Fish Khane Ke Fayde: मछली के सेवन से मिलते है बहुत सारे हेल्थ रिलेटेड फायदे

Fish Khane Ke Fayde: मछली के सेवन से मिलते है बहुत सारे हेल्थ रिलेटेड फायदे

बहुत सारे लोगों का पसंदीदा व्यंजन होता है मछली। इसे कई प्रकार से बनाया जाता है और मछलियों के कई प्रकार बाजारों में उपलब्ध भी होते हैं। यह खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है साथ ही इसके सेवन से बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ भी मिल जाते हैं। इससे स्वास्थ्य लाभ मिलने की वजह मछली में मौजूद आवश्यक पोषक तत्व होते हैं जिनके सेवन से आपका शरीर सदैव स्वस्थ बना रहता है।

कुल मिलाकर देखा जाए तो मछली एक बहुत ही ज्यादा पौंष्टिक आहार होता है। इसमें बहुत प्रकार से पोषक तत्व विद्यमान रहते हैं जिनमे प्रमुख हैं प्रोटीन, विटामिन तथा ओमेगा 3 फैटी एसिड। ये सभी तत्व बेहद लाभकारी होते है जो को पूर्ण पोषण देते हैं। मछली को एक सुपर फ़ूड की तरह भी देखा जाता है।

वैसे तो आजकल इसे पूरे देश भर में बहुत चाव से खाया जाता है परन्तु अगर बात बिहार, पश्चिम बंगाल एवं असम की करें तो इन क्षेत्रों में इसे कुछ ज्यादा ही पसंद किया जाता है। खास कर के मछली बंगालियों का प्रमुख भोजन होता है। इसी कारण ऐसा कहा जाता है की मछली का ज्यादा सेवन करने की वज़ह से ही बंगाली लोगों का दिमाग ज्यादा तेज होता है। Healthy Fish से शरीर को तो लाभ मिलता ही है साथ ही यह दिमाग के लिए भी बहुत लाभदायक होता है।

मछली एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसमे फैट की मात्रा बहुत कम होती है और बहुत ज्यादा मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड की भी अच्छी मात्रा पाए जाने की वजह से यह फायदेमंद होती है। मछली में इसके अलावा अलग अलग प्रकार के कई विटामिन, खनिज तथा और भी कई अन्य पौष्टिक तत्व उपस्थित होते हैं इसीलिए मछली को बहुत अच्छा खाद्य पदार्थ माना जाता है। आज के लेख में पढ़ें Fish Khane Ke Fayde.

Fish Khane Ke Fayde: मछली खाना है लाभकारी, जाने इसके फायदे

Fish-Khane-Ke-Fayde-in-Hindi

जो लोग मांसाहारी होते हैं उन्हें अपने भोजन में मछली को आवश्य शामिल कर लेना चाहिए। आज जानेंगे की मछली का सेवन करने से हमें कौन कौन से हेल्थ रिलेटेड फायदे मिलते हैं और इन फायदों को पढ़ने के बाद अगर आप इसका सेवन नहीं करते हैं तो आप भी इसका सेवन जरूर करने लगेंगे। आइये जानते हैं Fish Khane Ke Fayde in Hindi.

मछली खाने के फायदे: Benefits of Eating Fish

दिमाग के लिए है लाभदायक

  • Fish Diet में बहुत अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो की मस्तिष्क को तीक्ष्ण बनाने में मददगार कोशिकाओं की वृद्धि में सहायक होता है और इसकी वजह से मस्तिष्क को बहुत फायदा मिलता है।
  • इसके अलावा Fish ke Fayde के लिए मछली में मौजूद फैटी एसिड आपकी यादाश्त को भी बेहतर बनाने के साथ बढ़ाने में मददगार होता है।
  • अपने मस्तिष्क को तेज और तीक्ष्ण बनाये रखने के लिए इसे खाना बहुत जरूरी होता है।
  • अगर आपके बच्चे मांसाहार का सेवन करते हैं तो उनके मस्तिष्क के बेहतर ग्रोथ के लिए आपको उन्हें मछली का सेवन ज़रुर करवाना चाहिए।

हार्ट की सुरक्षा के लिए

  • हृदय से संबंधित परेशानियों से पीड़ित व्यक्तियों के लिए मछली का सेवन बेहत लाभदायक सिद्ध होता है।
  • Fish in Hindi में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे तत्व हृदय और उसकी मसल्स को मज़बूती प्रदान करती है।
  • मछली में फैट की मात्रा ना के बराबर होती है जिससे इसका सेवन करने वाले व्यक्ति में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ नहीं पाती है।
  • मछलियों में बहुतायत मात्रा में पाया जाने वाला तत्व ओमेगा-3 फैटी एसिड हृदय की सुरक्षा के लिए बेहद फ़ायदेमंद होता है।

