Valentines Gift Ideas: इन गिफ्ट्स के जरिये बनाये अपने वैलेंटाइन डे को खास

Valentines Gift Ideas: इन गिफ्ट्स के जरिये बनाये अपने वैलेंटाइन डे को खास

वैसे तो प्यार का इज़हार करने के लिए किसी विशेष दिन की आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन पूरी दुनिया में प्यार के लिए भी एक दिन बनाया गया है जिसे वैलेंटाइन डे कहते है।

वैलेंटाइन डे प्रत्येक साल की 14 फरवरी को मनाया जाता है। इसे मानने की तैयारियां एक हफ्ते पहले ही शुरू हो जाती हैं। इस दौरान पूरे सप्ताह प्रेमी प्रेमिका इसका आनंद उठाते हैं ।

वैलेंटाइन डे के समय में लोग एक दूसरे को गिफ्ट देकर प्यार जताते है। यदि आप भी अपने इस वैलेंटाइन डे को स्पेशल बनाना चाहते है तो तरह तरह के गिफ्ट दे सकते है।

यदि आप सोच रहे है की ऐसा कौन सा गिफ्ट दे जो की अलग हो और स्पेशल हो तो उसके लिए इस लेख को पढ़कर आपको मदद मिल सकती है। पढ़िए Valentines Gift Ideas.

Valentines Gift Ideas: कौन कौन से गिफ्ट दे सकते है वैलेंटाइन डे पर

Valentines-Gift-Ideas

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होती है जिस दिन सभी अपने प्यार को गुलाब का फूल देकर अपने प्यार को जाहिर करते है, क्योंकि गुलाब को प्यार का प्रतीक माना जाता है।

गुलाबों वाला गिफ्ट

  • लोग रोज डे के दिन गुलाब का फूल देते है, पर यह एक या दो दिन में ही मुरझा जाते है। आप चाहकर भी इस निशानी को ज्यादा दिन तक अपने पास नहीं रख पातेहैं ।
  • आपको बता दे की आज कल ऐसे गुलाब भी आ गए है जो की एक साल तक फ्रेश बने रहते है साथ ही उनमें खुशबू भी रहती है।
  • यह गुलाब इंटर्निटी और लॉन्ग लास्टिंग रियल रोज के नाम से जाने जाते है। यह रोज कई रंग में उपलब्ध रहते है।
  • इन फूलों की खासियत है की इस पर आप फोटो भी प्रिंट करवा सकते है।
  • और यदि आपको इन पर कोई मैसेज भी टाइप करवाना हो तो वह भी इस फूल पर आसानी से किया जा सकता है।

प्रिंटेड कुशन

  • आजकल यह तोहफा भी बहुत लोगो को पसंद आता है।
  • यह लाल रंग के ऐसे कुशन होते है जिस पर आप अपने प्यार का इज़हार पेंटिंग या फिर मैसेज के जरिये कर सकते है।
  • वैसे तो यह कुशन कई रंगो में आता है परन्तु वैलेंटाइन वीक के दौरान लोगो को प्रेम का प्रतीक लाल रंग ज्यादा पसंद आता है, तो आप भी अपने लव वन को यह तोहफा दे सकते है।
  • यह एक ऐसा गिफ्ट होता है जिसे लड़के और लड़की किसी को भी दिया जा सकता है।

प्रिंटेड कप

  • अधिकतर लोगो को चाय या फिर कॉफी पीने का शौक होता है। और यदि इसे किसी विशेष कप में पिया जाए तो इसका आनंद दोगुना हो जाता है।
  • बाजार में ऐसे कई तरह के कप मिलते है जो की अपनी इक्षा अनुसार प्रिंट किये जाते है।
  • इन कपों पर आप अपने चाहने वाले की फोटो भी प्रिंट करवा सकते है और कुछ मैसेज भी लिखवा सकते है।
  • आज कल इस तरह के गिफ्ट को लोग बहुत ही पसंद कर रहे है।
  • यह गिफ्ट भी लड़का और लकड़ी किसी को भी दिया जा सकता है।
  • इस गिफ्ट के साथ आप हर पल अपने चाहने वाले के पास रहेंगे।

