Foods that Improve Memory: याददाश्त को तेज करने के लिए खाएं ये आहार

Foods that Improve Memory: याददाश्त को तेज करने के लिए खाएं ये आहार

आज कल के युग में लोगो की जिंदगी भागदौड़ वाली हो गयी है। जिसके कारण उन्हें बहुत से कामों में व्यस्त रहना पड़ता है। साथ ही इतने सारे कामों को याद रखने और सही ढंग से करने के लिए एक तेज दिमाग की भी जरुरत होती है।

जिन लोगो का दिमाग तेज होता है वही आज के युग के साथ आसानी से आगे बढ़ पाते है। आज की अनियमित खान पान और गलत प्रकार की दिनचर्या के चलते लोग बहुत ही चीजें भूल जाते है।

यह समस्या केवल बड़ों में ही नहीं बल्कि बच्चों में भी होने लगी है। पढ़ाई और अन्य प्रकार की एक्टिविटी के लिए दिमाग का तेज होना ज़रुरी हो गया है। ऐसे में कई पेरेंट्स अपने बच्चों को लेकर भी चिंतित रहते है क्योंकि बच्चों को दिमाग के लिए जो पोषक तत्व चाहिए होते है वह उन्हें पूर्ण रूप से नहीं मिल पाते है।

यदि आप चाहते है अपने दिमाग को तेज बनाना तो इन आहारों को दैनिक आहार बनाये। जानते है Foods that Improve Memory के बारे में विस्तार से।

Foods that Improve Memory: जानिए किन आहारों से होता है दिमाग तेज

Foods-that-Improve-Memory

डार्क चॉकलेट

  • डार्क चॉकलेट दिमाग के लिए फायदेमंद होता है।
  • यदि आपके बच्चे को पढ़ाई के समय नींद आती है तो आप डार्क चॉकलेट का एक टुकड़ा उसे दे सके है ऐसा करने से नींद नहीं आती है पढ़ाई में भी मन लगा रहता है।
  • इसका सेवन करने से दिमाग भी तनाव मुक्त हो जाता है।
  • साथ ही साथ इसके सेवन से समझने की क्षमता का विकास होता है।
  • स्मरण शक्ति को बढ़ाने के लिए इसका उपयोग अच्छा होता है।

पालक का सेवन

  • सभी प्रकार की हरी सब्ज़ियाँ पोषक तत्वों से भरपूर होती है जो की सेहत को अच्छा रखने का कार्य करती है।
  • आपको बता दे की पालक एक ऐसी सब्जी होती है जो की दिमाग को तेज करने का कार्य करती है।
  • पालक में भरपूर मात्रा में विटामिन बी 9 होता है जो की याददाश्त को तेज करने में मदद करता है।
  • विटामिन बी 9 के कारण दिमाग में उत्पन्न होने वाले विकारों की रोकथाम हो जाती है साथ ही यह कार्यक्षमता को बढ़ाने में भी मदद करता है।

पत्ता गोभी और गाजर का सेवन

  • पत्ता गोभी और गाजर का सेवन करना स्वास्थ के लिए अच्छा होता है इसका सेवन करने से भी याददाश्त तेज होती है। साथ ही शरीर को जरुरी पोषक तत्व भी मिल जाते है।
  • इनका सेवन करने से शरीर में रक्त संचार भी सुचारु रूप से चलता है।

सेवन विधि

  • पत्ता गोभी और गाजर का सेवन करने के लिए प्रतिदिन एक गाजर और पत्तगोभी की 12 से 15 पत्तियों अच्छे से काट ले और उस में काली मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और सेंधा नमक मिला ले स्वाद के लिए निम्बू का रस भी मिला सकते है।
  • फिर इसे चवा चवा कर अच्छे से खाये ऐसा करने से लाभ मिलेगा।

