Salsa for Weight Loss: सालसा डांस से करे वजन को कम

Salsa for Weight Loss: सालसा डांस से करे वजन को कम

आजकल लोगो में वजन को कम करना एक चुनौती पूर्ण कार्य बन गया है जिसके लिए वह रात दिन जिम में पसीना बहाते है।

कुछ लोग तो डाइट प्लान भी करते है जिसमे वो बहुत सी चीजे खाना छोड़ देते है जो उनकी पसंदीदा होती है।

आपको बता दे प्रतिदिन वही रूटीन रखने से व्यक्ति बोर हो जाता है और कुछ समय के बाद इन्हे त्याग देता है और नार्मल रुटीन में आ जाता है जिसके कारण वजन फिर से वैसा का वैसा ही हो जाता है। कोई अच्छा परिणाम नहीं मिल पाता है।

वज़न कम करने के लिए कुछ अलग उपाय भी निकाले गए है जिसमे लोग एन्जॉय कर सके और साथ ही साथ उनका वजन भी कम हो सके। इसके लिए डांस का सहारा लिया जा रहा है जैसे जुम्बा और सालसा। इस लेख में जानते है कैसे सालसा के जरिये वजन को कम किया जा सकता है। पढ़िए Salsa for Weight Loss.

Salsa for Weight Loss: यह क्या है, इसके फायदे और कैसे होता है इससे वजन कम

Salsa-for-Weight-Loss

क्या है सालसा डांस?

  • क्‍यूबा का डांस स्‍टाइल है सालसा, जिसे सबसे जीवंत माना गया है।
  • यह डांस जोड़े में किया जाता है। इस तरह के डांस में प्‍यार, रोमांस और फीलिंग्‍स भी होती है।
  • ज्यादातर लोग इस डांस को एक कपल डांस के तौर पर जानते है।
  • लैटिन अमेरिकन म्‍यूजिक पर सालसा डांस के स्टेप को परफॉर्म किया जाता है। परन्तु अब लोग सालसा को किसी भी गाने पर करते हुए नजर आते है।
  • पूरे लैटिन अमेरिका के साथ-साथ सालसा उत्तरी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप तथा एशिया व् मध्य पूर्व के कुछ देशों में भी लोकप्रिय हो गया है।

डांस के फायदे

  • शोध से पता चला है की जो लोग डांस करते है उनका वजन तो कम होता हीं है साथ ही चिंता और तनाव भी दूर हो जाता है।
  • मन को ख़ुशीमिल जाती है और शरीर को स्फूर्ति भी मिलती है।
  • जो लोगो अपने मोटापे को काम करने के लिए जिम जाने या फिर योग करने से कतराते है उनके लिए भी डांस एक बहुत अच्छा माध्यम होता है।
  • डांस में मस्ती के साथ ही वजन कम हो जाता है।
  • डांस करने से शरीर में जमी अतिरिक्त चर्वी भी धीरे धीरे कम होने लगती है।
  • जो लोग ज्यादा डांस नहीं कर पाते है वह डांस को धीरे धीरे करके भी कैलोरी को घटा सकते है। क्योंकि डांस के जरिये पूरे शरीर का व्यायाम हो जाता है। और साथ में रक्त का संचरण भी अच्छे से होने लगता है जो की स्वस्थ शरीर के लिए लाभकारी होता है।
  • डांस के द्वारा मांसपेशियों में भी खिचाव आता है जिसके कारण वह लचीली और मजबूत बनती है।

कैसे होता है सालसा से वजन कम?