सॉफ्ट टॉयज

  • यह एक ऐसा गिफ्ट होता है जिस से कोई भी कभी बोर नहीं होता है, खासकर लड़कियों को यह गिफ्ट बहुत पसंद आता है। वह इन्हे हमेशा अपने पास रखती है।
  • बाजार में वैलेंटाइन डे के उपलक्ष्य में कई अट्रेक्टिव सॉफ्ट टॉय बनाये गए है जो देखने में बहुत खूबसूरत लगते है।
  • आप भी अपने चाहने वाले को इस तरह का गिफ्ट देकर उनके दिल में अपनी जगह बना सकते है।

चॉकलेट्स

  • बच्चे से लेकर बूढ़ों तक को चॉकलेट्स बहुत पसंद होती है। चॉकलेट के स्वाद के लिए लोग हर समय बेक़रार रहते है।
  • चॉकलेट्स जैसे गिफ्ट को देकर आप भी अपने प्यार का इज़हार कर सकते है।
  • यदि आप किसी रिश्ते की शुरुआत कर रहे है तो उस रिश्ते में मिठास को बरक़रार रखने के लिए चॉकलेट्स से बढ़िया कोई गिफ्ट नहीं हो सकता।
  • यह गिफ्ट भी आप लड़के या फिर लड़की किसी को भी आसानी से दे सकते है।

की चेन

  • यह गिफ्ट भी ऐसा गिफ्ट होता है जो लड़का और लड़की दोनों को दिया जा सकता है।
  • की चेन छोटा होता है पर इतना खूबसूरत होता है जो आपके चाहने वाले के दिल को जीत सकता है।
  • की चेन में भी कई वेरायटीज आती है जिसमे आप अपने चाहने वाले का नाम भी लिखवा सकते है।
  • की चेन एक उपयोग की वस्तु होती है जो आपके चाहने वाले के पास हर समय रह सकती है।

रोमांटिक नोवेल्स और बुक्स

  • आजकल बुक्स और नोवेल्स देने का चलन भी जोरो शोरो पर है। जिन लोगो को पढ़ने का शौक होता है वह इस तरह के गिफ्ट को बहुत पसंद करते है।
  • प्यार में रहने वालों को रोमांटिक नोवेल्स और बुक बहुत ही अच्छी लगती है इसलिए आप भी इस तरह का गिफ्ट दे सकती है।
  • यह जरुरी नहीं है की नोवेल्स या बुक्स केवल लड़कियां ही पढ़ती हैं, आजकल यह लड़कों का भी शौक बन गया है।
  • इसलिए यह गिफ्ट भी आप चुन सकते है जो कुछ अलग होगा और हो सकता है आपके चाहने वाले को आपका यह अंदाज पसंद आ जाये।

इसके अतिरिक्त अन्य गिफ्ट

उपरोक्त गिफ्ट के अलावा भी कई गिफ्ट होते है जिन्हे आप वैलेंटाइन डे पर देकर अपने प्यार को बयान कर सकते है जैसे-

  • परफ्यूम को भी गिफ्ट के रूप में दिया जा सकता है। यदि आपको अपने चाहने वाले के पसंदीदा परफ्यूम के बारे में जानकारी है तो आप उसे उस परफ्यूम को देकर उसकी ख़ुशी को बढ़ा सकते है।
  • वॉलेट या फिर लकड़ियों के लिए हैंग बैग्स भी चुन सकते है। यह गिफ्ट भी लोगो को अच्छे लगते है।
  • आप लड़कियों को मेकअप किट भी दे सकते है क्योंकि लड़कियों को मेकअप करना अच्छा लगता है, और यदि उनको मेकअप किट मिल जाए तो क्या कहना।

उपरोक्त गिफ्ट के द्वारा आप अपने इस वैलेंटाइन डे को खास और यादगार बना सकते है।

साथ ही अपने पार्टनर को कहीं अच्छी जगह ले जाकर डिनर या पार्टी का भी आनंद ले सकते है साथ ही यदि आप उस कीमती समय में यह गिफ्ट देंगे तो वह पल दोनों के लिए और भी खुशनुमा बन जायेगा।

Subscribe to