बालों के लिए फ़ायदेमंद

  • अगर आप अपने बालों का पोषण करना चाहते हैं और चाहते हैं की आपके बालों को किसी प्रकार की समस्या ना हो तो आपको मछली का सेवन ज़रूर करना चाहिए।
  • जो लोग मछली को अपने आहार का हिस्सा बनाते हैं, उनके बाल बहुत अधिक घने एवं मजबूत हो जाते हैं, और बालों सम्बंधित किसी भी समस्या से उन्हें दो चार नहीं होना पड़ता है।
  • मछली में उपस्थित ओमेगा 3 नामक तत्व बालों तथा त्वचा के लिए बहुत आधी फायदेमंद होता है।
  • आप मछली से मिलने वाले फायदे अधिक मात्रा में प्राप्त करने के लिए मछली को तलने के बजाय उबाल कर खा सकते हैं या फिर इसे बेक्ड भी खा सकते हैं।

तनाव से दिलाये निजात

  • आज कल के व्यस्ततम जीवनशैली में अक्सर लोग किसी ना किसी वजह से तनाव में आ जाते हैं जिसके कारण उन्हें मानसिक के साथ साथ बहुत तरह की दूसरी शारीरिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।
  • ऐसे में लम्बे समय तक रहने वाले तनाव की वजह से होने वाले अवसाद को दूर भगाने के लिए मछली का भोजन के रूप में इस्तेमाल करना बहुत फ़ायदेमंद साबित होता है।
  • इसमें उपस्थित फैटी एसिड आपके दिमाग को दुरुस्त बनाये रखने में सहायक होते हैं जिसकी वजह से आपकी तनाव दूर होने में सहायता मिल जाती है।

आँखों को पहुँचाए फायदा

  • अगर आपके दैनिक आहार में ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे तत्व की कमी होगी तो इसकी वजह से दृष्टि दोष और आँखो से संबंधित अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
  • इसके लिए जब आप मछली का सेवन करेंगे तो इससे आपके शरीर में ओमेगा 3 तत्व की आपूर्ति अच्छे से होने लगेगी और आपके आँखों की रौशनी बढ़ने लग जायेगी।
  • इन्ही सब कारणों से कहा जाता है की आँखों को सही सलामत रखने के लिए मछली का सेवन बहुत अच्छा विकल्प होता है।

अस्थमा में राहत

  • मछली के सेवन से बच्चों में होने वाली अस्थमा की समस्या से बचाव होती है। बच्चों में होने वाला अस्थमा एलर्जिक होता है, मछली के सेवन से मिलने वाले पोषक तत्व एलर्जी को कम कर देते हैं।
  • अस्थमा से पीड़ित बच्चे को ज्यादातर समुद्री मछली का सेवन करना चाहिए, इसमें वसा में घुलनशील हो जाने वाले विटामिन डी मौजूद होते हैं जो एलर्जी को कम करने में मददगार होते हैं।

अन्य लाभ

  • नियमित रूप से मछली के सेवन से कैंसर होने का जोखिम कम हो जाता है। मछलियों में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड कैंसर की कोशिकाओं को उत्पन्न होने से रोक देता है।
  • जो पुरुष मछली का सेवन अधिक करते हैं उनमे स्पर्म संख्या अधिक होती है। उनमे स्पर्म तेज गति से आगे बढ़ता है और अंडे के साथ तेजी से फर्टिलाइज हो जाता।
  • गर्भवती महिलाओ को साफ पानी से निकलने वाली मछलियाँ खानी चाहिए। इनसे उन्हें लाभ मिलता है।

मछली कितना खाएं?

  • मछली बाजार में मिलने वाला एक सामान्य आहार होता है जो आसानी से सभी के लिए उपलब्ध हो जाता है।
  • आप इसे हर हफ्ते एक से दो बार ज़रुर खाएं। हफ्ते में एक से दो बार इसे खाना पर्याप्त माना जाता है इससे आपको सभी Benefits of Fish मिल जाते हैं ।
  • लेकिन अगर आप इसका सेवन बहुत ज्यादा करेंगे तो यह आपके लिए हानिकारक भी हो सकता है।

तो ये थी मछली के सेवन से मिलने वाले फ़ायदों की जानकारियाँ। अगर आप इसका सेवन नहीं करते तो ज़रूर करें इससे आपको मिलेंगे बहुत सारे फायदे।

Subscribe to