Valentine's Day Colors: ये रंग बनाएंगे आपके वेलेंटाइन डे को ख़ास

Valentine's Day Colors: ये रंग बनाएंगे आपके वेलेंटाइन डे को ख़ास

वेलेंटाइन के लिए लोग कई तरह से सजते संवरते है। इस दिन के लिए लोगो में लाल कलर का क्रेज कुछ ज्यादा हीं होता है, क्योंकि यह रंग प्यार का प्रतीक माना जाता है। इसलिए लोग गिफ्ट से लेकर सभी चीजें लाल रंग की ही चुनते है।

आपको बता दे की इस साल लाल और पिंक को बहुत पहना जा रहा है यह कॉम्बिनेशन लड़कियों को काफी पसंद आ रहा है। जो इस साल का लेटेस्ट ट्रेंड बन चुका है।

यह दोनों ही कलर वेलेंटाइन पार्टी में आपको सबसे ज्यादा देखने को मिलते है। परन्तु इस बार इसमें थोड़ा बदलाब किया गया है यह दोनों कलर आपको एक ही ड्रेस में दिखाई देंगे।

ड्रेस के साथ साथ हैंडबैग्स, फुटवियर और अन्य एसेसरीज में भी आपको यह कॉम्बिनेशन नजर आएगा। जानते है Valentine's Day Colors के बारे में विस्तार से।

Valentine's Day Colors: जानिए अपने वेलेंटाइन डे को किस तरह बना सकती है खास

Valentine-s-Day-Colors-in-Hindi

नेलआर्ट मेकअप

  • नेलआर्ट एक ऐसा आर्ट है जिसके जरिये आप अपने नाखूनों को आकर्षक बना सकते है जो आपकी खूबसूरती में चार चाँद लगा देता है।
  • वेलेंटाइन डे को स्पेशल बनाने के लिए नेलआर्ट का क्रेज है।
  • नेलआर्ट मेकअप में भी गर्ल्स मिक्स कलर का उपयोग कर रही है इसमें लेटेस्ट कलर कॉम्बो को ज्यादा कैरी किया जा रहा है।
  • आपको बता दे की नेल कलर में भी पिंक और लाल रंग के कॉम्बिनेशन को नेल आर्ट पार्टी के लिए ज्यादा बनवाया जा रहा है।
  • साथ ही पार्टनर के लिए टैटू को भी इन्ही कलर्स में रखा जा रहा है ।
  • इन्हीं कलर्स के ग्लिटर का भी उपयोग कर रहे है।
  • नाखुनो को रेड और पिंक कलर के हार्ट से भी बनवाया जा रहा है जो की बहुत से लोगो को बहुत पसंद आ रहा है।

स्कर्ट टॉप

  • वेलेंटाइन डे को स्पेशल बनाने के लिए यह उलझन रहती है की क्या पहना जाए।
  • जिन महिलाओं को वन पीस ड्रेस पहनने का मन है वह इस वन पीस ड्रेस में लाल कलर की लॉन्ग या फिर नी लैंथ गाउन के साथ में गुलाबी कलर की शॉर्ट जैकेट पहन सकती हैं।
  • इसे आजकल काफी पसंद भी किया जा रहा है।
  • आपको बता दे की यह कॉम्बिनेशन टॉप स्कर्ट में सबसे ज्यादा चलन में है।
  • इसमें रेड कलर के स्कर्ट के साथ में पिंक कलर के प्लेन टॉप बहुत ही अट्रेक्टिव लग रहे है जो एक सुन्दर लुक दे रहे है।
  • आप भी अपने वेलेंटाइन डे को स्पेशल बनाने के लिए इस तरह के ड्रेसेज का चुनाव कर सकती है। और अपने पार्टनर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सकती है।
  • यदि आप और कोई ड्रेस पहनना चाह रही है तो भी आप रेड और पिंक का कॉम्बिनेशन बना सकती है।