  • सालसा को लोग अब डांसिंग वर्कआउट के रूप में करते है।
  • लोग इसके मूव्स को एरोबिक वर्क आउट से मैच करके ज्यादा पसंद कर रहे है।
  • एक रिसर्च में पाया गया है की यदि 30 मिनट तक सालसा डांस को किया जाये तो इससे 175 से 250 तक कैलोरी बर्न होती है।
  • जब सालसा किया जाता है तो टारगेट मसल्स पर होता है। जिसके कारण ही शरीर की स्ट्रेंथ में वृद्धि होती है। साथ ही साथ कैलोरी भी कम हो जाती है।
  • सालसा को युवा वर्ग में बहुत पसंद किया जाता है खासकर एरोबिक और कॉर्डियो से भी ज्यादा।
  • फिटनेस पाने के लिए सालसा डांस को तीन भागो में बांटा जाता है जैसे - बिगिनर्स, इंटरमीडिएटर्स और एक्सपर्ट।
  • इन तीनो भागो के पहले ग्रुप बनाये जाते है और फिर वर्कआउट मूव्स की प्लानिंग की जाती है।
  • इस सालसा डांस में कितनी कैलोरी बर्न होती है यह व्यक्ति की क्षमता पर निर्भर करता है। फिर भी लगभग प्रत्येक मिनट में 8 से 10 कैलोरी बर्न होती है।

सालसा डांस के फायदे

प्रेरित करने में सहायक

  • जब तक आप किसी चीज को पूरा करने के लिए खुद को प्रेरित नहीं करते तब तक वह कार्य पूरा नहीं किया जा सकता। ठीक वैसे ही अपने वजन को घटाने के लिए खुद को प्रेरित करना ज़रुरी होता है।
  • अगर आपको उत्साहपूर्ण गतिविधि मिलती है, तो आपको अपनी कसरत को पूरा करने की प्रेरणा मिल सकती है।
  • सालसा डांस आपको प्रेरित और उत्तेजित रखने में मदद करती है। साथ ही मांसपेशियों को भी टोन करती है।

आत्मसम्मान को बढ़ाने में मददगार

  • अक्सर देखा जाता है की जो लोग वजन बढ़ने के कारण खुद का आत्मसम्मान खो देते है उनमे उत्साह में कमी आ जाती है।
  • सालसा डांस आपको इन परेशानियों से बचाता है वह आत्मसम्मान को बढ़ा देता है।
  • आपमें धीरे धीरे चुनौतियों का सामना की क्षमता आ जाती है।
  • आत्मसम्मान की भावना आने से आपको वजन कम करने के लिए अपने आहार और व्यायाम को बनाए रखने के लिए प्रेरित होने में मदद मिल सकती है।

वसा और कैलोरी को बर्न करता है

  • वसा और कैलोरी को जलाने के लिए यह सालसा बहुत ही प्रभावी तरीका होता है।
  • इसमें कैलोरी बहुत ही जल्दी बर्न होती है।

अट्रेक्टिव पोशाक पहनने में सहायक

  • सालसा डांस के लिए जो ऑउटफिट होते है वह बहुत ही आकर्षक होते है।
  • ऐसा ज़रुरी नहीं है की आप भी वह ऑउटफिट पहने।
  • परन्तु यदि आप पहनना चाहती है तो इसका उपयोग कर सकती है जिससे आप अट्रेक्टिव लगेगी और आपका मनोबल भी बढ़ेगा।

तनाव और चिंता को करे दूर

  • डांस करने से तनाव और चिंता भी दूर हो जाती है ।
  • क्योंकि यदि व्यक्ति किसी परेशानी या फिर डिप्रेशन में रहता हो तो भी उसका वजन बढ़ता जाता है।
  • सालसा डांस करने से तनाव अपने आप ही दूर हो जाता है। साथ ही आपका मूड भी अच्छा हो जाता है।
  • आप खुश रहने लगते है। खुश रहना भी एक अच्छी सेहत की निशानी होती है।

इसे भी याद रखे

  • डांस की प्रेक्टिस को नियमित रखे इससे जल्दी लाभ मिलेगा।
  • यदि आपकी क्लास नहीं लग रही है तो आप इसका अभ्यास घर पर भी कर सकते है।
  • यदि आपका पार्टनर नहीं है तो भी आप इसे अकेले करे। कैलोरी को बर्न करने में मदद मिलेगी।
  • यदि आपको किसी के सामने डांस करने में परेशानी होती है तो सालसा को अकेले अपने घर में भी कर सकते है। सालसा को कैसे करना है इसकी जानकारी ऑनलाइन भी उपलब्ध रहती है।

इस तरह आप सालसा डांस के जरिये अपने वजन को आसानी से कम कर सकते है और साथ ही एक अच्छा डांस भी सीख सकते है।

Subscribe to