जल

  • पानी का सेवन शरीर की क्रियाओं को सही ढंग से चलाने के लिए बहुत ही ज़रुरी होता है। आपको बता दे की हमारे दिमाग का 85 प्रतिशत भाग पानी से भरा हुआ होता है।
  • और पानी की कमी होने पर मष्तिष्क की कोशिकाओं में सिकुड़न आने लगती है।
  • साथ ही शोध में यह भी पाया गया है की पानी की कमी होने पर याददाश्त भी कमजोर होती है।
  • पानी की पूर्ति करने के लिए प्रतिदिन 6 से 8 गिलास पानी ज़रूर पिए।

बादाम का उपयोग

  • यह तो सभी जानते है की बादाम को खाने से दिमाग तेज होता है।
  • लेकिन इसका सही और नियमित सेवन करने से ही यह लाभकारी होता है।
  • ऐसा कहा जाता है की बादाम को भिगोकर खाना चाहिए तभी यह लाभकारी होता है।

सेवन विधि

  • बादाम के सेवन के लिए प्रतिदिन 10 बादाम को भिगो दे।
  • रात भर भीगने के बाद सुबह इसका पेस्ट बना ले।
  • इसके बाद एक ग्लास गर्म दूध में 1 चम्मच शहद मिला ले और बादाम पेस्ट को मिला कर इसका सेवन करे।
  • यदि आप इसका सेवन एक वर्ष तक करते है तो आपकी याददाश्त तेज होती है।

अखरोट का सेवन

  • अखरोट खाने से भी दिमाग तेज होता है।
  • यदि आप एक मुट्ठी अखरोट का सेवन प्रतिदिन करते है तो इसके सेवन से 19 प्रतिशत तक दिमाग की वृद्धि होती है।
  • अखरोट दिमाग की नसों को तेज बनाने का कार्य करता है।

मछली का सेवन

  • मछली को ब्रेन फूड के नाम से जाना जाता है। वह इसलिए क्योंकि इसमें उच्च मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड उपस्थित होता है।
  • यह ओमेगा 3 फैटी एसिड दिमाग के लिए फ़ायदेमंद होता है।
  • फिश ऑयल का उपयोग भी लाभकारी होता है।

उपरोक्त आहारों के अतिरिक्त इन आहारों का सेवन भी किया जा सकता है जैसे-

  • यदि खाने को नारियल तेल में पकाते है तो इससे भी दिमाग तेज होता है।
  • नियमित रूप से किसमिश का सेवन करने से भी याददाश्त में वृद्धि होती है।
  • ब्रोकली में विटामिन के पाया जाता है जो दिमाग की कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।
  • दिमाग को तेज करने के लिए चेरी का उपयोग भी किया जा सकता है।
  • सेब एक ऐसा फल होता है जिसके नियमित सेवन से कई बीमारियों से मुक्ति मिलती है। यह ब्रेन को डेमेज होने से भी रोकता है। इसलिए इसका प्रतिदिन सेवन करना फ़ायदेमंद होता है।
  • बीट रूट का सेवन कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है यह खून की कमी को पूरा करता है साथ ही इसमें मौजूद विटामिन सी मेमोरी पावर को बढ़ाने में भी सहायता करते है।
  • दही में अमीनो एसिट पाया जाता है जो की दिमाग के लिए लाभकारी होता है इसलिए आप दही का सेवन भी कर सकते है।
  • साथ ही आप ऑलिव ऑयल, अलसी के बीज, सीप, शतावरी, पुदीना, ब्लूबेरी, हल्दी, एबोकेडो, स्टॉबेरी, केला, टमाटर, साबुत अनाज का भी सेवन कर सकते है। यह भी दिमाग को तेज रखने में मदद करते है।

उपरोक्त आहारों में से कई आहार हमारे आसपास होते है पर हम उनका सही इस्तेमाल नहीं करते जिसके कारण उनके लाभों से वंचित रह जाते है। उपरोक्त आहारों में से जो आहार का आप सेवन कर सकते है उन्हें अपने दैनिक आहार का हिस्सा बना ले और अपने दिमाग को तेज रखने में मदद करे। प्राकृतिक आहार बहुत ही लाभकारी होते है।

Subscribe to