क्राउन का उपयोग

  • वेलेंटाइन डे पर क्राउन को भी लड़कियों में बहुत पसंद किया जा रहा है।
  • खास कर वेस्टर्न ड्रेस पर यह क्राउन अधिक खूबसूरत लग रहे है। जो की एक प्रिसेंस लुक दे रहे है।
  • इस बार के ट्रेंड में रेड और पिंक कलर के कॉम्बिनेशन वाले फूलों वाला क्राउन है। इसे रेड और पिंक से कॉम्बिनेशन ड्रेस के साथ पहना जा रहा है।
  • यह हर उम्र की महिलाओं के लिए पसंदीदा एसेसरीज बन गया है और रेड और पिंक का यह मिश्रण है सभी को लुभा रहा है।
  • इस दोनों कलर के फूल बहुत ही आकर्षक लग रहे है।
  • रेड और पिंक कलर के क्राउन के साथ यदि आप अपने ड्रेस में भी फूलों का चुनाव करेगी तो यह आपकी खूबसूरती को और बढ़ा देगा।
  • साथ ही आप रेड और पिंक कलर की हेयर एसेसरीज का भी इस्तेमाल कर सकती है। जो आपको अट्रेक्टिव लुक देगा।

एसेसरीज द्वारा बनाये कॉम्बिनेशन

  • ड्रेस में दोनों कलर का कॉम्बिनेशन को कैरी करना सभी के लिए आसान नहीं होता है इसलिए जो लड़कियां ड्रेस में इस कॉम्बिनेशन को कैरी करने में असमर्थ है। वह एसेसरीज के जरिये रेड और पिंक का कॉम्बिनेशन पहन रही है ।
  • जैसे पिंक कलर के ड्रेस के साथ रेड कलर के फुटवियर का चलन फैशन में है जो बहुत ही अट्रेक्टिव लगता है और ये इस सीजन का ट्रेंड भी बन रहा है।
  • आप चाहे तो अपने सुविधा अनुसार भी इस तरह के कॉम्बिनेशन बना सकती है। हो सकता है वह ट्रेंड में आ जाये और आपको सबसे हटकर लुक दे जो लोगो को लुभाए भी।

आपको बता दे की वेलेंटाइन के दिन लोग एक दूसरे को संकेत देने के लिए अन्य कलर भी चुनते है जिसमे सामने वाले के लिए जबाब छुपा होता है। इसके लिए कुछ ड्रेस कोड कलर भी सेलेक्ट किये गए है जानते है कौन सा कलर क्या दर्शाता है।

हरा रंग - हरा रंग यह दर्शाता है की मैं आपके लिए प्रतीक्षा कर रहा या फिर रही हूँ।

नीला रंग- इसका मतलब होता है की सब अच्छा चल रहा है और आपके प्रपोजल को असेप्ट कर लिया है।

ऑरेंज कलर- ऑरेंज रंग पहनने का मतलब होता है की वह व्यक्ति किसी को प्रपोज करने जा रहा है।

पिंक कलर - जिस किसी ने इस दिन पिंक कलर पहना है वह यह बतलाता है की उनसे प्रपोजल को स्वीकार कर लिया है।

ब्लैक कलर – ब्लैक कलर पहनना अर्थात आपके द्वारा प्रपोजल को रिजेक्ट कर दिया गया है।

वाइट कलर – वाइट कलर संकेत देता है की आप पहले से ही बुक है।

लाल रंग - लाल रंग जो प्रदर्शित करता है की आप पहले से ही प्यार में है।

पीला रंग - यह रंग दर्शाता है की आप ब्रेक अप करना चाहते है।

भूरा रंग- इस दिन इस रंग को न पहने क्योंकि यह टूटे हुए दिल को प्रदर्शित करता है।

उपरोक्त ड्रेसेस और स्टाइल्स के साथ आप अपने वेलेंटाइन डे को खास बना सकती है और उस दिन का आनद भी ले सकती है।

Subscribe to