स्वस्थ शरीर चाहते है तो यह टिप्स जरुर अपनाये

स्वस्थ शरीर चाहते है तो यह टिप्स जरुर अपनाये

आज के वक्त में हर व्यक्ति चाहता है की वो स्वस्थ रहे| हम सभी की तम्मना रहती है की हमारा जीवन सुखी और खुशहाली से भरपूर हो| और इसी के लिए व्यक्ति नए नए तरीके तलाशते रहता है|

स्वस्थ शरीर के लिए सबसे ज्यादा जरुरी है मानसिक शांति| क्योकि यदि आप मानसिक रूप से तनाव में रहते है तो आपका शरीर स्वस्थ नहीं रह पाता|

तनाव मोटापे के साथ साथ कई परेशानिया बढाता है| याने की यदि आपको स्वस्थ रहना है तो पहले तो तनाव को खुद से दूर करना होगा| इसके बाद दूसरी चीज़ जो सामने आती है वो है शारीरिक गतिविधि, संतुलित खानपान और कुछ अच्छी आदते|

इन सभी के संयोजन से आप एक सेहतमंद शरीर पा सकते है| आइये विस्तार से जानते है Tips for Healthy Body in Hindi, और बनाते है अपने शरीर को स्वस्थ और सेहतमंद|
 

Tips for Healthy Body in Hindi: सेहतमंद शरीर के लिए

 

Tips for Healthy Body in Hindi

 

नियमित व्यायाम है जरुरी

एक स्वस्थ शरीर के लिए नियमित व्यायाम जरुरी है| अब यह सुनने के बाद यदि आपका यह कहना है की आप की लाइफस्टाइल बहुत व्यस्त है आप व्यायाम के लिए समय नही निकाल सकते है| तो हम आपको बताना चाहते है की आपको इसके लिए केवल आधा घंटा देना है|
  • नियमित आधा घंटा कोई भी एक व्यायाम करे|
  • या तो दौड़ लगाये या एयरोबिक्स करें| चाहे तो केवल पैदल भी चल सकते है|
  • व्यायाम करने का वक्त सुबह का चुनेंगे तो आपको दोगुना फायदा होगा|
  • यदि आपका दिनभर बैठने का काम है तो कोशिश करे की बिच बिच में आप लोग उठ जाया करे|
 

संतुलन खान पान

Balanced Diet भी अच्छे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है| यदि आपका खाना अच्छा और पौष्टिक है तो यह आपको स्वास्थ्य का धनी बना देगा| वही यदि आप अपने खानपान के प्रति लापरवाही बरतते है या पौष्टिक भोजन नहीं लेते है तो इससे आपका स्वास्थ्य ख़राब रहेगा और आप बीमार पड़ जायेंगे|
  • खाने में ताजे फलों तथा सब्जियों का प्रयोग करें| बासी भोजन को खाने से बचे और हमेशा ताजा भोजन खाए|
  • अपने आहार में सलाद, दही, दूध, दलिया, साबुत दाल-अनाज आदि को शामिल करे|
  • बहुत ज्यादा तेल, मसालों से बने भोजन का सेवन ना करे| बाहर का खाना भी बहुत कम खाए|
  • फल तथा सब्जियों को हमेशा अच्छे से धोकर उपयोग करे|
  • बाहर से आप जो भी मसाले या कुछ और उत्पाद खरीदते है एक्सपायरी डेट वाली वस्तुओं पर तारीख देखने का ध्यान रखें।
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए अपनाये यह योगासन

 

हमेशा खुश रहे

जब भी हम खुश रहते है तो हमारे शरीर के अन्दर ऐसे हार्मोन्स उत्पन्न होते है जो हमें तनाव से लड़ने में मदद करते है| दरहसल कुछ किये गए शोधो से यह बात सामने आई है की जब हम खुश होते है तो इससे हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढती है|
  • यह हमारी मानसिक सेहत को बेहतर बनाने का एक अच्छा तरीका है|
  • इससे याददाश्त बढती है, और तनाव कोसो दूर रहता है|
 

योगा करे

योग जब इतना प्रचलित हो चूका है तो आप खुद ही सोचिये की इससे व्यक्ति कितना लाभ उठा सकता है| योग से आप ना केवल कई बीमारियों से निजात पा सकते है बल्कि इससे आपकी काया भी सुधरती है| आप नियमित 15 से 20 मिनट योग करके भी अपना स्वास्थ्य सुधार सकते है| Healthy Living के लिए यह बहुत जरुरी है|
  • नियमित ताड़ासन करने से शरीर की लम्बाई बढती है|
  • बालासन का अभ्यास करके आप पेट पर जमी अतिरिक्त चर्बी घटा सकते है|
  • भुजंगासन से आप रीढ़ की हड्डी को मजबूत बना सकते है|

अन्य तरीके इन्हें भी जानिए:-

  1. खाना बनाने से पहले, खाने से पहले और बाद में हाथो को अच्छे से धोये| इससे आपके हाथ के बैक्टीरिया आपके पेट में नहीं जायेंगे|
  2. नियमित कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरुर पिए| साथ ही साथ फलो के रस को अपने आहर में शामिल करे|
  3. रोजाना आठ घंटे की नींद जरुर ले| रात को जल्दी सोये और सुबह के वक्त जल्दी उठे|
  4. अपने घर को साफ़ सुथरा रखे, पहनने के कपडे भी धुले हुए होना चाहिए|
  5. अपना काम समय पर करे| क्योंकि काम रहेगा तो आप टेंशन में रहेंगे, जिससे आपका तनाव बढेगा|
  ऊपर आपने जाना Tips for Healthy Body in Hindi. यदि आप भी स्वस्थ शरीर चाहते है तो ऊपर दिए गए बिन्दुओं पर गौर करे|
Subscribe to