योग के दौरान इन गलतियों से बचें, रखें सावधानी

योग के दौरान इन गलतियों से बचें, रखें सावधानी

योग करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है| लेकिन हमने देखा है की कुछ लोगो को योग करने से कोई भी फायदा नहीं मिलता वही कुछ लोगो को तो योग करने से फायदे के जगह नुकसान होने लगता है| दरहसल ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम योग करते वक्त कुछ गलतिया कर बैठते है|

यदि आपको योग से फायदे उठाना है तो आपको इसे सही तरीके से करना जरुरी है| इसे सही तरह से करने पर आप कई तरह की बीमारियों से निजात पा सकते है| वही यदि आप इसमें गलतिया करे जैसे की यदि आपका सांस लेने का तरीका गलत हो, आप खाना खाते ही योग कर रहे हो, आप अपनी क्षमता से ज्यादा योग कर रहे हो, तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है|

यदि आप चाहते है की आप इस तरह की गलती न करे, तो इसके लिए आपको इसके बारे में जानकारी होना आवश्यक है| इसलिए आज के लेख में हम आपको बता रहे है Yoga Mistakes in Hindi.
 

Yoga Mistakes in Hindi: योग करते वक्त ना करें यह गलतियां

 

Yoga Mistakes in Hindi

 

अपनी क्षमता का रखे ख्याल

बहुत से लोग योग को सही तरीके से करने के लिए क्लासेज तो ज्वाइन कर लेते है, लेकिन इसके बावजूद भी गलती कर बैठते है| जब वे योग कक्षा में अपने पास बैठे व्यक्ति को ज्यादा योग करते हुए देखते है तो वे खुद भी इसे करने का सोचते है|
  • लेकिन यह सही नहीं है हम सबका शरीर अलग है, उम्र अलग है, हम अलग अलग तरह का खाना खाते है| और हम सबकी क्षमता भी अलग अलग है|
  • इसलिए हमारा शरीर जितना लचीला है हम उस प्रकार योग का अभ्यास करना चाहिए न की दुसरो को देखते हुए|
 

कुछ भी खाना

जब भी कोई व्यक्ति योग का अभ्यास करने लगता है वो कुछ भी खाने लगता है| उसे लगता है की वो अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग का अभ्यास कर रहे है, तो वो जो भी खायेंगे पियेंगे उसका उनके शरीर पर कोई असर नहीं होगा| साथ ही लोग खाने पिने में अनियमितता भी बरतने लगते है|
  • लेकिन यह सही नहीं है हर चीज़ का एक सही समय होता है। समय से किसी भी काम को करने का अच्छा प्रभाव देखने को मिलता है। चाहे फिर वो खाना हो या कुछ और|
  • यदि आप तला, भुना खाते है तो इससे भी आपको नुकसान हो सकता है| योग करते वक्त यदि आप खानपान पर भी ध्यान रखे तो अच्छा है|
  • यदि आपके नाश्ते और खाने का समय सही नहीं है तो योग करने के बाद भी आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे|
 

योग में अनियमितता

योग करने पर बहुत से लोग बहुत रिलैक्स फील करते है| वे इसे इतना पसंद करते है की अपने मित्रो और परिवार वालो को भी इसे करने की सलाह देते है| लेकिन जैसे जैसे रोजमर्रा की जिंदगी में काम का प्रेशर बढ़ता जाता है| योग करने के चांसेस उतने ही कम होते जाते है| इसके अतिरिक्त योग के और भी कई नियम आप यहाँ जान सकते है|
  • बहुत बार हम हफ्तों तक योग करना छोड़ देते है, फिर अचानक से इसे करने लगते है| इससे हमें योग का कोई फायदा नहीं मिलता है|
  • यदि आपको समय नहीं मिलता है तो चाहे तो हफ्ते में तीन दिन ही योग करे तो वो चलता है, लेकिन इसमें बार बार लम्बा गैप लेना सही नहीं है|
 

भरे पेट योग का अभ्यास

आपके भोजन तथा योग करने के समय के बीच कम से कम 2 घंटे का अंतराल जरुर होना चाहिए| योग करने के एक घंटे पहले और 1 घंटे बाद तक पानी भी न पिए|
  • यदि आप खाना खाकर योग करते है तो इससे आपको योग करने में दिक्कत होती है|
  • खाना खाने के बाद योग करने से आपको पेट दर्द भी हो सकता है, साथ ही मतली भी आ सकती है|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए योग से कैसे कर सकते है पीसीओएस की समस्या दूर

 

एकाग्रता का ना होना

जब आप योग का अभ्यास कर रहे हो तब आपमें एकाग्रता का होना जरुरी है| क्योकि आसन को सही मुद्रा में करना, सांस को ठीक तरह से लेना यह सभी जरुरी है| Yoga Practice करते वक्त इस बात का ध्यान रखना जरुरी है|
  • यदि आप मोबाइल पर चैट करते हुए, कुछ खाते हुए या किसी से बातचीत करते हुए योग करते है तो आपको इसका फायदा नहीं मिलता है|
  • ऐसा इसलिए क्योकि इससे आपकी श्वासों से ध्यान हट जाता है|
  ऊपर आपने जाना Yoga Mistakes in Hindi. योग आपको शारीरिक और मानसिक फायदे देता है| लेकिन आपको इसके दिशा निर्देशों का पालन सही से करना जरुरी है| इसलिए कभी भी टीवी देखते हुए योग का अभ्यास ना करे| योग को गुरु के निर्देश में ही करे|
Subscribe to