जानिए नियमित चाय का सेवन करने के क्या है फायदे

जानिए नियमित चाय का सेवन करने के क्या है फायदे

बहुत से लोग अपनी दिन की शुरुवात चाय की चुस्कियो से करते है| कुछ लोग सुबह शाम चाय पीना पसंद करते है तो बहुत से रात में चाय पिते है| देखा जाये तो चाय बहुत से लोगो के दिन चर्या का ही एक हिस्सा बन गया है| क्युकी यह ना केवल स्वाद में अच्छी लगती है, बल्कि इसको पीने के कई फायदे भी है।

चाय का सेवन से सर्दी, खासी, गले की खराश आदि परेशानियां दूर होती है। गरमा गरम चाय आपके शरीर को चुस्त दुरुस्त रखती है, इससे शरीर की थकान, सर दर्द और दिनभर लगने वाली बोरियत खत्म हो जाती है। तो आज हम आपको इसके और भी ऐसे कई स्वास्थ्य वर्धक गुणों के बारे में बताएँगे जिनके बारे में शायद आपको अभी तक मालूम नहीं होगा|

चाय में भी अलग-अलग तरह के फ्लेवर होते है, कई लोग जो मोटापा कम करना चाहते है, वो ग्रीन टी पीते है, कोई डॉक्टर्स द्वारा बताये जाने पर हर्बल टी या ब्लैक टी का प्रयोग करते है। वही अदरक की चाय पिने के बाद हम खुद को दुरुस्त और एनर्जी से भरपूर महसूस करते है|

इस तरह हर कोई चाय का प्रयोग अलग अलग फायदा पाने के लिए करते है| इसलिए आज हम आपको कई Tea Benefits in Hindi के बारे में बताएँगे ताकि आप भी इसका सेवन कर लाभ उठा सके|

 

Tea Benefits in Hindi: चाय से मिलने वाले कई अनोखे फायदे

 

Tea Benefits in Hindi

 

शरीर में ताज़गी दे

सुबह के समय चाय को पीने से पूरा दिन एनर्जी से और ताज़गी से भरपूर रहता है। यहाँ तक की इससे हमारे कार्य करने की क्षमता और भी बढ़ जाती है| यदि नींद पूरी ना होने या थकान के चलते आपको सिरदर्द हो रहा हो तो वो भी दूर हो जाता है|

 

मोटापे को करे कम

आज बहुत से अपने बढ़ते वजन से परेशान है। लेकिन अब आप निश्चिन्त हो जाइये! क्युकी चाय पीकर भी आप अपने शरीर की 70 से 80  प्रतिशत कैलोरीज को कम कर सकते है। इसके अलावा यह शरीर के मेटाबोलिज्म को भी कम करता है। वजन कम करने के लिए हरी चाय सबसे बेहतर है| इसके अतिरिक्त Green Tea Benefits और भी है|

 

हृदय रोग में फायदेमंद

चाय हृदय रोग की समस्या को कम करती है। इससे दिल का दौरा, स्ट्रोक का जोखिम कम होने लगता है, दिन में 3 कप चाय का सेवन करने से आप दिल से सम्भंदित कई परेशानियों काफि हद तक दूर होने लगती है। दरहसल काली चाय में फलेवनॉयड होता है जो  धमनियों को ऑक्सीकरण से होने वाले नुकसान से बचाता है।

  आप यह भी पढ़ सकते है:- स्वस्थ रहने के लिए रोजाना पिये 8-10 गिलास पानी

 

हड्डियां रखें मजबूत

चाय आपकी हड्डियों को भी मजबूत बनाती है। इसलिए नहीं कि इसमें दूध मिला होता है। बल्कि एक अध्ययन के द्वारा इस बात को साबित किया गया है, की जिन लोगो ने नियमित रूप से चाय का सेवन करा है, उनकी हड्डियां बुढ़ापे तक मजबूत रही है।

 

सर्दियों में राहत

सर्दियों के दिनों में ठण्ड के ज्यादा लगती है जिसके कारण शारीर में आलस बना रहता है और कुछ भी काम करने में मन नहीं लगता| ऐसे में गरमागरम चाय का सेवन हमारे शारीर को फुर्ती और गर्मी देता है| सिर्फ यही नहीं इसके सेवन से सर्दी से होने वाला जुखाम और खासी में भी हमे आराम मिलता है।

 

पानी की कमी करे पूरी

चाय को पीने से हमारे शरीर में लम्बे समय तक पानी की मात्रा बनी रहती है। इसके सेवन से आपके शरीर में कभी भी पानी की मात्रा का स्तर कम नहीं होता है।

 

यादाश्त रखे तेज

चाय को पीने से दिमाग के बंद ताले भी खुल जाते हैं। चाय मनोभ्रंश (Dementia) और अल्ज़ाइमर रोग (Alzheimer’s disease) के होने के खतरे की संभावना को कम करती है। इसलिए कहते है की बढ़ते उम्र के साथ-साथ लोगों के चाय पीने की आदतें भी बढ़ने लग जाती है।

 

Drinking Tea Benefits: चाय पीने के अन्य फायदे

  1. चाय से हृदय सम्भंदित परेशानियां कम हो जाती है।
  2. चाय शरीर में स्फूर्ति लाती है और आलस को दूर करती है|
  3. ब्लैक टी कौलेस्ट्राल की मात्रा को कम करती है।
  4. हरी चाय को पीने से मुँहासे भी दूर हो जाते है।
  5. चाय से शरीर की थकान, सिर का दर्द कम होने लगता है।
  6. हड्डियों को मजबूत बनाने में भी चाय फयदेमंद होती है।
  7. चाय शरीर को लम्बे समय तक हाइड्रेट रखने में मदद करती है|
  8. चाय में एन्टीऑक्सिडेंट गुण होने की वजह से यह दांतो को ख़राब होने से बचाती है।
  9. शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए भी चाय का सेवन लाभकारी माना जाता है।
  10. बालो में शाइन लाने के लिए ग्रीन टी का इस्तेमाल भी गुणकारी होता है।
  11. कॉफ़ी के मुकाबले चाय में केफीन कम होता है, इसिलए इसका सेवन असरदारी होता है।
  12. उम्र घटाने में भी एंटीऑक्ससीडेंट से भरपूर चाय फायदेमंद होती है।
  13. चाय मस्तिश्क कोषिकाओं को उत्तेजित कर सोचने समझने की शक्ति को बढ़ाती है।
 

ऊपर आपने जाना Tea Benefits in Hindi. यदि आप भी उपरोक्त लाभ पाना चाहते है तो दिन की शुरुवात 1 कप चाय से करे| यदि आपको मधुमेह है तो साधारण चाय की जगह ग्रीन टी पिए|

Subscribe to