Valentine Day 2016: वैलेंटाइन डे को खास बनाने के टिप्स

Valentine Day 2016: वैलेंटाइन डे को खास बनाने के टिप्स

वैलेंटाइन डे आने में अभी बस कुछ दिन बाकि है| वेलेंटाइल डे, अंग्रेजी बोलने वाले देशों में एक पारंपरिक दिवस है जिसमें प्रेमी एक दूसरे के प्रति अपने प्रेम का इजहार करते हैं। लेकिन आजकल यह दिवस भारत सही कई देशो में मनाया जाता है| लवर्स के लिये अन्‍य दिनों के मुकाबले यह दिन कुछ ज्यादा ही स्‍पेशल होता है।

हर किसी की तमन्ना होती है कि वो इस दिन को बहुत खास बनाये| कोई इस दिन को खास बनाने के लिए कोई रोमांटिक डिनर प्लान करता है तो कोई अपने लव वन को गिफ्ट्स देता है| बहुत से लोग इस दिन अपने प्रेम का इजहार करते है|

लड़को और लड़कियों को हमेशा यह चिंता लगी रहती है की वो अपने प्रेम का इजहार कैसे करे, इसके अतिरिक्त ऐसा क्या करे की उनका पार्टनर इस दिन को कभी भी भूल ना पाये| लेकिन आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है| हम आपको कुछ ऐसे तरीको के बारे में बताएँगे जिनसे आप अपना वैलेंटाइन डे स्पेशल बना सकते| तो आइये जानते है वो Valentine Tips in Hindi.

 

Valentine Day in Hindi: जाने वैलेंटाइन डे को यादगार बनाने के तरीके

  Valentine Day in Hindi  

लाल गुलाब दीजिये

लाल गुलाब के फूल को हमेशा से ही प्यार की सौगात माना गया है| और लड़कियों को तो फूल बहुत ही पसंद आते है| इसलिए वैलेंटाइन डे के मौके की शुरवात अपने प्रेमी या प्रेमिका को लाल रंग के फूल देकर करे| और यदि उस दिन आप पहली बार अपने प्यार को प्रपोज़ कर रहे है तो बस लाल गुलाब देकर वो तीन जादुई शब्द बोल दीजिये| यह Best Proposal Ideas में से एक है|

 

रोमांटिक डिनर प्लान करे

अब यह दिन खास हो तो हमें इसे खास जगह पर ही स्पेंट करना चाहिए| ताकि कुछ खास यादे हमारे साथ रहे| इस दिन समुद्र किनारे किसी रेस्टारेंट पर अपनी डेट को लंच या डिनर पर ले जाये और अपने लव वन का पसंदीदा खाना आर्डर करे|

 

फीलिंग्स शेयर करे

आपके रिलेशनशिप को काफी वक्त हो चूका है और अब आप इसे शादी तक ले जाना चाहते है तो इस दिन से बेहतर कोई दिन हो ही नहीं सकता| वैलेंटाइन के स्पेशल मौके पर अपने फीलिंग्स को शेयर करे| उन्हें बताये की आप अपनी आने वाली जिंदगी उनके साथ बिताना चाहते है| Propose Tips in Hindi के अनुसार यह पार्टनर से हा कहलवाने एक अच्छा दिन है|

आप चाहे तो गाने के जरिये भी अपनी फीलिंग्स बया कर सकते है| और गाना गाते नहीं भी आता है तो रोमांटिक म्यूजिक लगाकर अपने लफ्जो में ही दिल की बात कहदे|

 
आप यह भी पढ़ सकते है:- फर्स्ट डेटिंग टिप्स- पड़े और अपनाये कुछ खास लम्हों के लिए
 

गिफ्टस हो हटके

अगर आप वेलेंटाइन्स को बेहद खास बनाने की कोशिश में जुटे हैं तो ऐसे में गिफ्ट्स आपकी मदद कर सकते है| आख़िरकार गिफ्ट्स मिलने पर कौन खुश नहीं होता| मार्केट में कई तरह के ग्रीटिंग्स मिलते है| इसके अतरिक्त आप चॉकलेट्स, हैण्ड वाच, या कोई भी क्रिएटिव गिफ्ट भी दे सकते है| यदि आपको सामने वाले के साथ समय बिताने को लम्बा वक्त हो चूका हो तो आप उन्हें आपके और उनके फोटोज की फ्रेम बनवा कर भेट में दे सकते है|

 

Propose Tips in Hindi

 

थोड़ा फन है जरुरी

यदि आप अपना पहला वैलेंटाइन सेलिब्रेट कर रहे है| और आपके रिलेशन को ज्यादा वक्त नहीं हुआ हो तो शायद आपके लिए बात करने के लिए कुछ ना रहे और आपकी डेट बोरिंग हो जाये| इसलिए थोड़ा फन भी जरुरी है| आप अपनी फ्रेंड को या तो मूवी पर ले जाये और बाद में कॉफ़ी पर ले जाये|

 

रोमांटिक प्रपोज़ल

रोमांटिक प्रपोज़ल के लिए आप उन्हें खत भेज सकते है| यह तरीका थोड़ा पुराना है, लेकिन आपके खुद के हाथो से लिखा हुआ लेटर उसे काफी पसंद आएगा| आप लेटर में उसे बता सकते है की आप उसे कितना प्यार करते है|

आजकल जमाना थोड़ा एडवांस है तो हम आपको बताना चाहते है की अपनी एक वीडियो बनाकर उसमे प्रपोज का मैसेज रिकॉर्ड करके यूट्यूब पर अपलोड करे| फिर उस वीडियो का लिंक अपने चाहने वाले को दे दें|

 

ऊपर आपने जाना Valentine Day in Hindi. आप भी ऊपर दी गयी टिप्स को अपनाइये और वैलेंटाइन डे को खास बनाइये|

 
Subscribe to