी

कुछ लोग जिम में पतले होने के लिए जाते है तो कुछ लोग फिट रहने के लिए। कुछ लोग जिम इसलिए करते है ताकि वह मोटे हो सके।

जिम में पसीना बहाने के साथ साथ एक अच्छी डाइट भी ज़रूरी होती है तभी आपको जिम के सही फायदे मिल सकते है और आप फिट रह सकते है नहीं तो आपका शरीर दुर्बल भी हो सकता है।

जिम से पहले और जिम करने के बाद खाने वाले आहारों के बारे में भी पता होना ज़रूरी होता है। जिस प्रकार जिम करने के लिए एनर्जी की जरुरत होती है। ठीक उसी प्रकार जिम करने के बाद भी एनर्जी की आवश्यकता पड़ती है। जिसके लिए सही आहार का सेवन करना भी ज़रूरी होता है।

जिम में व्यायाम करने के बार शरीर की ऊर्जा ख़त्म हो जाती है। शरीर में एनर्जी को वापस लाने के लिए आप कुछ आहारों का सहारा ले सकते है। आज के लेख में जानते है इन्हीं Post Workout Meal के बारे में विस्तार से।

Post Workout Meal: वर्क आउट के बाद कौन कौन से आहार खाना होता है फायदेमंद

क्यों है ज़रुरी वर्क आउट के बाद आहार

  • व्यायाम करने के लिए शरीर को ऊर्जा की जरूरत है और वर्क आउट करने के बाद शरीर की ऊर्जा ख़त्म हो जाती है।
  • साथ ही शरीर में विटामिन्स और प्रोटीन की कमी हो जाती है और यदि आपकी ऊर्जा ख़त्म हो जाती है तो आप दूसरे दिन फिर से एनर्जी के साथ वर्क आउट करने में सक्षम नहीं हो पाते हैं जिसकी पूर्ति करना ज़रुरी होता है तभी आप आगे के कार्यो को आसानी से कर पाते है।

क्या खाएं वर्कआउट के बाद: What to Eat after a Workout

जानते है वर्क आउट के बाद आप कौन कौन से पदार्थ खा सकते है।

केले का सेवन

  • वर्क आउट करने के बाद आप केले का सेवन कर सकते है यह जल्दी एनर्जी देने में मदद करता है। इसे खाने से पेट भी भरा भरा लगता है। केले में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स होते है।
  • जिससे शरीर को ताकत मिलती है और यह भूख को भी बढ़ाने ने मदद करता है। इसलिए वर्क आउट के बाद केले का सेवन करना अच्छा होता है।

शकरकंद से मिले ऊर्जा

  • शकरकंद भी ऊर्जा का अच्छा स्रोत होता है। इसे स्‍वीट पोटैटो भी कहा जाता है
  • शकरकंद में एंटीऑक्‍सीडेंट और कार्बोहाइड्रेट जैसे तत्व होते है। जो की शरीर में ऊर्जा का संचार करते है। इसलिए वर्क आउट के बाद आप शकरकंद का सेवन भी कर सकते है।

अंडा से पाए पोषक तत्व

  • अंडा शरीर को कैलोरी देने में मदद करता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है जो की वर्क आउट के बाद ज़रुरी होता है।
  • इससे शरीर को शक्ति मिलती है। अंडे में विटामिन के साथ साथ प्रोटीन भी उच्च मात्रा में पाया जाता है। इसलिए यह शरीर के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता है।

एवोकाडो खाएं और एनर्जी बढ़ाये

  • एवोकाडो भी एनर्जी से भरपूर मात्रा मौजूद होती है।
  • इस फल में ऐसे तत्व मौजूद रहते है जो की वर्कआउट के बाद ज़रूरी होते है। इसलिए जिम के बाद इसे खाना बहुत ही लाभकारी होता है।
  • एवोकाडो में फायबर और कैलोरी भी अच्छी मात्रा में होती है जो ऊर्जा देने में मदद करती है।

प्रोटीन के लिए खाये दही

  • दूध दही ऐसे पदार्थ होते है जिनमे प्रोटीन की मात्रा उच्च होती है। साथ ही भरपूर मात्रा मे कार्बोहाइड्रेट्स भी होता है।
  • जिम के बाद इसका सेवन करना बहुत ही फ़ायदेमंद होता है।
  • वर्क आउट करने के बाद शरीर को प्रोटीन की जरुरत होती है जो आपको दही और दूध का सेवन करने से मिल सकती है।

चावल का सेवन

  • शरीर की ऊर्जा को वापस लाने के लिए सफ़ेद चावल का सेवन करना बहुत अच्छा विकल्प होता है।
  • इसकी सिमित मात्रा में सेवन करने से ऊर्जा की वृद्धि होती है। इसलिए वर्क आउट के बाद चावल को खाना भी बहुत अच्छा होता है।

सालमन का सेवन

  • जो लोगो मछली का सेवन करने के शौकीन है वे वर्क आउट के बाद सालमन मछली का सेवन भी कर सकते है।
  • इस मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड की उच्च मात्रा पायी जाती है। जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है।
  • साथ ही इसमें बहुत सारे विटामिन्स भी पाए जाते है जैसे विटामिन बी12, विटामिन बी6, विटामिन डी आदि।
  • यह भी ऊर्जा के स्त्रोत होते है। इसलिए सालमन के सेवन से ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है।

जानते हैं कुछ और Best Post Workout Meal

  • वर्क आउट के बाद ओट्स का सेवन करना भी एक अच्छा विकल्प है साथ ही यह जल्दी से बनकर भी तैयार हो जाता है इसलिए इसे खाने में भी आसानी होती है और यह शरीर को ऊर्जा भी देता है।
  • शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना भी अच्छा रहता है। इसके लिए आप मुनक्‍का, छुआरा और बादाम का सेवन भी कर सकते है। यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ साथ शरीर को स्वस्थ्य रखने में भी मदद करते है।
  • जो लोग मांसाहारी होते है उनके लिए भी ऊर्जा के अच्छे विकल्प होते है। ऐसे लोग चिकन और मटन का सेवन आसानी से कर सकते है।
  • इनसे उन्हें ऊर्जा मिल सकती है क्योंकि आपको बता दे की चिकन में ओमेगा 3 फैटी एसिड की उच्च मात्रा पायी जाती है। साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन भी होता है जो शरीर में ऊर्जा के लिए ज़रुरी होता है। इसलिए वर्क आउट के बाद आप आसानी से चिकन और मटन का सेवन कर सकते है।
  • फलों का सेवन करना भी ऊर्जा की वृद्धि के लिए बहुत अच्छा होता है साथ ही फलों का सेवन करने से वजन में वृद्धि भी नहीं होती है और शरीर भी स्वस्थ्य व फिट रहता है। वर्क आउट के बाद फलों का सेवन करे। आपके शरीर में एनर्जी बनी रहेगी। यदि आप फलों का जूस पीना चाहते है तो वह भी पी सकते है।
  • कुछ लोग एनर्जी के लिए हूमुस का भी सेवन करते है। इसे भी आप वर्क आउट के बाद आसानी से खा सकते है। यह एक प्रकार का मूंगफली का पेस्‍ट है जिसमे भरपूर मात्रा में विटामिन-सी, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।

इस तरह आप उपरोक्त Post Workout Food का सेवन कर अपने शरीर को वापस से ऊर्जा दे सकते है और शरीर को फिट भी रख सकते है।