बालो के विकास के लिए फायदेमंद है नारियल तेल, जाने और भी फायदे

बालो के विकास के लिए फायदेमंद है नारियल तेल, जाने और भी फायदे

प्राचीन समय से ही नारियल तेल का इस्तेमाल लोग अपने बालो की देखभाल के लिए करते आ रहे है| नारियल तेल दाम में भले ही सस्ता है लेकिन इसके फायदों की लिस्ट बड़ी लम्बी है| नारियल तेल में कई तरह के गुण पाये जाते हैं|

त्वचा में नमी बरक़रार रखना हो या  बालो  की देखभाल करना हो नारियल तेल सबसे ज्यादा फायदेमंद है। दरहसल नारियल का तेल बालो की जड़ो तक पहुंचकर उसे पोषण देता है। इसमें मौजूद प्रोटीन रूखे और बेजान बालो को नमी प्रदान कर उन्हें नई चमक देता है। नतीजत बाल खुबसूरत बनते है|

आपने भले ही नारियल तेल का इस्तेमाल केवल बालो को घना और लम्बा बनाने के लिए ही किया हो लेकिन नारियल तेल के कुछ फायदे ऐसे भी है, जिनसे आप अभी तक वंचित है।

यह बालो की देखभाल करने के साथ-साथ शरीर के लिए भी बेहद असरदारी औषधि की तरह काम करता है। फिर चाहे वो चेहरे से सम्बंधित समस्या हो या फिर स्वास्थ्य सम्भंदित । आज हम आपको Coconut Oil Benefits in Hindi बता रहे है ताकि आप भी इसके फायदों का जानकर इसका इस्तेमाल कर सके|
 

Coconut Oil Benefits in Hindi: नारियल तेल के अदभूत फायदे

  Coconut Oil Benefits in Hindi  

कंडीशनर के रूप में

बालो को शैम्पू से धोने के बाद हलके हाथो से 1 से 2 चम्मच नारियल तेल को बाल के ऊपरी हिस्से पर लगाये। फिर कुछ देर रखने के बाद धोले। ऐसा करने से यह कंडीशनर का काम करेगा और बालो को चमक देता है। लेकिन याद रहे तेल जड़ो तक नहीं पहुँचना चाहिए क्युकी उससे बाल तेलिय भी हो सकते है।  

रूसी और झड़ते बालो को रोके

आपके बाल यदि लगातार झड़ रहे है, या फिर आप डैंड्रफ के कारण परेशान है, तो रोजाना नारियल तेल से सिर की मालिश करे, इससे ना केवल आपके बाल झड़ना बंद हो जायेंगे, बल्कि आपके बालो में हो रहे डैंड्रफ जैसी समस्या भी कम होने लगेगी। इससे गंजेपन की समस्या में भी फायदा मिलता है।  

सनबर्न से बचाए

ठण्ड में सबको धुप में बैठना पसंद आता है| लेकिनं धुप में बैठने की वजह से त्वचा काली पड़ जाती है| इसलिए धुप में बैठने से पहले  नारियल तेल से अपनी त्वचा पर अच्छी तरह मालिश करें और फिर बहार निकले। Coconut Oil for Skin Care भी है| ऐसा करने से त्वचा की सहनशीलता का स्तर बढ़ेगा और आपकी त्वचा झुलसेगी नहीं|  
आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिये सरसों के तेल के सभी स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभ
 

मोटापा कम करे

नारियल तेल में लो फैटी एसिड होता है, जो मोटापा कम करने में सहायक होता है। यह तेजी से शरीर के एक्स्ट्रा फैट को जलाता है और हार्मोन को संतुलित करता है। खाने में इसका सेवन करने से भूख कंट्रोल होती है, और शरीर को नई ऊर्जा मिलती है।  

नींद पूरी करें

जिनको अनिंद्रा की समस्या है, वो प्रतिदिन गुनगुने नारियल तेल से सिर में अच्छी तरह से मालिश करें। ऐसा करने से आपको नींद अच्छी आएगी और अनिंद्रा की परेशानी से राहत भी मिलेगी।  

एंटी एजिंग के लिए

औरतों में यह परेशानी होना आम बात होती है। इसके लिए नहाने के बाद Coconut Oil से अपनी त्वचा पर अच्छी तरह से मसाज करें, इससे ना केवल आपकी स्किन पे ग्लो आएगा बल्कि मसाज से त्वचा में कसावट हमेशा बरक़रार रहेगी। नारियल तेल झुर्रियां और मुहासों के लिए भी फायदेमंद होता है।  

Benefits of coconut oil: नारियल तेल के अन्य फायदे

  1. नारियल तेल त्वचा में निखार लाने में मददगार है|
  2. नारियल तेल से बालों में नमी और शाइन आती है।
  3. यह एक मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है।
  4. नारियल तेल लगाने से असमय झुरिया नहीं होती है।
  5. नारियल तेल से कानो का मेल भी साफ़ किया जाता है।
  6. नारियल तेल की मालिश सर दर्द से छुटकारा दिलाती है|
  7. यीस्ट इन्फेक्शन में भी नारियल का तेल लाभप्रद होता है|
  8. नारियल तेल मधुमेह के मरीजो के लिए भी फायदेमंद होता है |
  9. नारियल तेल भूख को नियंत्रित करने में भी असरदार होता है |
  10. सिर में नारियल तेल की मोलिश करने से ठंडक पहुंचती है |
  11. घावों को भरने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल किया जाता है।
  12. मोटापा कम करने में भी नारियल तेल का सेवन लाभकारी होता है।
  13. एंटी एजिंग की समस्या से बचने के लिए नारियल तेल से चेहरे की मसाज करें।
  14. मेक-अप रिमूव करने के लिए भी नारियल तेल का इस्तेमाल किया जाता है।
  15. रूखे, बेजान बालो और रुसी से सम्भंदित परेशानियों के लिए रोजाना नारियल तेल से सर की मालिश करे।
  16. बच्चो के डाइपर के रेशेस से निपटने के लिए भी नारियल तेल असरदारी होता है, और इससे बच्चो की प्रभावित जगह मुलायम हो जाती है।
  ऊपर आपने जाना Coconut Oil Benefits in Hindi. यदि आप भी अपने बालो को लम्बा, घना और मजबूत बनाना चाहते है तो नारियल तेल का इस्तेमाल जरुर करे|
Subscribe to