स्वस्थ- संतुलित जीवन के लिए नियमित करे योगासन

स्वस्थ- संतुलित जीवन के लिए नियमित करे योगासन

आज के व्यस्त माहौल में व्यक्ति अपने शरीर को चुस्त और स्वस्थ रखना चाहता है| इसके लिए सही तरह का खानपान और व्यायाम दोनों ही जरुरी है लेकिन इन सबके लिए हमारे पास समय नहीं है| साथ ही संतुलित भोजन के बजाए हम बाजार का तला और फ़ास्ट फ़ूड जैसे पिज़्ज़ा, बर्गर आदि खाना अधिक पसंद करते है|

आज वह समय नहीं रहा जब मनुष्य थोड़े में भी गुजारा कर सके| आज हमे सब कुछ दुसरो से बेहतर चाहिए| फिर वह घर हो, गाड़ी हो, पैसा हो या परीक्षा में अंक हो| यह बेहतर होने की होड़ और संघर्ष हम सबको पागल कर रहा है| लेकिन जिस गति से हम उन्नति हासिल करना चाहते है, उसी गति से हमारा अपने शरीर पर से संतुलन बिगड़ता जा रहा है|

आज हर व्यक्ति मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक तौर पर किसी न किस समस्या से जूझ रहा है| इस तरह की जीवन शैली हमारे शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से नष्ट कर रही है|

योग एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसके करने से शरीर स्वस्थ और मन शांत रहता है| योगसूत्र में लिखा है "स्थिरं सुखं आसनं" चित्त को स्थिर करने वाले और सुख को देने वाले बैठने के प्रकार को आसन कहते है| आइये जानते है Yoga Asanas in Hindi

Yoga Asanas in Hindi: योग आसन और उनके लाभ

 

yoga asanas in hindi

 

यदि आप स्वस्थ जीवन जीना चाहते है तो योग को अपनाएं, योगासन को करने से आपका शरीर स्वस्थ तो रहेगा ही साथ ही शरीर में ऊर्जा का विकास भी होगा| इससे आपको शरीरी और मानसिक लाभ भी होंगे, जो आपके जीवन को एक नई दिशा दे सकते है| तो आइये जानते है Yoga Asanas in Hindi और उनसे होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी -

 

कटी चक्रासना - शरीर की मांसपेशिया मजबूत बनाये

कटी का अर्थ होता है कमर, इस आसन में दोनों भुजाओं, गर्दन तथा कमर का व्यायाम होता है इसलिए इसे कटी चक्रासन कहते है|

विधि  

  1. सीधे खड़े हो जाये और दोनों पैरों के बीच एक फ़ीट का अंतर रखें|
  2. अब दोनों हाथों को कंधे के सामानांतर फैलाते हुए हथेलियां जमीन से लगाये|
  3. फिर बायाँ हाथ आगे से घूमते हुए दायें कंधे पर रखें|
  4. अब दायाँ हाथ पीठ के पीछे कमर पर रखें, ध्यान रहे कमर वाले हाथ की हथेली ऊपर की और रहे|
  5. अब गर्दन को दायें कंधे की ओर घूमते हुए पीछे ले जाएं, कुछ समय इस अवस्था में रहें|

लाभ

  1. कमर की चर्बी कम करता है|
  2. पेट, कूल्हे, मेरुदंड तथा जंघाओं को लाभ पहुंचाता है|
  3. शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करता है, गर्दन को सुडोल बनाता है|
  4. शारीरिक और मानसिक तनाव को दूर करता है|
 

नौकासन - नर्वस सिस्टम बेहतर बनाये

नौकासन यानि नाव के सामान आसन, इस आसन में शरीर नाव की तरह नजर आता है| इसके अभ्यास से शरीर के अंगो में दृढ़ता और संतुलन आता है| यह आसन बैठ कर किया जाता है

विधि

  1. समतल जमीन पर पीठ के बल सीधे लेट जाएं
  2. अब शरीर के ऊपरी हिस्से और पैरों को उठाएं, पैरों को 30 डिग्री के कोण में उठाना है|
  3. अब अपने हाथों से पैरों को छूने की कोशिश करें, 30 सेकंड तक इस अवस्था में रहें|
  4. इस आसान को 10 बार दोहराएं और धीरे धीरे 30 बार करने का प्रयास करें|

लाभ

  1. इस आसन का नियमित अभ्यास पाचन क्रिया और छोटी बड़ी आंत को फायदा पहुंचाता है|
  2. पेट की चर्बी कम करता है तथा शरीरी को लचीला बनाता है|
  3. कमर, कूल्हे और रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है|
  4. रक्त प्रवाह और नर्वस सिस्टम को बेहतर बनाएं रखता है|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- कमर और पीठ दर्द में फायदेमंद है मकरासन – जानिये विधि और लाभ

 

ताड़ासन - बच्चों की शारीरिक ग्रोथ में लाभप्रद

इस आसन को करते समय शरीर की आकृति पेड़ के सामान होती है, इसलिए इसे ताड़ासन कहा जाता है| यह आसन खड़े होकर किया जाता है| ताड़ासन और वृक्षासन में थोड़ा ही अंतर होता है|

विधि

  1. सबसे पहले जमीन पर आसन बिछाकर खड़े जाएं, अपने दोनों पेरो को मिलाकर तथा हाथो को अपने बगल में रखें|
  2. अब अपने शरीर को स्थिर रखें और दोनों पेरो पर समान वजन रखें, अब दोनों हाथो की उंगलियों को मिलाकर सिर के ऊपर रखें|
  3. अब साँस भरते हुए अपने हाथों को ऊपर की ओर खींचिए, जिससे आपके कंधो और हाथो में भी खिंचाव होगा|
  4. अब पैरों की एड़ियों को भी ऊपर उठाएं और पेरो की उंगलियो पर संतुलन बनाने का प्रयास करें|
  5. इस अवस्था में कुछ समय रहें, बाद में साँस छोड़ते हुए हाथ वापस सिर के ऊपर ले आएं| इसे प्रतिदिन 10-12 बार करें|

लाभ

  1. पैरों की उंगलियों, पंजे और तखने में मजबूती आती है|
  2. पेट, छाती और रीड की हड्डी में खिंचाव आता है| जिससे स्लिप डिस्क की सम्भावना कम होती है और सभी प्रकार के रोग नष्ट होते है|
  3. वीर्य में वृद्धि होती है तथा पाईल्स रोगीओं को लाभ मिलता है|
  4. बच्चों की शारीरिक ग्रोथ बढ़ाने में महत्वपूर्ण है|
 

वज्रासन - पाचन शक्ति बढ़ाये

खाना खाने के तुरंत बाद सोने या टीवी देखने से पेट में पाचन सम्बंधित समस्या हो जाती है| यह एक ऐसा आसन है जिसे आप खाने के बाद भी कर सकते है| इसलिए खाने के बाद टीवी देखते समय आप इस आसन को अपने रूटीन में शामिल करें| ऐसा करने से, यकिनन आपकी पाचन क्रिया ठीक से होगी और पेट से सम्बंधित रोग भी दूर होंगे|

विधि

  1. समतल जमीन पर आसन बिछाकर, दोनों पैरों को फैलाकर बैठ जाएं|
  2. अब अपने दोनों पेरो को मोड़कर कूल्हों के नीचे रखें, ध्यान रहें कूल्हे दोनों एड़ियों के बीच में रहे|
  3. दोनों पेरो के अंगूठे एक दूसरे से मिलकर रखें|
  4. शरीर को सीधा और दोनों हाथो को घुटनो के ऊपर रखें|
  5. अब आँखे बंद कर लें और लम्बी गहरी साँस ले और छोड़े|
  6. जब तक आरामदायक महसूस लगे तभी तक इस आसन को करें|

लाभ

  1. अपचन, गैस, कब्ज की समस्या दूर करे, पाचन शक्ति बढ़ाये|
  2. शरीर सुडोल बनाये, वजन कम करे|
  3. महिलाओं में मासिक धर्म की समस्या दूर करे|
  4. साइटिका से पीड़ित व्यक्तिओं के लिए फायदेमंद है

यह सभी वह सामान्य Yoga Asanas in Hindi है जिन्हे आप आसानी से करके अपने शरीर और मन को स्वस्थ तथा संतुलित बनाये रख सकते है|

Subscribe to